हीरे की ज्वेलरी हमेशा ही ट्रेंड में रहती हैं। फिर वो चाहे नेक पीस हो या अंगूठी। खास बात यह है कि डायमंड के आभूषण महिलाओं को बेहद पसंद आते हैं। यही कारण है कि अफोर्ड करने वाली महिलाओं की ज्वेलरी कलेक्शन में हीरे की अंगूठी होती ही हैं। हालांकि, इसे लगातार पहनने के कारण इस पर धूल के कण जम जाते हैं और अंगूठी गंदी हो जाती है। लेकिन, इसे घर पर भी साफ किया जा सकता है। तो चलिए इसे साफ करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
हीरे की अंगूठी घर पर कैसे साफ करें?
लिक्वीड शोप और पानी
- यह हीरे की अंगूठियों को साफ करने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है।
- एक कटोरे में गुनगुने पानी और कुछ बूंदें हल्के तरल साबुन मिला लें।
- अब, हीरे की अंगूठी को घोल में 30 मिनट के लिए भिगो दें।
- एक मुलायम ब्रश से धीरे से रगड़ें, खासकर उन जगहों पर जहां गंदगी जमी है।
- फिर अंगूठी को अच्छी तरह से साफ पानी से धोकर मुलायम कपड़े से इसे सुखा लें।
बेकिंग सोडा से साफ हो सकती है हीरे की अंगूठी
- हीरे की अंगूठी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा पानी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
- अपनी अंगूठी को पेस्ट में डुबोएं और इसे सॉफ्ट ब्रश की मदद से साफ करें।
- फिर अंगूठी को अच्छी तरह से धो लें।
- अंत में, एक मुलायम कपड़े से पोंछ कर अंगूठी को सुखा लें।
- हीरे के आभूषण को साफ करने के लिए पानी और अमोनिया का एक घोल बनाएं।
- इस मिश्रण में हीरे की अंगूठी को 30 मिनट तक डुबोये रखें।
- फिर इसे ब्रश की मदद से हल्का रगड़ें और साफ पानी से धो लें।
- इसके बाद, मुलायम सूती कपड़े से पोंछ कर अच्छी तरह सुखाएं।
हीरे की अंगूठी साफ करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- हीरे की अंगूठी को साफ करने के लिए कभी भी कठोर रसायनों का उपयोग न करें।
- हीरे की अंगूठी को बहुत ज्यादा गर्म पानी में न भिगोए, क्योंकि इससे हीरा टूट सकता है।
- अगर आपकी अंगूठी में जटिल डिजाइन या नाजुक पत्थर हैं, तो इसे साफ कराने के लिए पेशेवर जौहरी की मदद लेना अच्छा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-ज्वैलरी की चमक बनी रहेगी सालों-साल, बस इस तरह करें उसे साफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों