herzindagi
image

घर की खुदाई में निकला सोना आपकी संपत्ति है या सरकार की? जानिए क्या कहता है कानून

घर की खुदाई में अगर सोना निकल जाए तो क्या यह आपकी संपत्ति है या इसे सरकार के हवाले कर दिया जाता है, आइए इसे लेकर क्या कानून है- आज हम बताएंगे। साथ ही, बताएंगे कि अगर सरकार इसे जब्त नहीं करती, तो आपको इसका मालिकाना हक मिल सकता है या नहीं।
Editorial
Updated:- 2025-04-18, 09:30 IST

घर की खुदाई के दौरान अगर आपको सोना या कोई बहुमूल्य धातु मिलती है, तो क्या वह आपकी संपत्ति होगी? या सरकार उस पर दावा कर सकती है? भारत में इस संबंध में कानूनी प्रावधान क्या है? ऐसी संपत्ति किसकी हो सकती है? 

अगर आप खेत या फिर जमीन के नीचे दफन हुए सोने को पाते हैं, तो इसका क्या होता है। अगर आपको लगता है कि घर की खुदाई में निकला सारा सोना आपका हो जाएगा और आप रातों रात अमीर बन जाएंगे तो यह संभव नहीं है। दरअसल, फिल्मी दुनिया से अलग रियल लाइफ में कुछ कायदे-कानून हैं और उसी के अनुसार देशवासियों को चलना होता है। आपको इस तरह के भ्रम को दूर करना चाहिए। तो चलिए लॉयर धीरेंद्र कुमार से जानते हैं कि भारतीय कानून  क्या कहता है और आपके अधिकार क्या हैं।

घर की खुदाई में निकले सोने पर किसका हक होता है?

property rights buried treasure

  • भारत में भारतीय ट्रेजर ट्रोव एक्ट, 1878 (Indian Treasure Trove Act, 1878) लागू है, जो यह तय करता है कि जमीन के अंदर छिपे खजाने का असली हकदार कौन होगा।
  • अगर किसी को खुदाई के दौरान 10 रुपये से अधिक मूल्य की कोई पुरानी या बहुमूल्य चीज मिलती है, तो उसे तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करना जरूरी है।
  • अगर इस खजाने का कोई असली मालिक 6 महीने के अंदर अपना दावा नहीं करता है, तो यह सरकार की संपत्ति बन जाता है।
  • अगर सरकार इसे जब्त करती है, तो खोज करने वाले व्यक्ति को इनाम दिया जा सकता है, लेकिन यह प्रशासन के फैसले पर निर्भर करता है।

इसे भी पढ़ें- सोने-चांदी के दामों में तो हर रोज होता है उतार-चढ़ाव, क्या हीरे की कीमतों में नहीं आता कोई बदलाव? जानें

क्या खुदाई में मिला सोना पूरी तरह से सरकार का होगा?

rights over buried treasure

अगर खुदाई में मिलने वाला खजाना ऐतिहासिक, पुरातात्विक या राष्ट्रीय धरोहर से जुड़ा हुआ है, तो इसे सरकार अपने कब्जे में ले सकती है। अगर खजाने की उम्र 100 साल से ज्यादा है और यह पुरातत्व विभाग के तहत आता है, तो इसे संरक्षित संपत्ति माना जाएगा, लेकिन अगर यह व्यक्तिगत संपत्ति साबित हो जाती है, तो कुछ मामलों में खोज करने वाले व्यक्ति को उसका हक मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर जब्त हुआ सोना जाता कहां है?

खुदाई में मिले खजाने की जानकारी छुपाने पर क्या होता है?

who owns excavated treasure

अगर कोई व्यक्ति खुदाई में मिले सोने या अन्य कीमती वस्तुओं की जानकारी सरकार से छुपाता है, तो यह अपराध माना जाएगा। ऐसा करने पर सरकार खजाना जब्त कर सकती है और व्यक्ति पर जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्यों दुबई में भारत से सस्ता मिलता है सोना, जानें एक बार में ड्यूटी फ्री कितना ला सकते हैं गोल्ड?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।