Most Religious Spots In Agra: आगरा ! इस शहर का नाम सुनते ही सबसे पहले ताजमहल की तस्वीर सामने दिखाई देती है। इसलिए आगरा को पूरे विश्व में ताजमहल का शहर भी बोला जाता है।
उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के किनारे स्थित आगरा सात अजूबों में से एक ताजमहल की मेजबानी करता है। इस अजूबे को देखने के लिए विश्व के हर कोने से हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।
आगरा में स्थित ताजमहल के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, लेकिन इसके अलावा भी इस खूबसूरत शहर में ऐसे कई धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें देखना कई लोग भूल जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको आगरा शहर में स्थित उन धार्मिक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद आगरा का सफर और भी अधिक मजेदार हो जाएगा।
ताजमहल के बाद आगरा में स्थित किसी प्रमुख और चर्चित धार्मिक स्थल का नाम लिया जाता है, तो फतेहपुर सीकरी का नाम जरूर शामिल रहता है। यह एक मुस्लिम धार्मिक स्थल है, जिसे 16 वीं शताब्दी में मुगल सम्राट अकबर ने बनवाया था। यह यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है।
फतेहपुर सीकरी परिसर में मौजूद जामा मस्जिद और सलीम चिश्ती का मकबरा है, जो मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए पवित्र स्थान है। हालांकि, फतेहपुर सीकरी में हिन्दू वास्तुकला का भी रूप देख सकते हैं, जिन्हें अकबर में अपनी हिन्दू पत्नी के लिए बनवाया था। यहां हिन्दू पत्नी के लिए अकबर ने महल भी बनवाया था।
इसे भी पढ़ें: ‘ताज’ ही नहीं आगरा की ये जगहें भी बना देंगी आपको दीवाना
फतेहपुर सीकरी जिस तरह मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह फतेहपुर, गुरुद्वारा गुरु का ताल सिख समुदाय के लोगों के बीच प्रसिद्ध है। यह काफी प्राचीन धार्मिक स्थल माना जाता है।
गुरुद्वारा गुरु का ताल नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति को समर्पित है। कहा जाता है कि यह वही जगह है, जहां श्री गुरु तेग बहादुर को 9 दिनों तक बंदी बनाकर रखा गया था और उस बात का सबूत गुरुद्वारा में जल रही अखंड ज्योति है। लाल पत्थर से निर्मित गुरुद्वारे की बनावट मुगल वास्तुशिल्प से प्रेरित है। यहां हर दिन हजारों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं।
फतेहपुर सीकरी मुस्लिम समुदाय और गुरु का ताल सिख समुदाय के बीच पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है, ठीक उसी तरह हिन्दुओं के बीच में श्री मनकामेश्वर मंदिर एक पवित्र और प्रसिद्ध स्थल माना जाता है। यह मंदिर पूर्ण रूप से भगवान शिव को समर्पित है।
श्री मनकामेश्वर मंदिर यमुना नदी के किनारे स्थित है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि जो भी भक्त यहां सच्चे मन से दर्शन के लिए पहुंचता है और जलाभिषेक करता है, तो उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।
इस मंदिर को लेकर एक अन्य मान्यता है कि इस यहां शिवलिंग की स्थापना खुद भगवान शिव ने द्वापर युग में की थी। इसके अलावा, यह भी कहा जाता है कि भगवान कृष्ण का बाल रूप देखने के लिए भगवान इसी स्थान का साधना की थी।
आगरा में स्थित ताजमहल, जमा मस्जिद, फतेहपुर सीकरी और अकबर का मकबरा स्थल के बारे में आप जरूर जानते होंगे, लेकिन शायद आप स्वामी बाग समाध के बारे में नहीं जानते होंगे। यह शहर के दयालबाग एरिया में मौजूद है।
जी हां, स्वामी बाग समाध राधास्वामी मंदिर के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर के बारे में कहा जा जाता है कि इसके निर्माण में करीब 120 साल गए थे। इस मंदिर की नक्काशी लोगों को चकाचौंध कर देती है। यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: जानिए आगरा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
आगरा में अन्य ऐसे कई धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- नकामेश्वर मंदिर, बल्केश्वर महादेव मंदिर, लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर, रावली मंदिर और कैलाश मंदिर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@_dhanisharan_x20, sikrifatehpur
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।