हम अक्सर वहीं घूमने के लिए निकल जाते हैं जिसके बारे में लगभग हर कोई जानता है। क्यों ना इस बार वहां घूमने निकला जाए जहां बिल्कुल शांति हो और दुनिया से परे हो। ज़िन्दगी एक बार मिली है, तो क्यों बार-बार एक ही जगह घूम के ज़िन्दगी बिताना। जब, घूमना ही है तो क्यों उन जगहों पर ट्रेवल किया जाए जो प्रकृति के बिल्कुल करीब हो और आपको उस जगह को देख कर लगे कि इस जगह से अच्छी दुनिया में कोई और जगह नहीं। तो फिर पेन कॉपी उठाएं और इन जगहों को नोट करना स्टार्ट कर दीजिये।
ऐसा नहीं है कि केरल की बात करें तो सिर्फ मुन्नार का ही जिक्र किया जाए। मुन्नार के अलावा भी केरल में ऐसी कई जगह हैं जहां आप सुकून से दो पल बिता सकते हैं। केरल का 13 आर्क ब्रिज कुछ ऐसा ही है। यह स्थान केरल में कोल्लम ज़िले के काज़ाथुरुथि में है। 13 आर्क ब्रिज और इसके आसपास के इलाके सुंदरता के मामले में बेजोड़ हैं। (केरल beaches) वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ब्रिज को चट्टान से बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें: कोल्हापुर की ये चीजें पर्यटकों के लिए हैं आकर्षण का केंद्र
वैसे तो मेघालय राज्य ही प्रकृति के करीब है, लेकिन मेघालय में अगर सबसे बेहतरीन और अद्भुत जगह कोई है तो उसका नाम है मौसिनराम। यहां आपको चारों तरफ पहाड़ के साथ चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। अगर दुनिया से बिल्कुल अलग और शांत परिवेश में समय बिताना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। मानसून में यहां आपको और भी अच्छा लगेगा। (एशिया का सबसे साफ गांव है भारत में)
यह स्थान झारखंड के धनबाद जिले में है। इस जगह के आसपास खूबसूरत झील और खूबसूरत हरे भरे जंगल हैं। इस जगह पर आप अपने दोस्त, परिवार या पार्टनर के साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आप नौकायान भी कर सकते हैं। इस जगह से सूर्योदय और सूर्यास्त देखना पर्यटकों के लिए हमेशा दर्शनीय रहता है। (बिहार के 4 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल) मैथों के आसपास कई प्रसिद्ध मंदिर भी हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:अजीबो-गरीब नाम है इन कैफ़े का, लेकिन यहां हर कोई आना चाहेगा खाना खाने
इस बार आपको लोनावला के बारे में नहीं बल्कि महाराष्ट्र के चिखलदरा गांव के बारे में बताने जा रहे हैं। महाराष्ट्र के विदर्भ में स्थित चिखलदरा महाभारत काल के कई रहस्यों के लिए भी जाना जाता है। यह स्थान अपने आप में एक हिल स्टेशन माना जाता है। इसी जगह मौजूद है भीमकुंड। भीमकुंड के अलावा आप यहां पंचबोल और देवी पॉइंट भी घूम सकते हैं। (ईश्वर की भक्ति में लीन होना है तो जरूर जाएं ओरछा)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@undabook.com,upload.wikimedia.org,www.jagranimages.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।