कैटरीना कैफ से लेकर करीना कपूर खान तक बॉलीवुड के हर बड़े स्टार ने हर साल की तरह इस साल भी क्रिसमस को धूमधाम से सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड के किसी स्टार के घर में हुई पार्टी तो कोई बना क्रिसमस पार्टी का मेहमान, इस साल स्टार्स ने किस तरह क्रिसमस सेलिब्रेट किया और उनके घर सेंटा ने आकर क्या क्या आइए आपको बताते हैं।
कैटरीना के घर हुई क्रिसमस पार्टी तो सलमान खान ने किया डांस, देखें सेलेब्स के सेलिब्रेशन की inside तस्वीरें और वीडियो
- Inna Khosla
- Her Zindagi Editorial
- Updated - 26 Dec 2018, 16:12 IST
1 प्रियंका चोपड़ा की फर्स्ट क्रिसमस पार्टी
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इस साल अमेरिकन सेलिब्रिटी निक जोनस से शादी की है। विदेशी बहू बनी प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद निक जोनस के घर इंगलैंड में अपना पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया। फैमिली क्रिसमस डिनर पर निक जोनस की पूरी फैमिली तो थी ही लेकिन प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधु चोपड़ा भी स्पेशली इस खास मौके पर अपने बेटी के ससुराल में नज़र आयीं।
2 कैटरीना कैफ की क्रिसमस पार्टी
बॉलीवुड की हॉट ब्यूटी कैटरीना कैफ ने इस साल अपने घर पर क्रिसमस पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। शाहरुख खान के साथ फिल्म ज़ीरो में दिखीं कैटरीना कैफ के घर किंग खान की पत्नी गौरी खान भी क्रिसमस पार्टी करने पहुंची और उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद अब कैटरीना कैफ अपनी लाइफ को अपने तरीके से जीने लगी हैं। अपने दोस्तों और फैमिली के साथ उन्होंने अपने घर पर क्रिसमस पार्टी रखी और खूब इन्जॉय किया।
3 सलमान खान का क्रिसमस डांस
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपने दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज़ खान के साथ डीजे पर क्रिसमस डांस किया। सलमान खान का ये डांस वीडियो फैशन डिजाइनर एशले रिबेलो ने सोशल मीडिाय पर पोस्ट किया और इस वीडियो में सलमान खान इस तरह डांस कर रहे हैं जैसे उन्हें कोई देख ही ना रहा हो।
ये क्रिसमस पार्टी अर्पिता के बेटे आहिल के लिए स्पेशली रखी गयी थी। आहिल के तीनों मामा सलमान, अरबाज़ और सोहेल ने इस पार्टी में खूब डांस किया।
View this post on InstagramA post shared by Ashley Rebello (@ashley_rebello) onDec 25, 2018 at 7:59am PST
4 मलाइका अरोड़ा क्रिसमस पार्टी
मलाइका अरोड़ा क्रिसमस पार्टी को अपने दोस्तों और खासकर अर्जुन कपूर के साथ इस साल खूब इन्जॉय करती हुई स्पोट हुई। बॉलीवुड की गलियारों में इन दोनों के रिश्तों की चर्चा खूब हो रही है लेकिन मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते के बारे में ना तो इंकार किया है और ना ही इज़हार किया है लेकिन जिस तरह से मलाइका हर पार्टी में अर्जुन के साथ ही होती हैं उसे देखकर तो सब लोग यही कह रहे हैं कि मलाइका को फिर हो गया है प्यार।
5 करीना कपूर क्रिसमस पार्टी
हर साल की तरह इस साल भी पूरी कपूर फैमिली ने क्रिसमस लंच एक साथ किया। ये तो सब जानते हैं कि बेबो के घर पर क्रिसमस का दिन हमेशा ही खास होता है और पूरा कपूर खानदान एक साथ लंच करता है। इस साल बेबो और लोलो के बच्चों ने भी अपने नानू को सेंटा बनाकर उनके साथ खूब इन्जॉय किया।
6 आलिया भट्ट क्रिसमस पार्टी
आलिया भट्ट तो हमेशा ही पार्टी मूड में रहती हैं और जब मौका हो खास क्रिसमस सेलिब्रेशन का तो फिर वो कैसे पीछे रह सकती हैं। आलिया भट्ट ने क्रिसमस के दिन गोल्डन हेयरबैंड लगाकर अपने फैंस को विस किया।
7 काजोल क्रिसमस पार्टी
काजोल कुछ खास मौकों पर ही पिक्चर पोस्ट करती हैं लेकिन क्रिसमस आते ही बॉलीवुड के हर स्टार की तरह काजोल भी पार्टी वाले मूड में चली जाती हैं और अपने पति अजय देवगन और बच्चों के साथ बच्चा बनकर खूब इन्जॉय करती हैं।
8 जॉन अब्राहिम क्रिसमस पार्टी
मीडिया लाइमलाइट से दूर रहने वाली जॉन अब्राहिम की पत्नी प्रिया ने भी अपने एक्टर पति जॉन के साथ क्रिसमस पिक्चर पोस्ट की। प्रिया रुंचाल और जॉन की शादी भी सीक्रेट मैरिज ही थी लेकिन उसके बाद भी जॉन अपनी फिल्मों को जब भी प्रमोट करने आते हैं वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही बातें करना पसंद करते हैं। इन दिनों जॉन फिल्म बाटला हाउस में बिज़ी हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।