herzindagi
know why did shri krishna broke his flute

भगवान कृष्ण ने क्यों तोड़ दी थी अपनी प्रिय बांसुरी, जानें

भगवान कृष्ण को अपने बाल रूप से ही बांसुरी बजाने का बहुत शौक था। भगवान शिव ने श्रीकृष्ण को बांसुरी भेंट में दी थी लेकिन आखिर उन्होंने वह क्यों तोड़कर फेंक दी?आइए आपको बताते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-14, 15:32 IST

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण को उनकी बांसुरी बहुत प्रिय है। भगवान शिव ने श्रीकृष्ण के जन्म के समय उन्हें बांसुरी उपहार में दी थी। तभी से कान्हा बांसुरी को अपने पास रखते थे, लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बांसुरी तोड़ दी। चलिए हम आपको बताते हैं।

क्यों तोड़ दी श्रीकृष्ण ने बांसुरी? 

why lord krishna broke his flute in hindi

कंस वध के बाद श्रीकृष्ण द्वारका वापस चले गए थे और वहीं पर बस गए थे। उन्होंने रुक्मणी से शादी भी कर ली। रूकमणी ने अपने पत्नी धर्म को बखूबी निभाया, लेकिन उनके मन में हमेशा राधा का ही वास रहा। जिंदगी के आखिरी पलों में अपनी सारी जिम्मेदारियों से मुक्त होकर राधा और कृष्ण का दोबारा मिलन हुआ।

आखिरी मिलन पर श्रीकृष्ण ने राधा से कुछ मांगने के लिए कहा। तब राधा ने उनसे आखिरी बार बांसुरी बजाने की इच्छा जताई। इसके बाद श्रीकृष्ण की बांसुरी की सुरीली धुन सुनते-सुनते ही राधा ने अपना शरीर त्याग दिया। राधा के आध्यात्मिक रूप और कृष्ण में विलीन होने तक वह बांसुरी बजाते रहें। भगवान राधा-श्रीकृष्ण का प्रेम अमर है ,लेकिन फिर भी श्रीकृष्ण राधा का वियोग सह ना पाए और उन्होंने प्रेम के प्रतीक बांसुरी को तोड़कर फेंक दिया था। 

 इसे भी पढ़ें-Shri Krishna: जब अपने भक्त का कटा सिर हाथ में लिए बैठे रहे थे श्री कृष्ण

श्रीकृष्ण को बांसुरी क्यों बहुत प्रिय थी? 

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जब भगवान शिवजी बालकृष्ण को देखने आए तो उन्होंने ऋषि दधीचि की हड्डी को घिसकर एक सुंदर एवं मनोहर बांसुरी का निर्माण किया। जब भगवान शिव जी भगवान श्री कृष्ण से मिलने गोकुल पहुंचे तो उन्होंने श्री कृष्ण को भेट स्वरूप वह बांसुरी दी थी। मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण की बांसुरी खुशी और आकर्षण आदि का प्रतीक मानी जाती है। साथ ही यह सदैव प्रेम व शांति का ही संदेश लोगों तक देती है।

 इसे भी पढ़ें- ये हैं श्री कृष्ण के वो 5 जिंदा सबूत जिन्हें वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा

आपको भगवान कृष्ण से जुड़ी यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।