herzindagi
famous religious temple places of bihar

बिहार के 4 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जिनका इतिहास है हजारों साल पुराना

देश के सबसे प्राचीन शहरों में से एक बिहार को माना जाता है। यहां ऐसे कई प्राचीन धर्मिक स्थल हैं जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं।   
Editorial
Updated:- 2020-09-08, 17:52 IST

आपको यह जान के हैरानी नहीं होनी चाहिए कि बिहार एक ऐसा राज्य है जहां से भारत का काफी इतिहास जुड़ा है। प्राचीन काल में बिहार को मगध के नाम से जाना जाता था। प्राचीन समय में मगध देश का सबसे बड़ा साम्राज्य हुआ करता था। ये समझ लीजिए की बिहार की इतिहास उतनी ही पुरानी है जितना की इंडिया का है। यहां मौर्य साम्राज्य, गुप्त और मुगल शासकों ने राज किया है। बौद्ध धर्म और जैन धर्म का उदय इसी बिहार की घरती पर हुआ था। प्राचीन काल में बिहार में ऐसे कई मंदिर, गुरुद्वारा और जैन मंदिर बने जो आज भी इतिहास के गवाह हैं। अगर आप किसी काम से बिहार जाएं या फिर घूमने जाएं तो इन 4 धार्मिक स्थलों पर एक बार ज़रूर घूमने का समय निकालें। आज इन्हीं चार धार्मिक स्थलों के बारे में मैं आपको बताने जा रहा हूं। तो चलिए जानते हैं। 

1-विष्णु पद मंदिर  

famous religious places of bihar inside

यह मंदिर बिहार के गया जिले में है। कहा जाता है कि यह मंदिर भगवान विष्णु के पद चिह्नों पर बना है। इस मंदिर के प्रांगण में हर समय श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। इस मंदिर के बारे में यह माना जाता है कि यहां भगवान विष्णु के चरण का साक्षात दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 100 फिट है। इस मंदिर का उल्लेख धार्मिक ग्रंथ पुराण में भी किया गया है। यह मंदिर श्रद्धालुओं के अलावा पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। अगर बिहार जा रहे हैं तो यहां एक बार ज़रूर घूमने जाएं।

इसे भी पढ़ें: ईश्‍वर पर है अटूट विश्‍वास तो मंदिरों से जुड़े इन रोचक सवालों का दें जवाब

2-तख़्त श्री हरिमंदिर जी 

famous religious places of bihar gurudwara inside

गंगा नदी के किनारे बसा पटना शहर कई ऐतिहासिक चीजों के लिए जाना जाता है। सिखों के सबसे पवित्र स्थलों में से एक तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा इसी शहर में है। पाटलिपुत्र, जो अब पटना के नाम से जाना जाता है, दुनिया के सबसे पुराने शहरों में एक माना जाता है। तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब सिख भक्तों के लिए बेहद ही खास धार्मिक स्थल है, क्यूंकि यह सिखों के अंतिम सिख गुरु यानि गुरु गोबिंद सिंह की जन्मस्थली है। यहां हर साल लाखों सिख श्रद्धालु घूमने आते हैं। यह पटना रेलवे स्टेशन से महज कुछ ही दूरी पर है। (बिहार के प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन)

 

3-हनुमान मंदिर  

famous religious places of bihar hanuman mandir inside

बिहार की राजधानी पटना में शहर मौजूद इस मंदिर को उत्तर-भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में साल भर जय श्रीराम के नारे गूंजते रहते हैं। इस मंदिर का निर्माण लगभग 1730 ईस्वी के आसपास किया गया था। इस मंदिर की एक खास बात यह है कि यहां रामसेतु का पत्थर कांच के बर्तन में रखा गया जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। मंगलवार और शन‌िवार के द‌िन सबसे अध‌िक संख्या में भक्त इस मंदिर में जुटते हैं। यह मंदिर पटना रेलवे स्टेशन के ठीक बगल में है।

इसे भी पढ़ें: अजीब है इन मंदिरों की परंपरा, जहां प्रसाद में कोई चढ़ाता है वाइन तो कोई हवाई जहाज

 


4-महाबोधी मंदिर

famous religious places of bihar bodhgaya inside

बिहार के सबसे चर्चित और सबसे अधिक दर्शनीय अगर कोई धार्मिक स्थल है तो वो है बोधगया का महाबोधी मंदिर। इसी जगह भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था। शायद, इसीलिए बिहार को बुद्ध नगरी भी कहा जाता है। टूरिस्ट इस जगह को खासा पसंद करते हैं। यहां विदेश से भी सैलानी घूमने और बौद्ध दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर का निर्माण लगभग 5वीं या 6ठीं शताब्दी ईसा पूर्व के दौरान किया गया था।   

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@holidify.com,tripsavvy.com,goldentempleheavenonearth.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।