अक्सर महिलाएं ट्रैवलिंग प्लेसेस के बारे में जब इंटरनेट पर सर्च करती हैं, तो फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट्स पर जाने के बारे में सोचती हैं। अगर आप ट्रैवलिंग की शौकीन हैं और देश के बेहतरीन अनदेखे टूरिस्ट स्पॉट्स पर जाने की इच्छा रखती हैं तो इसके लिए भी आपके पास विकल्पों की कमी नहीं है। हमारे देश में अभी भी ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जहां बहुत कम लोग जाते हैं और जिनके बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं मिलती। ऐसी जगहों पर शांति और सुकून तो होता ही है, आपको घूमने का असली मजा भी आता है। ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में आइए जानते हैं-
असम में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा माजुली भारत का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड है। प्राचीन असमिया संस्कृति वाला माजुली युनेस्को की तरफ से वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया जा चुका है। अगर आपको पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति से प्रेम है तो आपको कम से कम एक बार यहां जरूर आना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: अब हौज खास की स्मारकों को देखने के लिए नहीं ले पाएंगी मुफ्त में एंट्री
मुंबई की भीड़भाड़ और शोरशराबे से दूर तरकली बीच एक ऐसी जगह है, जहां आपको सुकून का अहसास होगा। यह काली नदी और अरब सागर के संगम पर स्थित है। यह ऐसा स्वर्ग है, जहां बहुत कम लोगों का आना होता है।
अगर आप खूबसूरत हरी-भरी वादियों के बीच सुकून पाना चाहती हैं तो आपको वायनाड का रुख करना चाहिए। पश्चिमी घाट का यह इलाका घूमने के लिए सबसे बड़ा आकर्षण है।
उत्तर पूर्व भारत के मॉलिनॉन्ग को साल 2003 में एशिया का सबसे साफ-सुथरा शहर घोषित किया गया था। यहां के ईको-फ्रेंडली लोग आपको ऐसी सीख देंगें, जिन्हें आप ताउम्र याद रख सकती हैं। यहां काफी खूबसूरत वॉटरफॉल्स हैं। यहां पेड़ों की जड़ों से बना पुल भी अद्भुत लगता है। सिर्फ यहीं ना ठहर जाएं, बैक पैक उठाएं और पूरे मेघालय की सैर करें।
हमारे देश में कई खूबसूरत बीच हैं और उन्हीं से में एक बेहद आकर्षक ऑफबीट ट्रेवल डेस्टिनेशन है गोकर्ण। यहां आपको इतनी शांति और सुकून का अहसास होगा कि आप पूरी तरह से तरोताजा हो जाएंगी। यह एक ऐसा शहर है, जहां आपको किसी तरह की आपाधापी नजर नहीं आएगी, हर कोई पूरी तरह से रिलैक्स नजर आएगा। यही वजह है कि यहां आपको हॉलीडे एंजॉय करने में काफी आनंद आएगा। यहां आप चाहें तो एक मोटरबाइक पर शहर को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां के प्राचीन मंदिर भी घूमने लायक हैं। यहां का सनसेट और सनराइज भी आपको बहुत आकर्षक लगेंगे। यहां के स्वच्छ निर्मल पानी में आप जब चाहें गोते लगा सकती हैं।
अरुणाचल प्रदेश में जीरो एक ऐसी जगह है, जो अपनी खूबसूरती और अनूठे एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है। इस ऑफबीट डेस्टिनेशन पर आपको सैलानियों की भीड़भाड़ से दूर पूरी तरह एकांत अनुभव करने का मौका मिलेगा। यहां अपटनी जनजाति काफी दोस्ताना तरीके से पेश आती है। जीरो का म्यूजिक फेस्टिवल भी काफी लुभावना होता है। जीरो में अगर आप कुछ दिन यहां के बाशिंदे बन कर रहें तो आपको यहां अलग ही तरह का अहसास होगा।
Image courtesy: Indianholiday
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।