बिहार को आज भी ऐतिहासिक और संस्कृति रूप से देश के सबसे प्राचीन राज्यों में से एक माना जाता है। यहां ऐसे कई प्राचीन पर्यटक स्थल हैं, जहां की सैर करना भारत का इतिहास जानने के बराबर है। अगर आपको मौर्या साम्राज्य से लेकर बौद्ध धर्म और जैन धर्म के उदय के बारे में जानना है तो बिहार के अलावा इस देश में कोई और राज्य शायद नहीं मिलेगा।
इस राज्य के हर जिले और कस्बे की अपनी एक अलग कहानी है। चाहें आप चंपारण जिले को ले लीजिए, जहां से सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत हुई थी, या फिर गया जिले को ले लीजिए जहां आपको हजारों साल पुराने इतिहास के दर्शन हो जायेंगे। तो आइए जानते हैं गया जिले के कुछ ऐसे प्रसिद्ध स्थानों के बारे में, जहां आपको ज़रूर जाना चाहिए-
गया जिले में अगर सबसे अधिक किसी चीज को पवित्र और सबसे प्रसिद्ध माना जाता है तो उनमें से एक है बोधि वृक्ष। कहा जाता है कि इसी वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था। इस वृक्ष के बारे में कहां जाता है कि इस वृक्ष को राजा अशोक की बेटी श्रीलंका से लाई थी। आज भी आपको यहां हजारों बौद्ध भक्त इस पेड़ के नीचे और इस पेड़ की परिक्रमा करते हुए दिख जायेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गया जिले को बोधगया के नाम से भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: भारत की वो छिपी जगहें जिनको ट्रैवल लिस्ट में आपको भी शामिल करना चाहिए
तिब्बती मठ गया में पर्यटनों के लिए आकर्षण का केंद्र है। कहा जाता है इस मठ को तिब्बत के राज्य ने बनवाया था। ये भी कहा जाता है कि इस मठ में कई प्राचीन बौद्ध धर्मग्रंथ और दस्तावेज आज भी मौजूद हैं। इस मठ के वास्तुकला को देखते ही बनाती है। कहा जाता है कि इस मठ के अंदर एक भव्य पुस्तकालय है जिसमें बौद्ध धर्म के विभिन्न पहलुओं पर किताबें हैं। (बिहार के 4 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल)
शायद आपको पता ना हो लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गया जिला चारों तरफ से छोटे-छोटे पहाड़ों से घिरा है। रामशिला हिल धार्मिक रूप से काफी मायने रखता है गया निवासियों के लिए। कहा जाता है कि इस हिल का नाम पहले प्रेमशिला था लेकिन, यहां से भागवान श्री राम के गुजरने के बाद यह पहाड़ रामशिला हिल से प्रचलित हो गया। अगर आपको मंदिरों के साथ प्राकृतिक खूबसूरती का नज़ारा लेना है तो यहां ज़रूर घूमने पहुंचे। (विश्व के सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर)
इसे भी पढ़ें: भारत के ये पुराने और प्रसिद्ध मार्केट जो आज भी हैं आकर्षण का केंद्र
अगर आपको गया जिले के सम्पूर्ण इतिहास के बारे में जानना है तो इसके लिए सबसे बेस्ट जगह है गया म्यूजियम। इस म्यूजियम में आपको प्राचीन इतिहास के लेकर 19वीं शताब्दी तक के ऐसे कई प्राचीन लेख, मूर्तियां और वास्तुकला देखने को मिलेंगे जिसे देखकर आप भी कुछ देर के लिए अचंभित ही रह जायेंगे।
इसके अलावा आप जापानी मंदिर, दुर्गेश्वरी गुफा, पवित्र सूर्य कुंड, जामा मस्जिद, मंगा गौरी मंदिर और विष्णुपाद मंदिर का भी दर्शन करना कतई ना भूलें। आपकी जानकरी के लिए ये भी बता दें कि बिहार के इस गया जिले में सबसे अधिक ठंड और गर्मी पड़ती है। (जहां पड़ती है सबसे अधिक गर्मी)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.transindiatravels.com,holidify.com,tripoto.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।