अगर कुंडली में है पंच महापुरुष राजयोग तो समझिए लॉटरी लग गई! आप भी बन सकते हैं बड़े बिजनेसमैन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में पंच महापुरुष राजयोग बनता है, तो यह उसके लिए किसी लॉटरी लगने जैसा होता है। इस राजयोग के प्रभाव से व्यक्ति जीवन में बड़ी सफलताएं प्राप्त करता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
 check your kundli bhadra mahapurush yoga can boost wealth business and good luck

ज्योतिष शास्त्र में राजयोग का विशेष महत्व है। ये वे शुभ योग होते हैं जो व्यक्ति को धन, मान-सम्मान, सफलता और उच्च पद दिलाते हैं। इन्हीं राजयोगों में से एक अत्यंत शक्तिशाली और दुर्लभ योग है पंच महापुरुष राजयोग भी है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह योग बनता है, उसे जीवन में असाधारण सफलता और वैभव प्राप्त होता है। ऐसा व्यक्ति न केवल बड़ा बिजनेसमैन बन सकता है, बल्कि किसी भी क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंच सकता है। अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से इस योगके बारे में जानते हैं।

पंच महापुरुष राजयोग क्या है?

kundali-brihaspati-1

  • पंच महापुरुष राजयोग पांच विशेष ग्रहों - मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र और शनि ग्रह सेसंबंधित है। यह योग तब बनता है जब इनमें से कोई भी ग्रह अपनी उच्च राशि में या अपनी स्वराशि में होकर केंद्र भाव यानी कि 1, 4, 7, 10 में स्थित हो। हर ग्रह एक अलग प्रकार का महापुरुष योग बनाता है।
  • रुचक योग मंगल से बनता है- जब मंगल अपनी उच्च राशि मकर में या अपनी स्वराशि मेष या वृश्चिक में होकर केंद्र में हो, तो रुचक योग बनता है। ऐसे व्यक्ति साहसी, पराक्रमी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये सेना, पुलिस, खेल या रियल एस्टेट में सफल होते हैं। बड़े बिजनेसमैन बनने के लिए इनमें गजब का जोखिम लेने का माद्दा होता है।
  • भद्र योग बुध से बनाता है- जब बुध अपनी उच्च राशि कन्या में या अपनी स्वराशि मिथुन या कन्या में होकर केंद्र में हो, तो भद्र योग बनता है। ऐसे व्यक्ति बुद्धिमान, वाकपटु, कुशल वक्ता और तार्किक होते हैं। ये व्यापार, लेखन, पत्रकारिता, बैंकिंग या परामर्श के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। इन्हें बिजनेस में कम्युनिकेशन्स का धनी माना जाता है।
  • हंस योग बृहस्पति से बनाता है- जब बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में या अपनी स्वराशि धनु या मीन में होकर केंद्र में हो, तो हंस योग बनता है। ऐसे व्यक्ति ज्ञानी, धार्मिक, नैतिक और परोपकारी होते हैं। ये शिक्षा, धर्म, कानून या वित्त के क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करते हैं। इन्हें व्यापार में सही निर्णय लेने वाला माना जाता है।
  • मालव्य योग शुक्र से बनता है- जब शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में या अपनी स्वराशि वृषभ या तुला में होकर केंद्र में हो, तो मालव्य योग बनता है। ऐसे व्यक्ति आकर्षक, कलात्मक, धनी और विलासितापूर्ण जीवन जीने वाले होते हैं। ये कला, फैशन, मनोरंजन, सौंदर्य प्रसाधन या होटल उद्योग में सफल होते हैं। बिजनेस में इनकी दूरदर्शिता कमाल की होती है।
  • शश योग शनि से बनाता है- जब शनि अपनी उच्च राशि तुला में या अपनी स्वराशि मकर या कुंभ राशि में होकर केंद्र में हो, तो शश योग बनता है। ऐसे व्यक्ति मेहनती, अनुशासित, न्यायप्रिय और दृढ़ निश्चयी होते हैं। ये राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका या बड़े उद्योगों में सफल होते हैं। इनके पास व्यापार को स्थिरता और लंबी अवधि तक चलाने की क्षमता होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Raj Yoga: कुंडली में इस एक योग के होने से कभी नहीं होती है धन की कमी

पंच महापुरुष राजयोग व्यक्ति को बनाता है महान

process-aws (4)

अगर आपकी कुंडली में इनमें से कोई भी एक योग बन रहा है, तो समझिए यह आपके लिए एक लॉटरी के समान है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में संघर्षों के बावजूद बड़ी सफलता मिलती है। यदि दो या अधिक योग एक साथ बन रहे हों, तो यह अत्यंत दुर्लभ और अत्यधिक शुभ स्थिति होती है, जो व्यक्ति को ऊंचाइयों पर ले जाती है।

इसे जरूर पढ़ें -हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण माने जाते हैं योग, जानें इनके नाम और इनमें किया जाने वाला काम

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP