herzindagi
agra interesting facts in hindi

जानिए आगरा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

आगरा से जुड़ी ऐसे कई बातें हैं, जिसे जानकर यकीनन आप भी हैरान हो जाएंगी।
Editorial
Updated:- 2023-01-20, 19:19 IST

आगरा का नाम सुनते ही लोग ताजमहल को याद करने लगते हैं। शाहजहां और मुमताज महल के असीम प्रेम के प्रतीक के रूप में मौजूद यह स्मारक दुनिया के सात अजूबों में गिना जाता है। यही कारण है कि शहर में सिर्फ भारत के विभिन्न राज्यों से ही लोग घूमने के लिए नहीं आते हैं, बल्कि दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां शिरकत करते हैं। हालांकि, आगरा में सिर्फ ताजमहल ही मौजूद नहीं है।

आगरा भारत के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश का एक शहर है। कभी मुगल साम्राज्य का हिस्सा आज यह शहर अपने समृद्ध इतिहास और आगरा के किले, फतेहपुर सीकरी और मेहताब बाग जैसे शानदार स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं, यह अपने जूतों, कालीनों और व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है।

इसके अलावा भी इस शहर से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं, जो बेहद दिलचस्प हैं। लेकिन बहुत से लोग इनके बारे में नहीं जानते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आगरा से जुड़ी कुछ बेहद ही इंटरस्टिंग बातों के बारे में बता रहे हैं-

आगरा मुगल साम्राज्य की राजधानी थी

interesting facts about agra

1556 से 1648 तक, आगरा अकबर और शाहजहां की समय के दौरान मुगल साम्राज्य की राजधानी थी। उस समय आगरा एक बेहद ही महत्वपूर्ण शहर था। 1648 में शाहजहां का शासन खत्म होने के बाद छठे मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब ने राजधानी को दिल्ली स्थानांतरित कर दिया।

आगरा का लाल किला यूनेस्को साइट है

अगर आपने आगरा के ताजमहल को देखा है तो यकीनन आपने आगरा के लाल किला को भी अवश्य देखा होगा। यह लाल किला ताजमहल के बगीचों के पास स्थित है। 16वीं शताब्दी का यह मुगल स्मारक 1983 ई में यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। इसे भारत के सबसे महत्वपूर्ण किलों में से एक माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि शाहजहां आगरा के इस किले पर चढ़कर यहीं से ताजमहल को निहारा करते थे।

इसे भी पढ़ें-आगरा के लाल ताजमहल के बारे में जानें रोचक तथ्‍य

आगरा भारत का मुख्य फुटवियर प्रोडक्शन सेंटर है

आपको शायद पता ना हो, लेकिन आगरा(आगरा में हैं शाहजहां की ये खूबसूरत इमारतें)शहर भारत का सबसे बड़ा शू मैन्युफैक्चरर है। यह कुल घरेलू मांग का लगभग 65 प्रतिशत और भारत के कुल फुटवियर एक्सपोर्ट में 28 प्रतिशत का योगदान देता है। यह शहर चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फुटवियर एक्सपोर्टर है।

यही कारण है कि जब भी टूरिस्ट यहां आते हैं और शॉपिंग करते हैं तो यहां पर लेदर फुटवियर जरूर खरीदते हैं।

भारत के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक आगरा में है

ब्रिटिश युग के दौरान 1850 में स्थापित, सेंट जॉन्स कॉलेज एक ईसाई कॉलेज है। यह भारत के सबसे पुराने एजुकेशन इंस्टिट्यूशन में से एक है। 172 साल पुराने इस कॉलेज का नाम यीशु के बारह ईसाई धर्म प्रचारकों में से एक जॉन द एपोस्टल के नाम पर रखा गया है।

इसे भी पढ़ें-ताजमहल तो कई बार देखा होगा आपने, अब जानिए इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

आगरा में यमुना नदी को नीली नदी कहा जाता था

interesting facts of agra

यमुना नदी में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए इस समय बहुत अधिक प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस प्रदूषित यमुना नदी को कभी इसके स्वच्छ जल के कारण नीली नदी कहा जाता था। जी हां, यहां का पानी इतना साफ और ट्रांसपेरेंट था कि नदी के तल को नग्न आंखों से भी देखा जा सकता था।

आज, यह देश की सबसे दूषित नदियों में से एक बन गई है। अगर इसकी ओरिजिनल ब्यूटी ऐसे ही बरकरार होती, तो ताजमहल के साथ-साथ इस नदी को भी लोग एक अजूबे के रूप में ही देखते।(आगरा फोर्ट से जुड़ी ये 7 दिलचस्प बातें)

तो अब आप भी एक बार आगरा जरूर घूमने जाएं और अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- wikipedia,freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।