हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंड़ीगढ़ अपनी खूबसूरत फिजाओं और आबोहवा के लिए जाना जाता है। चंडीगढ़ आने वाली महिलाएं यहां के बेहतरीन मार्केट्स और खूबसूरत डेस्टिनेशन्स को खूब एंजॉय करते हैं। यह शहर दिल्ली से महज 5 घंटे की दूरी पर है, इसीलिए दिल्ली रहने वाली महिलाओं को यह शहर बहुत रास आता है। दिलचस्प बात ये है कि यहां घूमने के साथ-साथ खानपान का भी अपना ही मजा है। यहां आपको पंजाबी कुजीन की ढेर सारी वैराएटी का स्वाद लेने का मौका मिलता है। अगर आप भी यहां घूमने की प्लानिंग कर रही हैं तो आपको यहां के बेहतरीन रेस्टोरेंट्स में आपको जरूर जाना चाहिए। ऐसे ही 5 रेस्टोरेंट्स के बारे में आइए जानते हैं-
चंडीगढ़ के वेजीटेरियन रेस्टोरेंट्स में यह सबसे इनोवेटिव माना जाता है। यहां के इंटीरियर्स काफी खूबसूरत हैं। साथ ही यहां का यूरोपियन स्टाइल किचन महिलाओं को देखने में काफी आकर्षक लगता है। वेजिटेरियन डिशेज में अगर आप कुछ डिफरेंट चाहती हैं तो आपको इस रेस्टोरेंट का रुख जरूर करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर इस तरह बनाएं आसानी से बनाएं वेजिटेबल क्लियर सूप
यह रेस्टोरेंट देखने में काफी एक्जोटिक लगता है। यहां का आउटडोर सीटिंग अरेंजमेंट आपको काफी दिलचस्प लगेगा। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो यह जगह आपको काफी रोमांटिक लगेगी। अच्छी बात ये है कि यहां इटेलियन डिशेज से लेकर अच्छी क्वालिटी की वाइन तक, सभी कुछ मेहमानों को सर्व किया जाता है। यहां जाने के बाद लंबे समय तक इस जगह की खूबसूरती जेहन में रह जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: डाइनिंग एक्सपीरियंस को बनाना चाहती हैं बेहतर तो मुंबई के इन 5 रेस्टोरेंट्स में जरूर जाएं
अगर आपको बुफे में खाना खाना पसंद है तो आप चंडीगढ़ से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित Chilli & Pepper का रुख कर सकती हैं। यहां आपको बुफे में ढेर सारे एक्साइटिंग ऑप्शन मिलते हैं। यहां का एंबियंस अपने आप में काफी यूनीक है। अगर आप पूरी फैमिली के साथ डिनर एंजॉय करना चाहती हैं तो यह जगह इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
चंडीगढ़ में अगर आप चाइनीज फूड का मजा लेना चाहती हैं तो आपको Cafe JC’s जाना बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए। यहां आपको चाऊमीन से लेकर मोमोज, मंचूरियन तक, सभी डिश का अद्भुत स्वाद मिलेगा। यहां के इंटीरियर्स बेहद खूबसूरत हैं। हर तरफ जगमगाती रोशनी और उसमें अपनी फेवरेट चाइनीज डिश का मजा उठाना महिलाओं के लिए बहुत एक्साइटिंग एक्सपीरियंस होगा।
अगर आप सस्ते दामों पर बढ़िया खाने का मजा लेना चाहती हैं तो आपको Cafe Jade जरूर जाना चाहिए। अगर फूड पॉकेट फ्रेंडली हो तो बजट बिगड़ने का डर नहीं रहता। दिलचस्प बात ये है कि यहां आपको चाइनीज फूड के एक्साइटिंग ऑप्शन्स मिलते है। यहां से आप खाना पैक कराकर भी ले जा सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।