अगर आप ‘ताज महोत्सव’ के लिए आगरा जा रही हैं तो ‘ताज’ के अलावा भी आगरा में ऐसी जगहें हैं जिन्हें आपको जरूर देखने जाना चाहिए। यकीन कीजिए ये जगहें भी इतनी खूबसूरत हैं कि आपको अपना दीवाना बना देंगी।
18 फरवरी को ताज महोत्सव शुरू होने वाला है और 27 फरवरी तक यह महोत्सव चलेगा। अगर आपने आज तक ताज महोत्सव नहीं देखा है तो आपको इस साल यह महोत्सव देखने जरूर जाना चाहिए।
योगी राज में पहली बार हो रहे वार्षिक ताज महोत्सव की थीम बदल दी गई है। ताज महोत्सव इस बार भगवान राम के नाम पर आयोजित किया जा रहा है।
ढाई दशक से हर साल आयोजित होने वाले ताज महोत्सव में हमेशा मुगल काल की झलक दिखाई देती रही है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। ऐसे में मुगलिया अंदाज के बदले भगवान राम पर आधारित नृत्य नाटिका से ताज महोत्सव का आगाज होगा।
ताजनगरी आगरा में जाने की हर किसी की ख्वाइश होती है। सभी चाहते हैं कि वो अपने जीवन में एक बार प्रेम की निशानी ताज को जरूर निहार सकें। वैसे तो ‘ताज’ की सुन्दरता की तुलना किसी और जगह से नहीं की जा सकती है लेकिन चलिए आपको आगरा की उन जगहों के बारे में बताते हैं जिनकी खूबसूरती भी कुछ नहीं।
सबसे पुराने मुगल गार्डन का नाम राम बाग है जिसे मुगल बादशाह बाबर ने 1528 में बनवाया था। इससे 5 किमी दूरी पर बाद में ताजमहल बना। रामबाग का निर्माण फारसी शैली में हुआ है और इसे आराम बाग नाम दिया गया था।
Image Courtesy: Pxhere
आगरे का किला मुगल स्थापत्य का शानदार उदाहरण है। ये किला शुरुआत में ईंटों से बना था जिसे राजपूतों ने बनवाया था। बाद में अकबर ने इस किले को नए सिरे से बनवाया और अपनी राजधानी यहीं बसाई। आगरा के किले में तमाम दर्शनीय भवन है और यहां हर शाम लाइट शो का आयोजन भी होता है।
Read more: प्यार के इस महीने में क्या लेकर आया है 'ताज महोत्सव' आपके लिए
Image Courtesy: Wikimedia
मुगल बादशाह अकबर का मकबरा यही है जो 1605-1613 के बीच बनाया गया था। ये मकबरा 119 एकड़ में फैला है। बादशाह अकबर ने अपने जीते जी इस मकबरे को बनाने का आदेश जारी किया था जिसे उसके बेटे जहांगीर ने पूरा करवाया।
यह मस्जिद लाल पत्थर से बनी हुई है। आगरा रेलवे स्टेशन से पास में ही यह मस्जिद स्थित है। मस्जिद 130 फुट लम्बी एवं 100 फुट चौड़ी है। जामा मस्जिद में लकड़ी एवं ईंट का भी प्रयोग किया गया है। यह मस्जिद शहजा़दी जहांआरा बेगम को समर्पित है।
Read more: जानिए ‘ताज’ को देखने के बाद बिल क्लिंटन के मुंह से क्या निकला था
यमुना नदी के किनारे इसे नूरजहां ने बनवाया था। नूरजहां-जहांगीर के मुख्य मंत्री यानी वजीर रहे मिर्जा ज्ञास बेग की याद में ये बना है जिन्हें एत्माद-उद-दौला की उपाधि मिली थी। ये सफेद संगमरमर से बना है पर बनाने के दौरान लालू बालू का भी इस्तेमाल किया गया था।
आगरा के वजीरपुरा स्थित अकबरी चर्च का खास इतिहास रहा है। सम्राट अकबर द्वारा धन और जमीन देने पर सन 1600 में जुसुइट फादर ने इसे बनवाया। जहांगीर ने बाद में उसे भव्य रूप देने के लिए धन दिया लेकिन सन् 1615 में मुगल और पुर्तगालियों के बीच मतभेद हो गए और फिर जहांगीर ने चर्च को तुड़वा दिया गया।
ताज को देखने के लिए मेहताब बाग से सुंदर कोई जगह नहीं हो सकती। यमुना नदी के किनारे 25 एकड़ में बने मेहताब बाग से ताज की खूबसूरती देखते ही बनती है और इसे 'मूनलाइट गार्डन' के नाम से भी जाना जाता है।
Image Courtesy: Wikimedia
दयालबाग की स्थापना राधास्वामी सत्संग के पांचवे संत आनन्द स्वोरूप साहब ने की थी। दयालबाग की स्थापना भी बसन्त पंचमी के दिन 20 जनवरी 1915 को शहतूत का पौधा लगा कर की गई थी। सन् 1908 ईस्वी में इसका निर्माण आरम्भ हुआ था।
Image Courtesy: Wikimedia
ये मकबरा मुगल बादशाह शाहजहां ने अपने वजीर अफजल खान की याद में इसे बनवाया था। ये मकबरा भारतीय-फारसी स्थापत्य कला का शानदार उदाहरण है।
फतेहपुर सीकरी कभी मुगल साम्राज्य की राजधानी रहा है। इसे 16वीं शताब्दी में अकबर ने बसाया था। ऐसा कहा जाता है कि मुगल बादशाह बाबर ने राणा सांगा को सीकरी नमक स्थान पर हराया था और इस जगह पर अपना अधिकार कर लिया था।
एक बार अकबर संतान प्राप्ति की अर्जी लेकर अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह गए। जाते समय सीकरी में अकबर की मुलाकात सूफी फकीर शेख सलीम चिश्ती से हुई। फकीर ने अकबर से कहा कि बेटा तू मेरे ठहरने का बंदोबस्त कर दे तेरी मुराद पूरी होगी। उस समय अकबर ने उनका इंतजाम सीकरी में ही करवा दिया। कुछ समय बाद अकबर बेगम जोधाबाई गर्भवती हो गईं। अकबर ने उन्हें फकीर के पास ही भेज दिया। जोधा को पुत्र हुआ। उसके बाद अकबर ने खुश होकर कहा कि जहां मेरे पुत्र ने जन्म लिया मैं वहां एक नगर बसाउंगा। उसके बाद फतेहपुरी सीकरी को बनाने की योजना तैयार हुई।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।