मध्य प्रदेश को हिन्दुस्तान का दिल कहा जाता है तो हृदय नगरी भोपाल को बोला जाता है। वो इसलिए, क्यूंकि भोपला में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक इमारत और झीले हैं, जहां घूमने के लिए देश-विदेश से भी सैलानी आते हैं। भोपाल शहर को झीलों की नगरी भी बोला जाता है। भोपाल घूमने आने वाले सैलानियों के लिए यहां कई अतिमनमोहक टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स हैं, जिनकी ख्याति विदेशों तक भी फैली हुए हैं।
भोपाल में शौर्य स्मारक, भारत भवन, वाटर पार्क जैसे कई पर्यटन स्थल जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। आज इस लेख में आपको भोपाल के कुछ बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स की सैर कराने जा रहे हैं, जहां आप अपने दोस्त, पार्टनर और परिवार के साथ मस्ती और धमाल करने जा सकते हैं। तो चलिए इस सफर को शुरू करते हैं-
भोपाल में बहुत अधिक संख्या में झीले हैं, इसलिए इस शहर को 'झीलों की नगरी' कहा जाता है। इस तलाब को अपर लेख और भोजताल के भी नाम से जाना जाता है। अगर आपको बोटिंग और झील की सैर करना पसंद है तो आपको यहां ज़रूर पहुंचा चाहिए। इस लेख के पास एक सेल्फी पॉइंट भी बना हुआ जहां आप झील के साथ बेहतरीन सेल्फी ले सकते हैं। इस झील के पास भोपाल के जरा भोज की एक प्रमिता भी बनी हुई है जहां आप घूम सकते हैं। बड़ा तलाब के साथ आप लोअर झील भी ज़रूर घूमने जाएं।
भोपाल के ऐतिहासिक महलों में से एक है शौकत महल। इस महल का इतिहास लगभग 180 साल पुराना बताया जाता है। कहा जाता है कि इस महल को 19वीं शताब्दी में गोहर बेग़म की बेटी सिकंदर बेग़म के शासनकाल में बनवाया गया था। इस महल के बारे में ये भी कहा जाता है कि किसी भी महिला द्वारा बनवाई गई पहली महल थी। इस महल के अंदर खूबसूरत बगीचे हैं, जो सैलानियों को और भी लुभाती है। कहा जाता है कई बार इन बगीचे में संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन होता है। इसी तरह आप भोपाल में गोहर महल भी घूमने जा सकते हैं। (बिहार के इस जिले में घूमना है बहुत खास)
भोपाल की यात्रा में अगर आपने लक्ष्मी नारायण यानि बिरला मंदिर को शामिल नहीं किया तो कहीं ना कहीं आपकी यात्रा अधूरी रह जाएगी। कहा जाता है पूरे भारत में सिर्फ 18 बिरला मंदिर है जिनमें से एक भोपाल शहर में है। इस मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की मूर्ति हैं। यहां एक संग्रहालय भी है जो सैलानियों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। इस मंदिर के प्रांगण में आपको 7वीं ईसा पूर्व से 13वीं ईसा पूर्व की पत्थरों से बनी मूर्तियां भी देखने को मिलेगी। इसी तरह आप बिरला मंदिर के अलावा भोजपुर मंदिर और मोती मस्जिद भी घूमने के लिए जा सकते हैं। (घूमने के शौकीन हैं तो ज़रूर जाएं बेलगाम)
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के इन 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन्स पर मिलता है घूमने का असली मजा
यह स्मारक श्यामला हिल्स में स्थित है। यह स्मारक अमर शहीदों की शौर्य गाथा से रूबरू करवाता है। इस स्मारक का उद्घाटन मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2004 में किया था। इस स्मारक में दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक घूम सकते हैं। यहां आपको तीनों सेनाओं के शौर्य गाथा से रूबरू होने का बखूबी मौका मिलेगा। शौर्य स्मारक के अलावा आप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय और जनजातीय संग्रहालय भी घूमने के लिए जा सकते हैं।(बिहार के 4 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल)
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के हाथी महल के बारे में जानें ऐसा क्या है इस इमारत में खास
भोपाल में मशहूर ताज-उल-मस्जिद, भारत भवन, सरदार मंजिल, वाटर पार्क और शॉपिंग के लिए डीबी सिटी मॉल जा सकते हैं। अब मैं यकीनन ये बोल सकता हूं कि अगली बार आप जब भोपाल जायेंगे तो इन जगहों पर ज़रूर मस्ती और धमाल करने जायेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Image:(@upload.wikimedia.org,mg.traveltriangle.com,.bp.blogspot.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।