बॉलीवुड की बिलो रानी बिपाशा ऐसे कर रही हैं अपने लाइफ पार्टनर का बर्थडे सेलिब्रेट

7 जनवरी को जब बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा अपना 39वें बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थीं तब उनकी करण सिंह ग्रोवर के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। बिपाशा-करण मीडिया के कैमरे के सामने लिप-लॉक करते हुए नजर आए थे और इन फोटो ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटौरी थीं।

bipasha celebrate karan birthday

बॉलीवुड की बिलो रानी इन दिनों अपने लाइफ पार्टनर करण सिंह ग्रोवर के साथ उनका बर्थडे गोवा में सेलिब्रेट कर रही हैं। बॉलीवुड की इस जोड़ी को गोवा की सुन्दरता से कुछ खास ही लगाव है, इस बात का अंदाजा बिपाशा बासु के इंस्टाग्राम को देख लगाया जा सकता है।

साल 2015 में आई फिल्म ‘Alone’ में बिपाशा बासु अपने लाइफ पार्टनर करण के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद यह जोड़ी बॉलीवुड में नजर नहीं आई है हालांकि यह जोड़ी टीवी एड में नजर आती रहती है।

फिल्म ‘Ajnabee’ से साल 2001 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली बिपाशा बासु ने 30 अप्रैल 2016 में टीवी के फेमस स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी।

अभी हाल ही में 7 जनवरी को जब बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा अपना 39वें बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थीं तब उनकी करण सिंह ग्रोवर के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। बिपाशा-करण मीडिया के कैमरे के सामने लिप-लॉक करते हुए नजर आए थे और इन फोटो ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटौरी थीं।

यहां आपको बता दें कि 23 फरवरी को करण सिंह ग्रोवर का बर्थडे है जिसे लेकर बिपाशा बहुत ज्यादा excited हैं। उनका इंस्टाग्राम की यह फोटो देख आप खुद भी इस बात का अंदाजा लगा सकती हैं कि बिपाशा किस अंदाज में अपने लव का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

bipasha karan goa

Image Courtesy: @bipashabasu/Instagram

हम यहां आपको बता रहे हैं इस कपल की फेवरेट डेस्टिनेशन के बारे में, जहां यह कपल घूमना पसंद करता है या फिर यह कहें कि दोनों जहां एक-दूसरे के साथ रोमांटिक टाइम इंस्पेंड करना पसंद करते हैं।

Read more: Bigg Boss 11 contestant प्रियांक किसके साथ कर रहे हैं स्विट्ज़रलैंड की वादियों में रोमांस?

जहां बिताए बिपाशा ने करण के साथ रोमांटिक पल

सबसे पहले आपको यह बता दें कि शादी होने के बाद सबसे पहले बिपाशा-करण हनीमून के लिए मालदीव गए थे। इस कपल ने हनीमून की बहुत सी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं जो काफी वायरल भी हुईं। अगर किसी बॉलीवुड कपल ने किसी जगह को अपनी हनीमून डेस्टिनेशन बनाया है तो जाहिर सी बात है कि उस कपल को वो जगह अन्य जगहों की तुलना में कुछ ज्यादा पसंद होगी।

bipasha karan london

Image Courtesy: @bipashabasu/Instagram

लंदन है बेहद खास

बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर शादी के बाद से अब तक जहां-जहां घूम चुके हैं उस लिस्ट में लंदन का नाम भी शामिल है। वैसे भी बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म DDLJ के बाद से लोगों को लंदन कुछ ज्यादा ही पसंद आता है। लंदन की खूबसूरती की कहानी किसी से छिपी नहीं है शायद इसलिए बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार्स लंदन में टाइम इस्पेंड करना पसंद करते हैं।

bipasha karan dubai

Image Courtesy: @bipashabasu/Instagram

शेखों के शहर की दीवानी है बिपाशा

शेखों के शहर दुबई बिपाशा को बहुत ज्यादा पसंद है इसलिए करण और बिपाशा कई बार दुबई जाना पसंद करते हैं। दुबई दुनिया में धनी देशों की लिस्ट में आता है और यहां कई ऐसी शानदार जगह हैं जो खूबसूरती में लाजवाब हैं।

साथ ही दुबई को मस्ती और साइडसीन का शहर माना जाता है। दुबई में इसके अलावा ऐसी और भी ऐसी हजारों चीजें हैं जिन पर आंखों को यकीन नहीं होता है।

Read more: करीना को अपनी बेगम बनाने के लिए सैफ ने इस शहर में किया था उन्हें प्रपोज

यह तो सबको पता है कि  दुबई चारों तरफ से रेगिस्तान से घिरा हुआ है। जहां पर एक फूलों से भरा हुआ गार्डन मिलना एक आश्चर्य की बात तो है ही। यहां बात कर रहे हैं मिरेकल गार्डन की जहां पर रंग-बिरंगे फूलों से कर्ई अलग-अलग प्रकार की आकृतियां बनाई हुर्ई हैं। वो आकृतियां देखते ही बनती हैं। मारियाना, जुमेराह, बुर्ज खलीफा जैसी कई और भी जगह है जिसकी दीवानी पूरी दुनिया है।

bipasha karan new york

Image Courtesy: @bipashabasu/Instagram

न्यूयॉर्क से जुड़ी हैं करण-बिपाशा की कई खूबसूरत यादें

करण-बिपाशा को न्यूयॉर्क बहुत ज्यादा पसंद है और वो इस लोकेशन को कितना एंजॉय करते हैं ये बिपाशा की इंस्टाग्राम फोटो बता ही देती हैं। अगर न्यूयॉर्क की बात की जाए तो बॉलीवुड में ऐसे स्टार्स की कमी नहीं है जिन्हें न्यूयॉर्क की खूबसूरती से बहुत ज्यादा प्यार है। ये तो आप बॉलीवुड स्टार्स की सोशल मीडिया पर अपडेट होने वाली फोटो को देखते ही समझ जाते होंगे कि उन्हें न्यूयॉर्क से किस हद तक पसंद है।

यहां कई खूबसूरत जगह ऐसी हैं जिन्हें देखे बिना इस जगह को गुड बाय नहीं कहना चाहिए। ‘Empire State Building’ न्यूयॉर्क शहर की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग एक बेहतरीन और न्यूयॉर्क शहर की तीसरी सबसे बड़ी ईमारत है। ‘Brooklyn Bridge’ न्यूयॉर्क शहर के पूर्वी हिस्से की नदी के ऊपर बना पुल है जो न्यूयॉर्क शहर के मेनहट्टन को ब्रुकलिन शहर से जोड़ता है। एक विशालकाय पुल होने के अलावा ये शहर का एक महत्वपूर्ण आकर्षण भी है।

Read more: बॉयफ्रेंड ने खोले बिग बॉस 11 कंटेस्टेंट हिना खान के कुछ राज

‘Statue Of Liberty’ न्यूयॉर्क में घूमने के लिहाज से सबसे फेमस जगह है। न्यूयॉर्क हार्बर में स्थित यह एक विशालकाय मूर्ति है। इस मूर्ति की ऊंचाई 151 फुट है, अगर इसमें इसका स्टैंड जिस पर ये खड़ी है और आधारशिला की ऊंचाई को जोड़ दिया जाए तो ये कुल मिला कर 305 फुट ऊंची हो जाती है। यानि करीब 22 मंजिल की इस मूर्ति के ताज तक पहुंचने के लिए 354 घुमावदार सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।

bipasha karan south beaches

Image Courtesy: @bipashabasu/Instagram

साउथ beaches की दीवानी है बिपाशा

बिपाशा को beaches कितने पसंद हैं, यह बताने की जरूरत है क्या? सोशल मीडिया पर आए दिन बिपाशा बासु के अपडेट्स इस बात का अच्छा-खासा सबूत हैं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP