Wed Apr 1, 2026 | Updated 07:26 AM IST HZ Awards 2026
dangling ring latest designs

Dangling Ring Designs: अंगूठी में लटकन के ये लेटेस्‍ट डिजाइंस पहनें, हर कोई पूछेगा-कहां से ली?

Dangling Rings: आज हम आपको डैंगलिंग रिंग्‍स के 4 लेटेस्‍ट डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं, जो कुंदन, मोती और मीनाकारी के साथ आपकी उंगलियों को ट्रेंडी और अट्रैक्टिव लुक देंगे। ये शानदार आर्टिफिशियल ज्वेलरी कलेक्शन आप भी ट्राई करें। 
Editorial
Updated:- 2026-02-15, 18:34 IST

Dangling Rings: महिलाएं और लड़कियां उंगलियों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अक्सर हैवी रिंग्‍स पहनना पसंद करती हैं, लेकिन आजकल फैशन की दुनिया में डैंगलिंग रिंग्स यानी लटकन वाली अंगूठियों का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। ये रिंग्‍स न सिर्फ आपके हाथों को फेमिनिन और नाजुक लुक देती हैं, बल्कि आपकी उंगलियों की हर मूवमेंट के साथ एक खास अदा जोड़ती हैं।

चाहे आप ऑफिस जा रही हों, किसी दोस्त की शादी हो या कोई कैजुअल आउटिंग, लटकन वाली अंगूठियां हर मौके पर आपको भीड़ से अलग दिखा सकती हैं। इतना ही नहीं, इन अंगूठियों की हल्की सी हलचल हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। अगर आप भी अपने ज्वेलरी कलेक्शन को अपडेट करना चाहती हैं, तो हम आपके लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी में डैंगलिंग रिंग्‍स के 4 लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइंस लेकर आए हैं।

गोल्ड-प्लेटेड स्टोन डैंगल रिंग

रेड और व्‍हाइट का यह कॉम्बिनेशन एवरग्रीन है। इस गोल्ड-प्लेटेड रिंग में नीचे की ओर लटकते हुए मोती और स्‍टोन इसे झूमर जैसा लुक देते हैं। यह वेडिंग फंक्शन्स या हैवी साड़ियों के साथ बहुत जंचती है। इसकी लटकन आपके हाथों के आकर्षण को दोगुना कर देती है।

Red & White Dangle Ring

यह रिंग विशेष रूप से दुल्हन की सहेलियों या नई नवेली दुल्हनों के लिए बहुत अच्छी है। भारी साड़ियों और लहंगे के साथ यह डैंगल इफेक्ट बहुत ही प्यारा लगता है।

बीड्स रिंग

अगर आप सादगी के साथ ग्रेस चाहती हैं और आपको हैवी ज्‍वेलरी पसंद नहीं है, तो यह सिल्वर-प्लेटेड आर्टिफिशियल बीड्स रिंग आपके लिए बेस्ट है। इसमें बारीक सफेद मोतियों की लटकन होती है, जो उंगली के हिलने पर बहुत सुंदर लगती है।

Silver-Plated Beaded Elegance

इसे आप अपनी इंडो-वेस्टर्न कुर्ती, जींस-टॉप, वेस्टर्न गाउन्स या ऑफिस वियर के साथ पहन सकती हैं। इसका सिल्वर बेस इसे मॉडर्न और क्लासी लुक देता है।

ड्यूल फिंगर रिंग

यह आजकल का सबसे ट्रेंडी डिजाइन है। इसमें दो उंगलियों के लिए रिंग्स होती हैं, जो एक-दूसरे से बारीक चेन और लटकन से जुड़ी होती हैं। मैरून और मिंट ग्रीन मीनाकारी का काम इसे और भी शाही बनाता है। इसमें फूलों वाली डिजाइन और आर्टिफिशियल स्टोन्स का संगम है, जो इसे फेस्टिव वियर के लिए परफेक्ट बनाता है।

Maroon & Mint Green Dual Ring

यह रिंग अपने आप में इतनी हैवी दिखती है कि आपको हाथ में कोई और चूड़ी या ब्रेसलेट पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे शादी या बड़े फंक्‍शन में अनारकली सूट, लहंगे या साड़ी के साथ कैरी करें।

कुंदन और पर्ल रिंग

कुंदन का फैशन कभी पुराना नहीं होता। इस कुंदन रिंग में ग्रीन और व्‍हाइट स्‍टोन के साथ मोतियों की छोटी-छोटी लटकन दी गई है। इसका मीनाकारी वर्क इसे एंटीक और ट्रेडिशनल लुक देता है। यह पीतल से बनी होती है और एडजस्टेबल होने के कारण किसी भी उंगली में फिट आ जाती है।

Kundan & Pearl Heritage

आप इसे किसी भी ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। यह अंगूठी सिल्क की साड़ियों और बनारसी दुपट्टों के साथ राजसी ग्रेस जोड़ती है।

यह भी पढ़ें- Engagement Rings For Women:  सगाई के लिए यहां देखें लेटेस्ट डायमंड रिंग्स का कलेक्शन, देगी रॉयल लुक

यह भी पढ़ें- हर लुक के साथ जमेंगी ये ट्रेंडी रिंग्स के खूबसूरत डिजाइंस

आप भी Dangling Rings के इन 4 लेटेस्‍ट डिजाइंस से उंगलियों को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।