herzindagi
Yoga poses you can do while working in the kitchen

फिट रहना है लेकिन खुद के लिए समय नहीं है? किचन में खड़े-खड़े करें ये 6 योगासन

Yoga Poses in Kitchen: आज हम आपको किचन में काम करते समय आसानी से किए जाने वाले योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आसानी से करके आप खुद को फिट रख सकती हैं। इन्‍हें अपनी फिटनेस रूटीन में शामिल करके सेहत में सुधार करें।
Editorial
Updated:- 2024-10-21, 21:15 IST

क्या आप वजन कम करके फिट दिखना चाहती हैं?
क्‍या आप आपके पास जिम जाने का समय नही है?
अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि अपनी मंडे मोटिवेशन सीरीज में हम आपके लिए कुछ ऐसे योगासन लेकर आए हैं, जिसे आप किचन में काम करते-करते आसानी से कर सकती हैं। इन योगासनों के बारे में हमें फिटनेस एक्‍सपर्ट जूही कपूर बता रही हैं।

एक्‍सपर्ट का कहना है, ''आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना एक बड़ी चुनौती बन गया है। काम के प्रेशर और समय की कमी के चलते बहुत सारी महिलाएं जिम जाने का समय नहीं निकाल पाती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि किचन में काम करते-करते भी आप खुद को फिट रख सकती हैं? जी हां, सही सुना आपने! किचन में काम करते हुए भी आप कई योगासन कर सकती हैं, जो न सिर्फ मसल्‍स को एक्टिव करते हैं और आपको फिट बनाते हैं, बल्कि मेंटल हेल्‍थ को भी सही रखते हैं।'' तो आइए ऐसे ही कुछ योगासनों को करने के तरीके और फायदों के बारे में जानते हैं-

1. एकपादासन की विधि (Ekpadasana)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Juhi Kapoor (@theyoginiworld)

  • खाना बनाते समय किचन में खड़ी हो जाएं।
  • अपने पैरों को एक साथ और शरीर को सीधा रखें।
  • अब, दाएं पैर को घुटने से मोड़ें और उसे बाईं थाई पर रखें।
  • आप बैलेंस बनाने के लिए किचन स्‍लैब का सहारा ले सकती हैं।
  • इस पोजिशन को 15-30 सेकंड तक होल्‍ड करें।
  • अब धीरे-धीरे अपने दाएं पैर को नीचे लाएं।
  • इस योगासन को बाएं पैर से दोहराएं।

एकपादासन के फायदे

  • यह योगासन आपकी मसल्‍स को एक्टिव करता है, जिससे कोर की ताकत बढ़ती है।
  • इस आसन से बैलेंस में सुधार होता है, जो रोजमर्रा के कामों को आसान बनाता है।
  • इस आसन को करते समय कंसंट्रेशन की जरूरत होती है, जिससे मेंटल हेल्‍थ अच्‍छी होती है। साथ ही, फोकस करने में मदद मिलती है।
  • यह आसन आपके पैरों की मसल्‍स को मजबूत बनाता है।

2. ताड़ासन डायनेमिक की विधि (Tadasana Dynamic)

Tadasana Dynamic in kitchen

  • इसे करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
  • इस बात का ध्‍यान रखें कि आपका शरीर रिलैक्‍स हो।
  • हाथों को किचन स्‍लैब पर रखें।
  • धीरे-धीरे पंजों की मदद से शरीर को ऊपर की ओर उठाएं।
  • इस मुद्रा में गहरी सांस लें और शरीर में स्‍ट्रेच महसूस करें।
  • अब अपने पंजों को नीचे लाएं और नॉर्मल पोजिशन में वापस आएं।
  • हाथों को स्लैब से हटाएं।

इसे जरूर पढ़ें: किचन में खाना बनाते वक्त करें ये एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा प्लस साइज

ताड़ासन डायनेमिक के फायदे

  • ताड़ासन डायनेमिक आपके शरीर को स्‍ट्रेच करता है,‍ जिससे मसल्‍स लचीली होती हैं।
  • यह आसन आपके पूरे शरीर विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी और पैरों में स्‍ट्रेच लाता है, जिससे लचीलापन बढ़ता है।
  • पंजों पर खड़े होने से बैलेंस में सुधार होता है और पैर की मसल्‍स मजबूत होती हैं।
  • इस आसन को करने से एनर्जी मिलती है और आपको दिन-भर तरोताजा महसूस होता है।
  • इसके अलावा, पोश्चर में सुधार होता है और ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

3. पुश-अप्स की विधि (Pushups)

Pushups in kitchen

  • किचन स्लैब के सामने खड़ी हो जाएं।
  • पैरों को एक साथ और पीठ को सीधा रखें।
  • हाथों को कंधों की चौड़ाई के बराबर खोलकर किचन स्‍लैब पर रखें।
  • धीरे-धीरे अपने कोहनी को मोड़ें और शरीर को नीचे की ओर लाएं।
  • ध्यान रखें कि आपका शरीर एक सीधी रेखा में रहे।
  • जब आपका सीना स्लैब के करीब हो जाए, तब अपने हाथों के सहारे शरीर को ऊपर की ओर उठाएं।
  • इस प्रोसेस को दोहराएं।

पुश-अप्स के फायदे

  • यह आसन आपकी शरीर की ऊपरी हिस्‍से की मसल्‍स यानी बाजुओं, चेस्‍ट और कंधों मजबूत बनाता है।
  • इसे करने से हार्ट रेट बढ़ती है, जिससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है।
  • शरीर की चर्बी को तेजी से कम करता है।

4. काफ रेज (Calf Raises)

Calf Raises in kitchen

  • किचन में प्लेटों को साफ करते समय सीधी खड़ी हो जाएं।
  • पैरों को एक साथ रखें और अपने एड़ियों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं।
  • पंजों पर खड़े होने पर बैलेंस बनाए रखें।
  • फिर धीरे-धीरे अपने एड़ियों को नीचे लाएं।
  • अब नॉर्मल पोजिशन में वापस आएं।

काफ रेज के फायदे

  • पैरों और पिंडलियों की मसल्‍स को मजबूत बनाता है।
  • बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है, जिससे पैरों की मसल्‍स को मजबूत होती हैं।
  • चोटों का जोखिम कम करता है।

5. मलासन (Malasana)

Malasana in kitchen

  • किचन में सामान निकालते समय अपने पैरों को थोड़ा खोलें।
  • घुटनों को मोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे बैठें। ध्यान रखें कि आपकी पीठ सीधी रहे।
  • इस पोजिशन में कुछ देर रहें।
  • अब धीरे-धीरे अपने घुटनों को सीधा करते हुए खड़ी हो जाएं।
  • फिर वापस पुरानी मुद्रा में वापस आ जाएं।

मलासन के फायदे

  • यह आसन हिप्‍स और पीठ की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है।
  • डाइजेस्टिव सिस्‍टम में सुधार करता है और कब्‍ज की समस्‍या को दूर करता है।
  • यह शरीर को आराम देता है और तनाव को कम करता है, जिससे मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहता है।
  • बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है।

6. पप्पी पोज (Puppy Pose)

puppy pose in kitchen

  • किचन स्लैब के सामने खड़ी हो जाएं।
  • अपने हाथों को स्लैब पर रखकर धीरे-धीरे शरीर को नीचे झुकाएं।
  • हाथों को आगे बढ़ाते हुए शरीर को नीचे झुकाएं और पीठ को स्‍ट्रेच करें।
  • इस पोजिशन में गहरी सांस लें और रिलैक्‍स करें।

इसे जरूर पढ़ें: वर्कआउट के लिए नहीं मिलता है वक्त, किचन में ही करें ये 3 एक्सरसाइज

पप्पी पोज के फायदे

  • इस आसन को करते समय पूरे शरीर में स्‍ट्रेच महसूस होता है और कंधे के दर्द से छुटकारा मिलता है।
  • शरीर से लेकर ब्रेन तक में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जिससे ब्रेन को ऑक्सीजन मिलता है और तनाव दूर होता है।
  • इसे रोजाना रीढ़ की हड्डी में फ्लेक्सिबिलिटी आने लगती है, जिससे पीठ में दर्द कम होता है और बॉडी पोश्चर में भी सुधार होता है।

इन आसनों को आप किचन में काम करते समय आसानी से कर सकती हैं। ये न सिर्फ फिटनेस को बनाए रखते हैं, बल्कि फिजिकल और मेंटल हेल्‍थ में भी सुधार करते हैं। इस आसान योगासन को डेली रूटीन में शामिल करें।

अगर आपको वेट लॉस से जुड़ी जान‍कारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

Image and Article Credit: Instagram (@theyoginiworld)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।