भगवान गणेश ऐसे देव हैं जिन्हें हर पूजा-अर्चना शुरू करने से पहले पूजा जाता है। इस देव की सच्चे दिल से पूजा प्रार्थना करने से सभी विघ्नों और बाधाओं से छुटकारा मिलता है। कहते हैं कि जिस स्त्री को शिशु सुख की प्राप्ति नहीं होती है वह भी अगर सच्च दिल से भगवान गणेश को पूजे तो मनवांछित फल मिलता है। आपको पता ही होगा कि गत 2 सिंतबर को गणेश चतुर्थी थी। भगवान गणेश को सिर्फ उत्तर ही नहीं दक्षिणी भारत में भी पूजा जाता है। 12 सिंतबर को गणेश विसर्जन है। यानि कि इससे पहले देशभर के लोग भगवान की मूर्ति को फूलों से सजाते हैं और अपने अपने घरों में रंगोली का निर्माण करते हैं। मुंबई में भगवान गणेश का बहुत प्रसिद्ध मंदिर है शिद्धिविनायक मंदिर। आपको बता दें कि साउथ इंडिया में भी भगवान गणेश के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं लेकिन इनके बारे में शायद बहुत कम लोग ही जानते हैं। आज हम आपको एक ऐसी वीकेंड ट्रिप के बारे में बता रहे हैं जिसमें आप दक्षिण भारत में मौजूद अलग अलग गणेश मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: भक्ति के साथ प्रकृति के रस में सराबोर होने के लिए जरूर देखें शिरडी के पास मौजूद इन हिल स्टेशन को
केरल के उत्तरी भाग में भगवान गणेश का प्रसद्धि मंदिर मधुर महागणपति मंदिर है। केरल में इस मंदिर की बहुत मान्यता है। इसके अलावा यह मंदिर जिस जगह पर है वहां का व्यू भी बहुत सुंदर है। यहां जाकर आप शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं।
यह मंदिर अपने आप में किसी मिसाल से कम नहीं है। कहते हैं कि इस मंदिर में रोजाना हजारों लोग भगवान गणेश के दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर करीब 800 साल पुराना है और यहां भगवान गणेश के अलावा श्री श्रबेश्वर और नाग ब्रह्मा की भी पूजा होती है। गणेश चतुर्थी के दौरान यहां काफी रौनक रहती है।
इसे भी पढ़ें: Hanuman Temple In Gwalior: कैसे हनुमान जी बन गए गणेश जी, जानिए ग्वालियर के मंदिर की रोचक कहानी
अगर आप वाकई भगवान गणेश के भक्त हैं तो आपको कर्नाटक के अनेगुड्डे विनायक मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए। इसका नाम दो शब्दों अने जिसका अर्थ है हाथी और गुड्डी का अर्थ है पहाड़िया। गणेश चतुर्थी और संकठा चतुर्थी के मौके पर यहां कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
कर्नाटक के उडुपी में स्थित हतियनगडी-सिद्धि विनायक मंदिर का निर्माण 8वीं सदी में हुआ था। यह ऐतिहासिक जगह देश भर के हिंदुओं के लिये एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इस मंदिर में भगवान गणेश की 2.5 फुट ऊंची मूर्ति है। अगर आप इस वीकेंड फ्री हैं तो इस मंदिर जाकर भगवान गणेश के दर्शन जरूर करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।