herzindagi
irctc gujarat kutch tour package facility budget and all details

20 हजार रुपये में उठाएं गुजरात के कच्छ घूमने का मजा, जानें टेंट में रात गुजारने पर कितना आएगा खर्च?

इस टूर पैकेज के शुरू होने के बाद आप हर दिन इसके लिए टिकट बुक कर लेंगी। इससे आप महीने में कभी भी यात्रा की प्लानिंग कर सकती हैं। यह टूर पैकेज भारतीय रेलवे द्वारा शुरू किया गया है, इसलिए इसकी टिकट भी आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से ही बुक कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 12:13 IST

गुजरात के कच्छ में रण उत्सव देखने का सबसे अच्छा समय फरवरी माना जाता है। हजारों पर्यटक फरवरी में यहां घूमने के लिए आते हैं। दूर शहरों से घूमने का प्लान बना रहे लोग टूर पैकेज से यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे भी हर साल कच्छ टूर पैकेज लाइव करता है। इस साल, रण उत्सव के टूर पैकेज की शुरुआत अहमदाबाद से हो रही है। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि अहमदाबाद पहुंचने के बाद कोई यात्री टिकट क्यों बुक करेगा। अगर आप भी ऐसा सोच रही हैं, तो सबसे पहले सुविधाओं को देख लें। अहमदाबाद पहुंचने के बाद, कहां से बस मिलेगा, कच्छ कैसे पहुंचा जाए। कहां रात गुजारे और कहां घूमने जाएं? इन सभी यात्रा से जुड़ी तैयारियां आपको अकेले करनी पड़ती है। हालांकि, अगर आप टूर पैकेज से सफर का प्लान करेंगे, तो ऐसा नहीं होगा। सभी सुविधाएं आपके लिए पहले से ही तैयार होंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

कब से शुरू होगा कच्छ पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत 14 फरवरी 2026 से हो रही है।
  • इस पैकेज की शुरुआत अहमदाबाद से हो रही है।
  • पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।
  • 14 फरवरी के बाद आप कभी भी यात्रा कर सकती हैं।
  • पैकेज में आपको बस से घुमाया जाएगा।
  • पैकेज का नाम RANN OF KUTCH EX AHMEDABAD है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- 3000 रुपये में रेलवे के साथ प्लान करें इस पावन धाम की यात्रा, जानें रामेश्वरम के इस पैकेज से सफर करना सस्ता पड़ेगा या महंगा?

irctc gujarat kutch tour package facility budget and all details

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 45300 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 23200 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 19200 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 14600 रुपये है।

irctc gujarat kutch tour package facility budget and all detailsd

पैकेज फीस में मिलने वाली सुविधाएं

  • इस पैकेज में आपको 2 रात टेंट में रात गुजारने का मौका मिलेगा।
  • ब्रेकफास्ट, लंच, शाम का नाश्ता और डिनर सभी सुविधाएं मिल रही हैं।
  • ध्यान रखें कि काना तय मेन्यू के अनुसार ही दिया जाएगा।
  • जहां भी आपको घुमाया जाएगा, उसके लिए आपको गाड़ी की सुविधा दी जाएगी।
  • ट्रैवल इन्शुरन्स भी दिया जाएगा।
  • पार्किंग और टोल का खर्च भी पैकेज फीस में शामिल है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- 4000 रुपये में साईं बाबा दर्शन करने का मिल रहा है मौका, जानें IRCTC के इस टूर पैकेज से सफर करना फायदेमंद होगा या नहीं?

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।