Summer vacation होते ही बच्चे कहीं बाहर घूमने की जिद करते हैं। छुट्टियों में वे जमकर मस्ती करना चाहते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि कहां जाएं। वास्तव में गर्मी की छुट्टियां ही वह समय होता है, जब बच्चे खुद को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बहुत कुछ नया देख सकते हैं, सीख सकते हैं और प्रकृति के करीब जा सकते हैं। वैसे तो भारत की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने के लिए बहुत सारे तरीके हैं। हिमालय की चोटी से लेकर हरी-भरी घाटियों के साथ-साथ इसके समुद्र तट। भारत की भौगोलिक विविधता इतनी अधिक है कि महज एक बार की summer vacation में सबकुछ देख पाना लगभग असंभव है। तो चलिए आज हम आपको ऐसी कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर जाकर आप पूरे परिवार के साथ मिलकर boat rides का मजा उठा सकती हैं-
डल झील में शिकारा राइड
जम्मू-कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील मानी जाने वाली डल झील में बोटिंग का अपना एक अलग ही मजा है। भारत की सबसे सुंदर झीलों में इसका नाम लिया जाता है। पास ही स्थित मुगल गार्डन से तो डल झील का अपना एक अलग ही नजारा दिखता है। हिमालय की तलहटी में स्थित इस झील को यहां के शिकारा यानि लकड़ी की नाव और हाउसबोट के लिए काफी जाना जाता है। हाउसबोट के जरिए डल झील की सैर की जाती है। यहां के शिकारे की खासियत यह है कि यहां पर आपको कई तरह ही दुकानें मिल जाती हैं और जिसके कारण आप शिकारे पर सवार होकर ही शॉपिंग भी कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:गर्मी की छुटि्ट्यों में घूमिए 'दिल्ली का ताजमहल'
चिल्का झील में लीजिए राइड का मजा
अगर आप सच में boat ride का आनंद उठाना चाहती हैं तो एक बार उड़ीसा की चिल्का झील की यात्रा जरूर करें। पूरी जिले के दक्षिण-पश्चिम में 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह झील सबसे खास टूरिस्ट प्लेस है। यह भारत की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी झील है। वैसे तो चिल्का झील में बोट राइड कभी भी की जा सकती है, लेकिन नवंबर से फरवरी तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान आप झील में बोट राइड का मजा लेने के साथ-साथ कई तरह के प्रवासी पक्षियों को भी देख सकते हैं। वैसे अगर आप इस झील पर नाव की सवारी कर रहे हैं तो झील के एक द्वीप पर स्थित कालिजाई मंदिर के दर्शन भी अवश्य करें। कालिजाई मंदिर में देवी कालीजी की पूजा की जाती है। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बहुत यात्री और भक्त यहाँ आते हैं। इस त्यौहार को बहुत ही धूमधाम के साथ इस में मनाया जाता है।
सुंदरवन में नाव की सवारी boat ride in sunderbans
सुंदरबन में बोट राइड का अपना एक अलग ही आनंद है। बंगाल टाइगर का घर माने जाने वाले इन सुंदरबन में बोट राइड के दौरान आपको सिर्फ रहस्यमयी प्रकृति को ही नजदीक से देखने को नहीं मिलेगा। जंगलों के बीच गहरे पानी में कश्ती की सवारी करते हुए आपको कई जानवर देखने को मिल जाएंगे। जो लोग प्रकृति प्रेमी हैं, उन्हें एक बार सुदंरबन में बोट यात्रा अवश्य करनी चाहिए। यकीन मानिए, यहां पर आप अपने कैमरे में काफी कुछ कैद कर सकते हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों