दक्षिण-भारत का कर्नाटक एक ऐसा राज्य है जो पर्यटन की दृष्टि से काफी फेमस है। कर्नाटक के चुनिंदा शहरों में से एक बेलगाम को माना जाता है, जो ऐतिहासिक रूप से काफी मायने रखता है। प्राचीन मंदिर, ईमारत, कलाकृति और प्रकृतिक नज़ारा हमेशा से सैलानियों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन भी माना जाता रहा है बेलगाम। कहा जाता है कि इस शहर को रट्ट राजवंश ने लगभग 12 वीं शताब्दी के आसपास बसाया था। इसके बाद कई शासकों ने इस शहर पर राज किया। अब यह शहर पर्यटन के लिहाज से राज्य भर में एक प्रसिद्ध और आकर्षित का केंद्र है। आज इस लेख में हम आपको यहां के कुछ पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको एक बार ज़रूर घूमने जाना चाहिए।
अगर आप बेलगाम घूमने जा रहे हैं तो आपको सबसे पहले ऐतिहासिक बेलगाम किला ज़रूर जाना चाहिए। इस किले के प्रवेश द्वार पर देवी दुर्गा और गणपति के मंदिर हैं। यह किला इंडो-सरसेनिक कला रूपों का एक बेहतरीन नमूना है। इस किले के अंदर कई हिंदू और जैन मंदिर भी हैं। यहां आप सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे के बीच कभी भी घूमने जा सकते हैं।(तमिलनाडु के खूबसूरत डेस्टिनेशन्स)
इसे भी पढ़ें: साउथ इंडिया के किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जा रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
इस फोर्ट को 'कित्तूर चेन्नम्मा किला' भी कहा जाता है। रानी चेन्नम्मा का यह फोर्ट कर्नाटक के साथ बेलगाम की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर के साथ मुख्य पर्यटक स्थल भी माना जाता है। कहा जाता है कि इस फोर्ट में कई प्राचीन मंदिर और मूर्तियों के साथ एक अद्भुत पुरातात्विक संग्रहालय भी है। इस किले का निर्माण अलप्पा सरदेसाई शासक ने अपने राज्यकाल में करवाया था। (साउथ इंडिया में हैं भगवान गणेश के प्रसिद्ध मंदिर)
फोर्ट के साथ यहां के प्रकृतिक स्थलों की सैर का आनंद उठाना है तो आपको गोकक वॉटर फॉल्स ज़रूर घूमने जाना चाहिए। गोकक फॉल्स को कर्नाटक के साथ-साथ दक्षिण भारत का सबसे लोकप्रिय ट्रेवल डेस्टिनेशन माना जाता है। यह फ़ॉल्स घाटप्रभा नदी पर स्थित हैं। गोकक फॉल्स लगभग 171 फीट की ऊंचाई से पहाड़ों के बीच होते हुए नीचे गिरते हैं। इन वॉटर फॉल्स के पास में ही महालिंगेश्वर मंदिर भी है जहां घूमने भी जा सकते है।
इसे भी पढ़ें: दक्षिण भारत से बिहार तक, ऐसे प्राचीन मंदिर जिनका वर्षों पुराना है इतिहास
बेलगाम में घूमने के लिए कमला बस्ती को सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है। यहां कई ऐसी कई प्राचीन इमारते है जहां आप घूम सकते हैं। इस बस्ती के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण चालुक्य शैली में किया गया है। धार्मिक दृष्टि से भी कमला बस्ती कर्नाटक के लिए काफी महत्व रखती है। यहां आप दोस्त, पार्टनर और परिवार के साथ भी घूमने आ सकते हैं। (सबसे फेमस साउथ इंडियन डिश)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@2.bp.blogspot.com,upload.wikimedia.org)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।