Scholarships for Students in Germany: भारत से विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बहुत ज्यादा है। हर साल ढेर सारे भारत के विद्यार्थी पढ़ाई करने के मकसद से जर्मनी जाते हैं। बता दें कि जर्मनी में विद्यार्थियों को ढेर सारी स्कॉलरशिप ऑफर की जाती है। आइए जानते हैं इन स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से।
डीएएडी स्कॉलरशिप जर्मन सरकार का संगठन है जो जर्मन विश्वविद्यालयों में अधिकांश छात्रवृत्ति कार्यक्रम प्रदान करता है। डीएएडी छात्रवृत्ति के लिए स्नातक, परास्नातक और पीएचडी स्टूडेंट्स के लिए अप्लाई कर सकता है। डीएएडी स्कॉलरशिप की राशि और अवधि संस्थानों और चुने गए कार्यक्रमों पर निर्भर करती है।
इसे भी पढ़ेंः जर्मनी जाकर करनी है पढ़ाई? जानें आएगा कितना खर्च
इरास्मस स्कॉलरशिप के लिए किसी भी देश के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं। स्कॉलरशिप के लिए स्टूडेंट्स का सेलेक्शन शैक्षणिक दक्षता के आधार पर किया जाता है। इरास्मस स्कॉलरशिप मास्टर्स के स्टूडेंट्स के लिए होती है।
हेनरिक स्कॉलरशिप एक गैर सरकारी छात्रवृत्ति है। इस स्कॉलरशिप के तहत सभी स्नातक, परास्नातक और पीएचडी छात्रों को परास्नातक कार्यक्रम के लिए 750€ प्रतिमाह और डॉक्टरेट कार्यक्रम के लिए € 1000 प्रति माह दिए जाते हैं। (5 स्कॉलरशिप जो आपकी पढ़ाई में आएंगी काम)
हम्बोल्ट रिसर्च फैलोशिप पोस्टडॉक्टोरल शोधकर्ताओं के लिए होती है। इसके तहत शोधकर्ताओं को € 2,650 प्रति माह रकम दी जाती है। इस फैलोशिप की अधि 6 से 12 महीने तक की हो सकती है।
इसे भी पढ़ेंः UPSKILL: जर्मनी जाने से पहले जरूर सीख लें ये 10 जर्मन शब्द
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।