herzindagi
why firozabad is called the city of glass know historic story behind its name

मुगल बादशाह की जंग से लेकर चूड़ी बाजार की चमक तक, यहां पढ़ें कैसे पड़ा ‘फिरोजाबाद’ का नाम?

फिरोजाबाद का नाम अकबर के शासनकाल में बदला गया था। पहले इस शहर का नाम यहां के राजा के नाम पर रखा गया था, लेकिन 1566 में इसका नाम बदल दिया गया।
Editorial
Updated:- 2025-09-04, 18:12 IST

यमुना नदी के किनारे बसा फिरोजाबाद बड़े पैमाने पर अपने व्यापार के लिए जाना जाता है। इस शहर का इतिहास बहुत समृद्ध और प्राचीन है। 1541 में राजा चंद्रसेन ने यहां शासन किया था। इसके बाद 1566 में अकबर का शासन रहा था। अकबर के समय यहां के हालात संघर्ष और लूटपाट से भरा हुए था। कुछ सालों बाद अकबर ने अपने मंसबदार फिरोजशाह को यहां भेजा, जिसके आने के बाद इस नगर का नाम बदलकर फिरोजाबाद रख दिया गया। तभी से इस शहर का नाम ‘फिरोजाबाद’ ही पड़ गया।

फिरोजाबाद क्यों फेमस है?

फिरोजाबाद अपनी ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ कांच की कलाकारी के लिए भी जाना जाता है। यह अपने समृद्ध कांच उद्योग के लिए पूरे देश में फेमस है। यहां से सबसे ज्यादा चूड़ियों का उत्पादन होता है। माना जाता है कि भारत के कुल उत्पादन में से 46% उत्पादन चूड़ियों का फिरोजाबाद से ही होता है। यहां आज से लगभग 120 साल पहले ही चूड़ियां बनना शुरू हुई थी।

why firozabad is called the city of glass know historic story behind its nameS

शुरू से फिरोजाबाद नहीं था इसका नाम

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पहले इस जगह पर राजा चंद्रसेन का राज हुआ करता था। उस समय यह जगह ‘चंद्रवाड़’ के नाम से जानी जाती थी, लेकिन जब यहां अकबर का शासन शुरू हुआ, तो यहां का नाम बदल गया। बाद में इसका नाम फिरोजाबाद रखा गया। यही कारण है कि इसे भारत के अनोखे शहर में से एक माना जाता है।

इसे भी पढे़ं- भारत के इस शहर को क्यों कहा जाता है महलों का शहर

why firozabad is called the city of glass know historic story behind its nameSSS

राजा चंद्रसेन का किला

अगर आप इस जगह के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहती हैं, तो राजा चंद्रसेन का किला देखने जा सकती है। इस किले को चंद्रवार का किला भी कहा जाता है। किले की खूबसूरती देखकर आप इस जगह के समृद्धि इतिहास का पता लगा सकती हैं। राव चंद्रसेन का जन्म 1541 हुआ था। उन्हीं के नाम से इस किले का नाम भी रखा गया है। फिरोजाबाद के बाद के इतिहास को राजा चंद्रसेन के नाम से ही जाना जाता है। राव चंद्रसेन कभी भी अकबर की अधीन नहीं रहना चाहते थे, इसलिए उन्होंने उनके आगे हार कभी स्वीकार नहीं की, जिसके चलते उन्हें जीवन भर संघर्ष करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: Temple Towns In India: मंदिरों की नगरी के नाम से जाने जाते हैं देश के ये प्रसिद्ध शहर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।