मध्यप्रदेश को हिंदुस्तान का दिल कहा जाता है, क्योंकि यह देश का सबसे बड़ा राज्य है। मध्यप्रदेश की खूबसूरती देखने के लिए हर साल सैलानी लाखों की तादाद में यहां आते हैं। यहां फॉरेस्ट से लेकर वाइल्ड लाइफ तक, घूमने के लिए ढेर सारी चीजें हैं। यहां के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस जैसे कि ग्वालियर का किला, बांधवगढ़ नेशनल पार्क, कान्हा टाइगर रिजर्व आदि देखने के लिए इस राज्य में भारी भीड़ जमा होती है। लेकिन अगर आप फेमस टूरिस्ट प्लेसेस की बजाय ऐसी जगह पर ऐसी जगहों पर जाना चाहते हैं, जहां भीड़भाड़ कम हो और आप रिलैक्स करते हुए घूमने का मजा उठा सकतें तो इस लिहाज से भी यहां आपको मनपसंद विकल्प मिल जाएंगे। आइए जानें ऐसे ही 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स के बारे में, जहां घूमना आपको बेहद एक्साइटिंग लगेगा।
मध्य प्रदेश का Fossil National Park काफी ज्यादा दिलचस्प है, लेकिन यह उतना पॉपुलर नहीं है। यहां आपको 65 मिलियन साल से भी पुराने जीवाश्म देखने को मिल जाएंगे। अगर आपका आर्कियोलॉजी में इंट्रस्ट है, तो आप शाहपुरा के नजदीक डिंडोरी जरूर विजिट करना चाहिए। यहां के Fossil National Park में आपको पेड़-पौधों, फ्रूट्स, सीड्स के जीवाश्म देखने को मिलेंगे। इस पार्क की स्थापना 1983 में हुई थी और तभी से यहां देसी और विदेशी सैलानी हर साल घूमने आते हैं। अगर आप अपने सफर को आसान बनाने के लिए ऑर्गनाइजर बैग चाहती हैं तो अमेजन पर चल रहे ऑफर के तहत आप Organizer Bag आकर्षक दामों पर पा सकती हैं। सेल में यह आपको सिर्फ ₹499.00 में मिल जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: सोलो ट्रेवल में अपनी सेफ्टी से जुड़ी इन 10 अहम बातों का रखें ध्यान
भोजपुर के इस शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 11वीं सदी में शुरू हुआ था, लेकिन कुछ वजहों से इसका निर्माण पूरा नहीं हुआ। इस मंदिर को सैंडस्टोन ब्लॉक से बनाया गया था और यहां की शिल्पकला भी अद्भुत है। इस मंदिर के गर्भ में शिवलिंग भी है। यहां एक छोटा सा म्यूजियम भी है, जहां आप मंदिर से जुड़ी जानकारी ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इन हैशटैग्स से लीजिए इंस्पिरेशन और अपने भीतर जगाइए ट्रैवलिंग का रोमांच
उदयगिरी की गुफाओं की खासियत यह है कि यहां 20 चट्टानों को काटकर गुफाएं बनाई गई हैं। माना जाता है कि इन गुफाओं का निर्माण 5वीं सदी में हुआ। यहां घूमने की सबसे बड़ी वजह हैं यहां के सबसे पुराने हिंदु मंदिर। अगर आपका आर्कियोलॉजी में इंट्रस्ट है, तो आपको यहां आना मिस नहीं करना चाहिए। यह देश की सबसे अहम आर्कियोलॉजिकल साइट मानी जाती है। यहां शैव, शाक्य और वैष्णव संप्रदाय से जुड़ी अहम जानकारियां मिलती हैं।
पन्ना में ढेर सारे धार्मिक स्थल हैं, विशेष रूप से यहां हिंदुओं के मंदिर देखने को मिलते हैं। यह मध्य प्रदेश की ऐसी जगहों में शुमार की जाती है, जिसे सबसे कम एक्सप्लोर किया गया है। अगर आप हिंदु धर्म और हिंदु संस्कृति के बारे में विस्तार में जानना चाहते हैं तो आपको पन्ना के इन प्राचीन मंदिरों को देखने जरूर आना चाहिए।
अगर आपकी इतिहास में रुचि है तो आपको बुरहानपुर में गुजरे हुए अतीत से जुड़ी कई रोचक जानकारियां मिल सकती हैं। यह छोटा सा कस्बा कभी मुगल साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था। यहां मस्जिद, कब्र और पुराने महल देखने को मिलते हैं, जिनकी शिल्पकला आपका दिल जीत लेगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।