What to Mop Floors With to Get Rid of Roaches: घर में घूमते गंदे कॉकरोच किसी को भी पसंद नहीं होते। कॉकरोच अपने साथ गंदगी ही नहीं बल्कि गंदे बैक्टीरिया भी लेकर आते हैं। अगर ये किचन में या फिर किसी बर्तन के आसपास नजर आ जाएं, तो खाना खाने का भी मन नहीं करता। इससे गंदी बीमारी फैलने का खतरा काफी बढ़ जाता है। कॉकरोच का खात्मा करने के लिए लोग सफाई पर खूब ध्यान देते हैं, लेकिन इसके बाद भी इन पर कोई असर नहीं पड़ता।
कई बार, तो पोंछा लगाने के तुरंत बाद ही ये गंदे कीड़े घर में फिर से नजर आने लगते हैं। ऐसे में सारी सफाई बर्बाद होती नजर आती है। अगर आपके साथ भी रोज यही समस्या होती है, तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे पोंछे के पानी में कुछ चीजें मिलाकर आप कॉकरोच से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें कॉकरोच से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में...
यह भी देखें- साबुन के टुकड़े से होगा किचन में छिपे सारे कॉकरोच का काम तमाम
नॉर्मल पानी से पोंछा लगाने से आपको कॉकरोच से छुटकारा नहीं मिल पाएगा। ऐसे में क्लीनिंग को असरदार बनाने के लिए पानी में लौंग की कुछ कलियां मिलाएं। कॉकरोच को लौंग की महक बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। इसके लिए लौंग को मिक्सी में पीसें और इसका अच्छा सा पाउडर बनाकर इसे एक ग्लास पानी में उबाल लें। अब इस पानी को पोंछे वाली बाल्टी में मिलाएं। इससे आपको कॉकरोच के अलावा भी कई कीड़ों से छुटकारा मिल सकता है।
कॉकरोच तेज पत्ते की महक बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। ऐसे में आप पोंछा लगाते हुए इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए तेज पत्ते को तवे पर हल्का सा भून लें। इसे ठंडा करके पीसें और पानी में मिला लें। इस पानी से रोजाना पोंछा लगाएं। इससे बहुत जल्द आपको कॉकरोच से राहत मिल सकती है। अलमारी से कॉकरोच हैं, तो वहां आप तेज पत्ता रखकर भी इनका खात्मा कर सकते हैं।
करेले की सब्जी बनाते हुए आप उसके छिलकों को फेंक देते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं छिलकों की मदद से आप कॉकरोच से भी राहत पा सकते हैं। करेले के छिलकों को पीसकर पोंछे के पानी में मिला लें। इससे अपने सारे घर में और कॉकरोच से प्रभावित जगहों पर सफाई करें। इस तरीके से आपको कॉकरोच से राहत मिल सकती है।
ऐसे तो बाजार में कॉकरोच मारने के लिए कई हार्ड केमिकल मौजूद हैं, लेकिन आपको इनके इस्तेमाल से बचना चाहिए। अगर ये गलती से बच्चों के हाथ लग जाए, तो इससे दिक्कत हो सकती है। ऐसे में इन घरेलू नुस्खों की ही मदद लें।
यह भी देखें- सिर्फ दो मिनट में रसोई से सारे कॉकरोच ऐसे हो जाएंगें आउट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।