परिवार वालों के साथ कोई भी ट्रिप और ज्यादा यादगार हो जाती है। बहुत समय के बाद सभी सदस्य अपना-अपना काम छोड़कर थोड़ा सा वक्त अपने लोगों के बीच में बिताते हैं। इस तरह की फैमली ट्रीप्स आपको उम्र भर की यादें दे देती हैं, जो आपके पास किसी तस्वीर के रूम में संभली रखी होती हैं। ऐसे में अगर आप घूमने का मन बना रहे हैं तो आपको भारत में स्थित इन जगहों पर जाने का प्लान बनाना चाहिए, ताकि आगे चलकर आप ऐसी ट्रिप्स को याद करके खुश हो सकें।
आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसी जगहों के बारे में जहां आपको फैमली ट्रिप के लिए एक बार जरूर जाना चाहिए। ऐसे में अगर आप घूमने का प्लान बना रहें हैं तो ये जगहे आपके लिए बेहतर ऑप्शन हैं।
चादर
इस बर्फीले ट्रेवल डेस्टिनेशन पर घर-परिवार के लोगों के साथ आप सबसे रोमांचक अनुभवों का मजा ले सकती हैं। चादर ट्रेक जंस्कार गांव से जोड़ती है। इस गांव में आकर आप यहां के लोगों की जीवनशैली के बारे में करीब से जान सकती हैं। यह अनुभव अपने आप में काफी अनूठा है। अगर आप ट्रेवल के दौरान अपनी गर्दन और सिर की मांसपेशियों को आराम देना चाहती हैं तो घर बैठे आकर्षक दामों मेंTravel 360 degree Neck Travel Pillow पा सकती हैं। यह तकिया आपको रिलैक्स करता है और आपके सफर को आरामदायक बनाता है। अमेजन पर चल रही आकर्षक सेल के तहत यह आपको सिर्फ₹258.00 में मिल जाएगा।
मनाली
मनाली, हिमाचल प्रदेश राज्य में समुद्र स्तर से 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कुल्लु जिले का एक हिस्सा है जो हिमाचल की राजधानी शिमला से 250 किमी. की दूरी पर स्थित है। मनाली देश के लोकप्रिय ट्रेवल डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां परिवार के बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को भरपूर मनोरंजन मिलता है। बर्फबारी के समय में यहां का नजारा बेहद हसीन हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:हमेशा नार्मल लड़कियों वाली लाइफ जीना चाहती हैं तापसी पन्नू, रोडसाइड कॉफी पीने में आता है मजा
पुष्कर
पुष्कर राजस्थान के पुराने शहरों में से एक है, जहां के मंदिर और इतिहास के बारे में आप अपने पूरे परिवार को बता सकती हैं। पुष्कर की खूबसूरत झील, ब्रह्मा मंदिर और पाप मोचिनी मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक है। एक और दिलचस्प बात ये है कि यहां अच्छे रिजॉर्ट्स से लेकर लग्जरी स्पॉट्स तक हर तरह की सुविधा उपलब्ध है और लजीज खाने के तो कहने ही क्या। कुल मिलाकर यहां परिवार के साथ घूमना पूरी तरह से पैसा वसूल है।
कसोल
हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में स्थित कसोल एक छोटा मगर खूबसूरत ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन है। शांत और कुदरती खूबसूरती से सजा यह डेस्टिनेशन अपनी खूबसूरती से सैलानियों का मन मोह लेता है। खास बात यह है कि इजरायली सैलानियों को यह जगह काफी आकर्षित करती है। कसोल की सीमा में आते ही आपको इजरायली संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें:ये 6 जगहें हैं धरती का स्वर्ग, यहां के खूबसूरत नजारे आपको देंगे चैन और सुकून
रण ऑफ कच्छ
रण ऑफ कच्छ में आपको जैसे लैंडस्केप देखने को मिलते हैं, वैसे शायद ही कहीं और देखने को मिलें। त्योहार और मेलों में यहां की रौनक देखते ही बनती है। इस समय में यहां के नजारे किसी जादूनगरी जैसे नजर आते हैं।
Recommended Video
तो ये थीं कुछ जगहें जहां आपकी फैमली ट्रिप सबसे खास बीतेगी। आपको अगर हमारा आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें और साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों