Temple Towns In India: हिंदुस्तान विविधताओं वाला एक देश है। यहां हर 2 किलोमीटर की दूरी पर एक ऐसा मंदिर मिल जाएगा, जो किसी न किसी रूप से आसपास के इलाकों में प्रसिद्ध होता है।
पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में ऐसे कई राज्य और शहर मौजूद हैं, जहां एक से एक पवित्र और प्रसिद्ध मंदिर मौजूद है। इसलिए कई बार भारत के साथ-साथ देश के कई राज्यों को मंदिर की नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको देश के ऐसे राज्य और शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कई लोग मंदिरों की नगरी के नाम से भी जानते हैं। इन जगहों आप भी परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
ऋषिकेश देश की एक ऐसी जगह है, जिसे योग नगरी के नाम से लेकर मंदिरों का शहर भी बोला जाता है। ऋषिकेश उत्तराखंड का एक हिल स्टेशन भी है। गंगा नदी के किनारे स्थित यह शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के चलते भी पूरे विश्व में लोकप्रिय है।
ऋषिकेश में ऐसे कई प्राचीन और पवित्र मंदिर मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए भारत के हर कोने से पर्यटक पहुंचते रहते हैं। जी हां, यह शहर नीलकंठ महादेव मंदिर, भारत माता मंदिर, कैलाश निकेतन मंदिर, त्र्यंबकेश्वर मंदिर कुंजापुरी देवी मंदिर, शत्रुघ्न मंदिर और भूतनाथ मंदिर जैसे कई छोटे और बड़े मंदिरों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इन मंदिरों का दर्शन करने हर दिन हजारों भक्त पहुंचते हैं।
भारत के सबसे प्राचीन और पवित्र शहर का नाम लिया जाता है, तो वाराणसी का नाम जरूर शामिल रहता है। गंगा नदी के किनारे स्थित वाराणसी उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध और पवित्र नगर है। इस पवित्र शहर को कई लोग बनारस और काशी के नाम से भी जानते हैं। वाराणसी को मंदिरों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
मंदिर जिस तरह अपनी प्राचीन खूबियों के लिए प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह कई पवित्र और विश्व प्रसिद्ध मंदिरों के लिए जाना जाता है। यह शहर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, मां अन्नपूर्णा मंदिर, संकठा मंदिर, काल भैरव मंदिर, मृत्युंजय महादेव मंदिर, विश्वनाथ मंदिर बी एच यू, तुलसी मानस मंदिर और संकटमोचन मंदिर जैसे अन्य कई पवित्र मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित वृन्दावन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का स्थान माना जाता है। वृन्दावन को कई लोग कृष्ण नगरी के नाम से भी जानते हैं। इसलिए यहां हर दिन हजारों कृष्ण भक्त घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
वृन्दावन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के साथ-साथ कई पवित्र और प्रसिद्ध मंदिरों के लिए पूरे विश्व में फेमस शहर माना जाता है। यहां आप श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर नंद महल मंदिर, जुगल किशोर मंदिर, जयपुर मंदिर और शाहजी मंदिर जैसे अन्य कई छोटे और बड़े मंदिरों का दर्शन कर सकते हैं।
हम्पी कर्नाटक का एक छोटा, लेकिन काफी खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है। यह शहर मध्यकालीन हिन्दू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यह शहर अपने कई विशेषताओं की वजह से यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल भी है।
हम्पी शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई प्राचीन और पवित्र मंदिरों के लिए भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। जी हां, हम्पी में आप विरुपाक्ष मंदिर, वीरभद्र मंदिर, कृष्ण मंदिर, हजारा राम मंदिर, अच्युत राय मंदिर और विट्ठल मंदिर जैसे अन्य कई मंदिरों का दर्शन कर सकते हैं। इन्हीं मंदिरों की वजह से हम्पी में मंदिरों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Agra Travel: ताजमहल के अलावा आगरा की ये धार्मिक जगहें हैं बेहद खास, क्या आपने घूमा?
दक्षिण भारत का कर्नाटक अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र माना जाता है। यह राज्य जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है, ठीक उसी तरह यह कई मंदिरों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
कर्नाटक में स्थित श्रीकृष्ण मंदिर उडुपी, विद्याशंकर मंदिर, केशव मंदिर, महाबलेश्वर मंदिर, मुरुदेश्वर मंदिर, दुर्गापरमेश्वरी मंदिर, श्री विरुपाक्षेश्वरा मंदिर, श्रीरंगपटना मंदिर और श्रृंगेरी जैसे कई प्राचीन और पवित्र मंदिरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@mathuratemple, hmara_banaras
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।