जब आप किसी शहर में हों और वहां के लोकल फूड का टेस्ट आप ना उठाएं तो आपकी ट्रिप यकीनन अधूरी ही रह जाती है। पुणे में भी आपको ऐसे कई बेहतरीन जगहें मिलेंगी जो सस्ते दाम में वहां का लोकल फूड सर्व करती हैं। पुणे चूंकि महाराष्ट्र का हिस्सा है, इसलिए यहां पर आपको बेहद डिलिशयस और स्पाइसी फूड का स्वाद चखने को मिलेगा। अगर आप फूडी हैं तो आपको पुणे में ऐसी कई डिलिशियस डिशेज खाने को मिलेगी, जो आपके भीतर की क्रेविंग को आसानी से शांत करेंगी। इतना ही नहीं, इसके लिए आपको बहुत अधिक पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- मुंबई घूमना व्यर्थ है अगर आप इन स्ट्रीट फूड प्लेसेस में पाव-भाजी नहीं खाई
अगर आप भी इस समय पुणे में हैं या फिर पुणे जाने का मन बना रही हैं। तो आज हम आपको ऐसी कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आपको एक बार वहां के लोकल फूड को टेस्ट करने के लिए जरूर जाना चाहिए। यकीन मानिए, यहां जाने के बाद आपको पछताना नहीं पड़ेगा-
संगमवाड़ी में रूबी हॉल के पास स्थित इस कैफे में आपको बेहतरीन नाश्ता मिलेगा। यूं तो पुणे में ऐसी कई जगहें हैं, जो ईरानी नाश्ता सर्व करती हैं, लेकिन VOHUMAN CAFÉ की बात थोड़ी अलग है। यहां के चीज़ आमलेट का स्वाद कुछ अलग ही होता है। इसके अलावा आप यहां पर बन मस्का, ईरानी चाय व भुर्जी का भी आनंद जरूर उठाएं।
पुणे के कोरेगांव पार्क में सनस कॉर्नर की शॉप नंबर 5 को लोग द बर्गर बार्न कैफे के नाम से जानते हैं। वैसे तो यहां पर आपको खाने के लिए काफी कुछ मिलेगा, लेकिन यह कैफे विशेष रूप से अपने चिकन बर्गर के लिए मशहूर है। वहीं अगर आप मीठा पसंद करती हैं तो आप यहां पर बेल्जियम वेफल्स या इन-हाउस बटरमिल्क पेनकेक्स का स्वाद चख सकती हैं। इसके अलावा यहां के चॉकलेट मिंट फ्लेवर मिल्कशेक का टेस्ट भी बेहतरीन है।
पुणे में बेडेकर अपने मिसल के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। बेडकर्स ने अपनी शुरूआत एक छोटे से टी स्टाल से की थी, लेकिन जब से इसने मिसल सर्व करना शुरू किया, यह पूरे शहर में काफी फेमस हो गया। जहां अधिकतर जगहों पर मिसल के साथ पाव सर्व किया जाता है, लेकिन बेडकर्स में आपको मिसल के साथ ब्रेड खाने को मिलेगी।
यहां की मिसल कुछ हद तक ब्राह्मण स्टाइल में हैं। यहां पर मिसल में हल्का सा स्वीट फ्लेवर है और इसमें मसाले भी बहुत तेज नहीं होते। इसलिए अगर आप पुणे में हैं तो मिसल के अलग फ्लेवर को चखने के लिए बेडकर्स मिसल होकर आएं।
धोबीघाट के सामने सलिला बिल्डिंग में अप्पा ची कैंटीन 1942 से लोगों को बेहतरीन खाना सर्व कर रही है। लिमिटेड मेन्यू के साथ यह डेली स्पेशल भी सर्व करती हैं। यूं तो आपको यहां पर कई तरह के खाने की आइटम मिलेंगी, लेकिन यहां की खिचड़ी ककड़ी खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- ये हैं चंडीगढ़ के 5 बेहतरीन रेस्टोरेंट्स
पुणे के शरबतवाला चौक पर सच्चपीर स्ट्रीट में यझदान कैफे ईरानी फ्लेवर सर्व करता है। यहां पर आकर आप बन मस्का, डबल एग आमलेट, चीज आमलेट व स्पेशल चाय का आनंद ले सकती हैं। 1964 से यह कैफे पुणे के बेहतरीन कैफे में से एक है और यहां पर हर दिन कई लोग ईरानी नाश्ता करने के लिए आते हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।