herzindagi
problems faced by new mothers

नए दौर की मॉम्स के सामने आ रही हैं ये चुनौतियां, समय रहते जान लें इनके बारे में

आज के समय में नई महिलाएं कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। ऐसे में इन चुनौतियों के बारे में यदि पहले से ही पता हो तो महिलाएं काफी हद तक इन्हें कम सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-13, 17:55 IST

मां बनना एक महिला के लिए बेहद ही अलग और खूबसूरत अनुभव होता है। लेकिन आज के समय में यानी आधुनिक दौर में नई मॉम्स को कई चुनौतियां का सामना करना पड़ता है। उनके लिए ये सफर बिल्कुल आसान नहीं है। इसके चलते वे अपने करियर, रिश्ते और खुद की सेहत तीनों को सही से मैनेज नहीं कर पाती हैं। यदि महिलाओं को पहले से ही इन चुनौतियों के बारे में पता होगा तो वे चीजों को अच्छे से मैनेज करके रख सकती हैं। इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि आज के समय में नई मॉम्स के सामने कौन-कौन सी चुनौतियां आती हैं।

आ सकती हैं ये चुनौतियां

आजकल के बच्चे सबसे पहले फोन की तरफ भागते हैं। ऐसे में AI या नई टेक्नोलॉजी, उन्हें अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें रोकने में आती है। वे उसकी तरफ इतने खींचे चले जाते हैं कि अपने आसपास की चीजों को भी भूल जाते हैं।

tips for new moms

  • दूसरी चुनौती है करियर से जुड़ी। नई मॉम्स को अपने घर की भी जिम्मेदारी संभालनी है और अपने करियर पर भी ध्यान देना है। साथ ही अपने बच्चों की परवरिश भी करनी है। ऐसे में वर्क लाइफ बैलेंस करना और प्रोफेशनल लाइफ को ट्रैक पर बनाना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि ये वो समय होता है जब बच्चे को आपकी पूरी अटेंशन चाहिए।

इसे भी पढ़ें - मां बच्चोंं को तो हमेशा पैंपर करती है मगर मां को पैंपर करना हो तो कैसे किया जाए?

  • तीसरी और महत्वपूर्ण चुनौती है सेहत से जुड़ी। नई मॉम्स अपने बच्चे की परवरिश में इतना खो रही हैं कि वे गंभीर समस्याएं जैसे - थायराइड, पीठ में दर्द, कमजोरी, हार्मोन में बदलाव आदि का सामना कर रही हैं, जिसके कारण उनके अन्य काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में सबसे पहले खुद का ख्याल रखना जरूरी है।
  • चौथी चुनौती है समय की कमी का सामना करना। बता दें कि नआ मॉम्स को सबसे पहले टाइम मैनेज करने की जरूरत है। साथ ही करियर, घर और बच्चों की परवरिश इन तीनों के बीच में भी संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। तभी वे अपने लिए भी समय निकाल पाएंगी। 

Expert (3)

एक्सपर्ट की राय

मां बनने के बाद भी अपनी पहचान और संतुलन दोनों बनाए रखें, ये भी बच्चे की देखभाल जितना ही जरूरी है। ऐसे में सबसे पहले खुद के लिए समय निकालें। चाहें वह दिन में कुछ मिनटों के लिए सोना हो, पसंदीदा किताब पढ़नी हो या दोस्तों से बात करनी हो, खुद के लिए समय जरूर निकालें। इससे अलग अपने पार्टनर से आप मदद भी मांग सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - वर्किंग वुमेन के मां बनने पर ब्रेस्टफीडिंग में उन्हें हो सकती है परेशानी

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।