क्रिसमस का दिन बहुत पास है। ऐसे में सभी महिलाएं कुछ ऐसे पार्टी जगहों की तलाश में रहती है जहां क्रिसमस इवनिंग को अच्छे से सेलिब्रेट किया जा सके। अधिकांश महिलाएं सही माहौल और जगह नहीं होने के कारण क्रिसमस इवनिंग को एन्जॉय नहीं कर पाती है। ऐसे में ज़रूर हो जाता है कि कोई इन महिलाओं को सही पार्टी हाउस और पार्टी प्लेस के बारें में बताए। आज हर जिंदगी कुछ ऐसी ही चुनिंदा पार्टी पल्सेस के बारे में जानकारी सांझा कर रही जहां महिलाएं बिना किसी डर और भय के साथ क्रिसमस पार्टी का लुफ्त उठा सकती है। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में-
अमूमन क्रिसमस पार्टी की थीम गुलाबी और मेरी अंदाज़ में होती है। दिल्ली के हौज़ खास में स्तिथ पिंक विंटर पार्टी हाउस में क्रिसमस पार्टी भी कुछ इसी अंदाज में होने वाली है। अगर आप क्रिसमस इवनिंग को बेहतर से एन्जॉय करना चाहती है तो यहां ज़रूर पहुच जाए। जाहिर है कि आप घर पर इतना मस्ती नहीं कर सकती जितना यहां कर सकती है। यहां आपको खाने-पीने से लाकर डीजे की आवाज आपके पैरों को रुकने नहीं देगी। यहां आपको अपनी सेफ्टी के लिए भी उतना चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। अगर इस क्रिसमस को खास बनाना चाहती है तो यहाँ ज़रूर पहुचे।
इसे भी पढ़े: हिना खान Maldives में कुछ यूं बिता रही हैं छुट्टियां, देखें फोटोज
दिल्ली की सेंटर कहे जाने वाली जगह Connaught Place में क्रिसमस पार्टी का मज़ा ही कुछ और है। द लगेज रूम अपने पार्टी और सजावट के लिए जाना जाता है। अगर आप दिल्ली की सेंटर में किसी क्रिसमस पार्टी प्लेस को तलाश रहे हैं तो द लगेज रूम एक अच्छा विकल्प हो सकता है। द लोज रूम में अपने साथी या दोस्तों के साथ पार्टी का आनंद ले सकती है। यहां आपको मेनू में उत्तर भारतीय, चीनी और एशियाई फूड्स का स्वादिस्ट मिश्रण मिलेगा। तो फिर जल्द से इस जगह को अपने लिस्ट में शामिल कर ले।
दिल्ली के पंजाबी बाग में La eMe वह जगह है जहाँ आपको एक उत्तम दर्जे की पार्टी का अनुभव होगा है। इस रेस्तरां में एक सुंदर आउटडोर बैठने की जगह है और यह दिल्ली के सबसे अच्छे आउटडोर पार्टी स्थानों में से एक है। इसमें बहुत ही समर्पित और अच्छी तरह से व्यवहार करने वाले कर्मचारी भी है जो आपकी क्रिसमस पार्टी को और अधिक सुखद बना देगा। यह जगह विभिन्न प्रकार के माउथ-वाटरिंग फिंगर फूड आइटमों के साथ कई प्रकार के पेय और बढ़िया स्प्रिट प्रदान करती है, जिसमें दुनिया भर के व्यंजनों को शामिल किया जाता है।
इस क्रिसमस के दौरान पार्टी करने के लिए एक बेहतर जगह की तलाश कर रहे हैं तो कनॉट प्लेस में स्तिथ हॉटमेस है। उत्तर भारतीय, इतालवी, कॉन्टिनेंटल और एशियाई व्यंजनों की सेवा, हॉटमेस देता है। यहां जाने के लिए आप घर बैठे-बैठे इसे आसानी से ऑनलाइन पार्टी बुकिंग का सकती है। अगर अपने दोस्तों के साथ एक बेहरतीन पार्टी करना चाहती है तो Hotmess आपके के लिए बेहतर पार्टी हो सकती है।
इसे भी पढ़े: तैमूर के बर्थडे पर 70 हजार की ड्रेस और लाखों का पर्स लिए पहुंची करीना कपूर
अगर dj आपकी पसंदिता धुनें में से एक है तो फिर क्रिसमस कार्निवाल मस्ती के लिए होटल सम्राट पहुच जाएं। आपको Dj jackson, Dj zacksnare, Dj jeet, Dj sahil और Dj sarthak के बेहतरीन धुन सुनने को मिलेगी। इस क्रिसमस इवनिंग को एक बेहरतीन पार्टी के साथ-साथ कुछ थिरकते संगीत के तलाश में है तो यहां ज़रूर पहुच जाए। 25 दिसंबर को क्रिसमस की पार्टी लगभग हर जगह मनाई जाएंगी लेकिन ये कुछ ऐसे पार्टी पलके है जहां आप बिना किसी डर के साथ पार्टी को एन्जॉय कर सकती है।
तो फिर देर किस बात की है आने वाले 25 दिसम्बर को क्रिसमस पार्टी के लिए इन जगहों अपर अपने दोस्तों के साथ पहुच जाएं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।