इस लेख को शुरू करने से पहले कुछ शब्दों का अर्थ जानना ज़रूर है। अतुल्य भारत! अद्भुत भारत! अनोखा भारत!। इन तीनों शब्दों का अगर मिलता-जुलता अर्थ निकाला जाए तो इसका अर्थ होगा 'वो देश जहां आपको हर कोने और हर कस्बों में तरह-तरह के अनोखे चीज सुनने और देखने को मिलती हो'।आज इस लेख में आपको भारत के कुछ ऐसे ही अनोखे और प्रसिद्ध बाज़ार के दर्शन यात्रा पर लेकर चल रहे हैं, जो आज भी सैलानियों के लिए भारत में सबसे आकर्षण का केंद्र है। भारत के इन प्रसिद्ध मार्केट में मिलने वाली समान से लेकर खाने-पीने की चीजें आज भी लोगों को खूब भाती है। तो चलिए इस सफर को शुरू करते हैं-
इस लेख की शुरुआत दिल्ली की एक प्रसिद्ध बाज़ार से करते हैं। इस बाज़ार के बारे में कहा जाता है कि ये बाज़ार लगभग 19 वीं शताब्दी से पहले की है। इस बाज़ार में आपको तिब्बती हस्तशिल्प, चीनी वॉल हैंगिंग, पेंटिंग और ज्वैलरी के साथ कई ऐसे अनोखे चीज मिल जाएंगे जिसे आज तक आपने देखा ना हो। ये बाज़ार सैलानियों के लिए भी प्रमुख स्थान है। यहां आपको हमेशा कई विदेशी सैलानी भी दिख जाएंगे घूमते और समान खरीदते हुए।
पिंक सिटी या गुलाबी नगर को भला कौन नहीं जानता। जो भी राजस्थान घूमने के लिए जाता है वो जयपुर घूमे बिना वापिस आ ही नहीं सकता। कई इतिहास को समेटे जयपुर अपने आप में बहुत खास शहर है। यहां के किले और इमारतों के साथ अगर कुछ प्रसिद्ध है तो वो है जोहरी बाज़ार। यहां आपको ज्वैलरी, फुटवियर, कपड़े और घर के सजावट के लिए ऐसे-ऐसे समान मिलेंगे जिसे आप ख़रीदे बिना रह ही नहीं सकते। यहां आपको पारंपरिक राजस्थानी की हर वो चीज मिलेगी जो किसी ना किसी इतिहास से ज़रूर जुड़ी होती है। (Festive season के लिए मार्केट)
ये बाज़ार मणिपुर की राजधानी इंफाल में है। इस मार्केट को 'मदर्स मार्केट' के नाम से भी जाना जाता है। इस बाज़ार के बारे में कहा जाता है कि ये मार्केट लगभग 500 सौ साल से भी अधिक पुराना है। ये भी कहा जाता है कि इस मार्केट को सिर्फ महिलाएं ही चलाती है, यानि इस मार्केट में कई भी पुरुष दुकान नहीं खोल सकता है। इस मार्केट में लगभग 3000 से अधिक दुकाने हैं जो सिर्फ महिलाएं ही चलाती है। (विश्व के 20 सबसे महंगे बाजार) इस मार्केट को देख कर लगेगा की पूरा नार्थ-ईस्ट यहीं बसा हुआ है। खाने-पीने की सामग्री और हस्तशिल्प समान आपको एक से एक बेहतरीन मिलेगी यहां।
इसे भी पढ़ें: एक नहीं बल्कि दो-दो राजधानियां हैं भारत के इन राज्यों की
इसे भी पढ़ें: कोल्हापुर की ये चीजें पर्यटकों के लिए हैं आकर्षण का केंद्र
इसे आप इंग्लिश में फ्लोटिंग मार्केट भी बोल सकते है। दुनिया में दूसरा और भारत का एक मात्र ऐसा मार्केट जो पानी के ऊपर लगता है। जी हां, कश्मीर का यह फ्लोटिंग मार्केट सैलानियों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। यह मार्केट कश्मीर के डाल झील पर लगता है। इस मार्केट को लगभग दो शताब्दी पुराना माना जाता है। अगर आप जम्मू और कश्मीर घूमने के लिए जाए तो इस मार्केट को देखने के लिए ज़रूर पहुंचे। (लखनऊ के बाजारों)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@media.tacdn.com,cloudfront.net,media.tacdn.com,theculturetrip.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।