herzindagi
mumbai fastag new rules start on 1 april 2025

मुंबई में भी फास्टैग को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे नए नियम

फास्टैग का यह नियम खास तौर पर मुंबई वालों के लिए लाया गया है। यह 1 अप्रैल से मुंबई के सभी टोल प्लाजा पर लागू कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य रस्ते विकास महामंडळ (MSRDC) ने सभी टोल प्लाजा पर ‘फास्टैग ओनली’ सिस्टम लागू करने का फैसला लिया है।
Editorial
Updated:- 2025-03-17, 13:41 IST

टोल कलेक्शन को पूरी तरह से डिजिटल और टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए हाल ही में फास्टैग को लेकर नए नियम जारी किए गए थे। इसमें अगर आपके वाहन का फास्टैग बैलेंस आपके टोल पर गुजरने से पहले शून्य या कम है, आपतो डबल फाइन देना पड़ेगा। इस नियम के अनुसार टोल बूथ पर आने से पहले आपके फास्टैग में एक घंटे से ज्यादा लंबे समय तक बैलेंस नहीं हुआ तो, आप ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं अगर आप टोल से गुजर जाते हैं और 10 मिनट के बाद तक पैसे नहीं कटे हैं, तो पेमेंट रिजेक्ट हो जाएगा।

ऐसी स्थिति में टोल क्रॉस करते समय सिस्टम में एरर कोड दिखेगा और आपको डबल पैसे देने पड़ेंगे। इसी के साथ अब मुंबई वासियों के लिए भी फास्टैग को लेकर नियम लाया गया है। यह नियम 1 अप्रैल से जारी हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फास्टैग के नए नियम के बारे में विस्तार से बताएंगे।

क्या है नया नियम?

mumbai fastag new rules start on 1 april

  • मुंबई वासियों के लिए जारी किए नए फास्टैग नियम के अनुसार जिनके वाहनों पर FASTag नहीं होगा, उसे डबल पैसे देने होंगे। अगर उनके पास कैश नहीं है, तो वह किसी भी तरह से पेमेंट करें, लेकिन पैसे उन्हें तुरंत भरने पड़ेंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से यह नियम टोल से गुजरने वाले लोगों के लिए खास तौर पर जारी किया गया है। इसलिए टोल टेक्स के नए नियम आपको पता होने चाहिए।

इसे भी पढ़ें-Dwarka Expressway लिंक रोड से मिलेगा दिल्ली-हरियाणा के लोगों को बड़ा फायदा, जानें सभी जानकारियां

mumbawi fastag new rules start on 1 april 2025

  • ऐसा करने का उद्देश्य यह है कि टोल भुगतान ऑनलाइन करने पर टोल बूथ पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलेगी। डिजिटल टोल सिस्टम पेमेंट प्रक्रिया आसान और फास्ट हो जाएगी, जो सभी के लिए अच्छा है।
  • अगर आप टोल से गुजरने वाले हैं, तो पहले ही अपने फास्टैग को रिचार्ज कर लें। क्योंकि इसके लिए भी आपको डबल पैसे चुकाने पड़ेंगे। मुंबई टोल से गुजरने वाले लोगों के लिए यह नियम सख्ती से लागू 1 अप्रैल से हो जाएगा। इसलिए फास्टैग के नए नियम की जानकारी पूरी रखें।

इसे भी पढ़ें-Yamuna Expressway: यमुना और नोएडा एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर, स्पीड लिमिट और टोल को लेकर बदला नियम

 अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।