महिलाओं से लेकर पुरुष तक आज के समय में हर कोई सोने में निवेश करना पसंद करते हैं, लेकिन इसे खरीदने के लिए लोग कम दाम होने का इंतजार करते हैं, क्योंकि सोने की कीमतें हर दिन और हर समय एक नए प्राइस के हिसाब से बदलता रहता है।
आपने भी अक्सर सुना होगा कि सोने और चांदी की कीमतें रोजाना घटती-बढ़ती रहती हैं। कई लोग निवेश के लिए भी सोने को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन धातुओं की कीमतें हर दिन क्यों बदलती हैं, जबकि हीरे की कीमतें स्थिर रहती हैं? ऐसा क्यों होता है, आइए आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
सोना-चांदी की कीमतों में रोज़ाना बदलाव क्यों होता है?
सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। इनका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाज़ार, मांग और आपूर्ति, आर्थिक नीतियों और राजनीतिक घटनाओं से प्रभावित होता है।
जब भी बाज़ार खुलता है, तो सोने और चांदी की कीमतें या तो बढ़ती हैं या घटती हैं। उदाहरण के लिए, अगर सरकार सोने के आयात पर नया कर लगाती है, तो इसकी कीमत पर सीधा असर पड़ता है। इसी तरह, अगर किसी देश में सोने का उत्पादन कम होता है या वैश्विक स्तर पर आर्थिक अस्थिरता बनी रहती है, तो यह सोने-चांदी के दामों को प्रभावित करता है।
इसे भी पढ़ें-हीरे के गहने खरीदते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, बेचते वक्त दोगुनी मिल सकती है कीमत
भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने की कीमतें ज्यादातर सर्राफा एसोसिएशन द्वारा तय की जाती हैं। बाजार खुलने के समय इनकी बैठक होती है, जहां कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मूल्य निर्धारित किए जाते हैं।
इसके अलावा, मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज में सोने की कीमतें वायदा बाज़ार में तय होती हैं। इसमें टैक्स, शुल्क और अन्य लागतों को जोड़कर अंतिम कीमत घोषित की जाती है।
इसे भी पढ़ें-हीरे की अंगूठी को साफ करने में असरदार हो सकते हैं ये नुस्खे
हीरे की कीमतें रोज क्यों नहीं बदलती हैं?
सोने और चांदी के विपरीत, हीरे की कीमतें हर दिन नहीं बदलतीं। इसका मुख्य कारण यह है कि हीरे का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
दुनिया भर में हीरे की कीमतें ‘रैपापोर्ट’ नामक एक नेटवर्क द्वारा तय की जाती हैं, जो समय-समय पर अपनी वेबसाइट पर अपडेट करता है। हालांकि, हीरे की कीमतें पूरी तरह स्थिर नहीं होती हैं। मांग और आपूर्ति के आधार पर इनमें भी उतार-चढ़ाव देखा जाता है, लेकिन यह बदलाव रोजाना नहीं होता है। इसलिए यह सोने और चांदी की तरह रोजाना नहीं दिखता है।
इसे भी पढ़ें-जानिए डायमंड की ज्वेलरी को स्टोर करने के टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों