herzindagi
neha dhupia marriage one month article

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने शादी के एक महीने का मनाया जश्न

पारंपरिक तौर पर कपल्स शादी का एक साल पूरा होने का जश्न मनाते हैं, लेकिन नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने एक महीना पूरा होने पर ही सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है, जिससे आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-12, 16:47 IST

हाल ही में नेहा धूपिया ने अपने दोस्तों को यह कहकर चौंका दिया था कि वह अपने दोस्त से शादी करने जा रही हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति के लिए प्यार का इजहार किया है, क्यों ना हो, आखिर उन्होंने अपनी शादी का एक महीना जो पूरा कर लिया है। 

neha dhupia marriage one month inside

आनंद कारज की रस्म के साथ यह कपल हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो गया। उनकी इस शादी में नजदीकी दोस्त और फैमिली के लोग दक्षिण दिल्ली के एक गुरुद्वारे में इकट्ठे हुए थे और इसकी घोषणा उन्होंने 10 मई को की थी। 

neha dhupia marriage one month inside

एक क्यूट सी तस्वीर के साथ ने नेहा ने ट्वीट किया, 'एक महीना पूरा किया...हमेशा का साथ, लव यू अंगद बेदी।' इस पर अंगद बेदी ने भी रीट्वीट किया और लिखा, 'वाइफ@नेहा धूपिया तुम्हारी पसंद लाजवाब है।...वाहेगुरु की कृपा है।'

neha dhupia marriage one month inside

अगर काम की बात करें तो नेहा धूपिया रेडियो और टीवी पर अपने चैट शो में बिजी हैं। उनके पास कई फिल्में भी हैं। हाल ही में वह तु्म्हारी सुलु और करीब करीब सिंगल में नजर आई थीं। अगर अंगद बेदी की बात की जाए तो उन्होंने सलमान खान स्टारर 'टाइगर जिंदा है' में अहम किरदार निभाया था। इसके पहले वह पिंक में नेगेटिव रोल में नजर आए थे। उनका अगला वेंचर है सूरमा, जिसमें वह हॉकी प्लेयर के किरदार में नजर आएंगे। 

वैसे नेहा धूपिया के ही स्टाइल में सेलेब्रिटी कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी के बाद अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। वहीं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के बाद लंबे समय तक अपने रोमांटिक तस्वीरों के लिए सुर्खियां बटोरते रहे हैं। 

neha dhupia marriage one month inside

क्यों जरूरी है सेलिब्रेशन

शादी के बाद एक दूसरे के साथ कंपेटेबिलिटी बिल्ड करने में थोड़ा समय लगता है। एक-दूसरे की पसंद-नापसंद जानने और उनके अनुसार उनके साथ तालमेल बिठाने पर रिलेशनशिप अच्छी चलती है। ऐसे में जब आप दोनों छोटी-छोटी खुशियों को साथ में एंजॉय करते हैं तो आपकी अंडरस्टैंडिंग एक-दूसरे के लिए और बेहतर होती है। शादी के बाद के कुछ महीने अगर अच्छे बीतते हैं तो इससे फ्यूचर में रिलेशनशिप के कहीं ज्यादा स्मूद और स्ट्रॉन्ग होने की संभावना होती है। इसीलिए अपने पार्टनर के साथ हर लम्हा, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, शानदार तरीके से सेलिब्रेट करें। 

More For You

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।