herzindagi
saif romantic proposal to kareena

करीना को अपनी बेगम बनाने के लिए सैफ ने इस शहर में किया था उन्हें प्रपोज

करीना और सैफ जब सैफीना हुए तो पूरा वर्ल्ड इस कपल की लव स्टोरी जानने के लिए excited था लेकिन क्या आपको यह पता है कि सैफ ने करीना के सामने अपने प्यार का इजहार जिस तरीके से किया था वो किसी परियों की कहानी से कम नहीं।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-02-09, 15:01 IST

प्यार चारों तरफ हवाओं में है, बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल को देख यही लगता है। करीना और सैफ की जोड़ी खूबसूरत लगने के साथ-साथ रॉयल भी लगती है। करीना और सैफ जब सैफीना हुए तो पूरा वर्ल्ड इस कपल की लव स्टोरी जानने के लिए excited था लेकिन क्या आपको यह पता है कि सैफ ने करीना के सामने अपने प्यार का इजहार जिस तरीके से किया था वो किसी परियों की कहानी से कम नहीं।

भला ऐसा हो भी क्यों नहीं! जहां पर करीना को सैफ ने प्रपोज किया था वो जगह भी परियों की दुनिया जैसी ही नजर आती है। 

जब रोमांटिक डिनर डेट की बात चली तो करीना ने एक इंटरव्यू में कहा कि सैफ ने उन्हें ‘रोमांटिक सिटी’ कहे जाने वाले शहर पेरिस में प्रपोज किया था। साथ ही उन्होंने बताया कि सैफ के पिता ने भी उनकी मां को पेरिस में ही प्रपोज किया था। 

saif romantic proposal to kareena inside

वैसे यहां बता दें कि जैसे सैफीना की जोड़ी बेहद ही रॉयल नजर आती है वैसे ही सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी और बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा शर्मिला टैगोर की जोड़ी भी बेहद ही खूबसूरत और रॉयल नजर आती थी। उस टाइम पर इस कपल का एक होना भी मीडिया में सुर्खियों का हिस्सा बन गया था। ऐसा कहा जाता था कि पहली नजर में ही शर्मिला को देख दिल दे बैठे थे पटौदी। 

Read more: टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता की ये फोटो आपको दिखाएंगी परियों का शहर

ऐसा नहीं है कि सिर्फ करीना और सैफ के लिए पेरिस एक खास सिटी बन चुका है। एक्ट्रेस कंगना को भी पेरिस खास पसंद है क्योंकि उनकी कई हिट फिल्मों की शूटिंग पेरिस में हो चुकी है। साल 2014 की सुपरहिट फिल्म ‘Queen’ की शूटिंग पेरिस में ही हुई थी। कंगना रनौत को पेरिस घूमने जाना भी बहुत पसंद है। 

saif romantic proposal to kareena inside

Image Courtesy: Pxhere 

फ्रांस की राजधानी पेरिस दुनिया भर के टूरिस्ट्स के लिए किसी सपने जैसी है। हर साल डेढ़ करोड़ से भी अधिक लोग प्रेम की नगरी पेरिस को देखने के लिए पहुंचते हैं। जानिए ऐसी क्या खास बात है इस प्यार की नगरी में: 

इसे ‘कला का शहर’ भी कहा जाता है 

पेरिस को ‘कला का शहर’ भी कहा जाता है। पेरिस में 200 से ज्यादा म्यूज़ियम हैं। 1793 में खुला म्यूजे दु लूव्र दुनिया के कुछ सबसे खास म्यूज़ियम में से एक है। यहां कला के 35 हजार से ज्यादा नमूने रखे गए हैं। यहीं लियोनार्डो द विंची की विश्व प्रसिद्ध पेंटिंग मोना लिसा भी मौजूद  है। 

इसे ‘रोमांटिक सिटी’ भी कहा जाता है 

ज्यादातर लोग यह बात जानते हैं कि पेरिस को ‘रोमांटिक सिटी’ भी कहा जाता है। पेरिस के नॉर्थ में 130 मीटर ऊंची मोंमार्त्र पहाड़ी पर प्रेम की दीवार है। 40 वर्ग मीटर की इस दीवार पर कलाकारों ने 612 टाइल्स पर 300 भाषाओं में 'I Love You’ लिखा हुआ है। 

saif romantic proposal to kareena inside

Image Courtesy: Pxhere 

इसे ‘फैशन का शहर’ भी कहा जाता है 

कोको शनेल ब्रांड को महिलाओं के फैशन में बड़ी क्रांति लाने वाला माना जाता है। एक फेमस जर्मन एक्ट्रेस का मानना है कि पेरिस ने ही उन्हें जीना, प्यार करना और तैयार होना सिखाया है इसलिए पेरिस उनके लिए बहुत खास है। वैसे बॉलीवुड में भी ऐसी एक्ट्रेस्स की कमी नहीं है जो पेरिस में आकर शॉपिंग करना पसंद करती हैं। 

saif romantic proposal to kareena inside

Image Courtesy: Pxhere 

इसे ‘संगीत का शहर’ भी कहा जाता है 

इस सिटी का संगीत के प्रति प्रेम किसी से छुपा नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि पेरिस जाएं तो यहां का म्यूज़िक सुने बिना इस सिटी को गुड बाय नहीं कहना चाहिए। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।