herzindagi
Sargun Mehtat inside

टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता की ये फोटो आपको दिखाएंगी परियों का शहर

क्या आप जानती हैं कि ‘परियों का शहर’ किसे कहा जाता है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-03-15, 15:11 IST

टेलीविजन और पंजाबी फिल्मों का जाना-पहचाना नाम सरगुन मेहता इन दिनों परियों का शहर कहे जाने वाली सिटी में ट्रेवल कर रही हैं। क्या आप जानती हैं कि ‘परियों का शहर’ किसे कहा जाता है।

फ्रांस में एक ऐसा शहर है जिसकी खूबसूरती देख हर किसी को यही लगता है जैसे मानो वो परियों की दुनिया में आ गए हो इसलिए इस सिटी को ‘परियों का शहर’ कहा जाता है। सरगुन मेहता के इंस्टाग्राम को देख आप समझ जाएंगी कि क्यों फ्रांस की राजधानी पेरिस को परियों का शहर कहा जाता है।

सरगुन टीवी एक्ट्रेस के तौर पर खास पहचान तो रखती ही हैं, इसके अलावा लव पंजाब और लाहौरिये जैसी पंजाबी फिल्मों में भी सरगुन अपना सिक्का जमा चुकी है। हाल ही में टीवी एक्टर रवि दुबे से शादी करने के बाद सरगुन मीडिया की खबरों में छाई हुई थीं।

सरगुन परियों के शहर पेरिस में अपनी इंस्टाग्राम की फोटो में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है। वैसा ऐसा पहली बार नहीं है। कुछ टाइम पहले सरगुन मेहता के भाई की शादी गोवा में हुई थी और इस शादी में सरगुन मेहता ने अपने वॉडरॉब का लगभग हर खूबसूरत अंदाज दिखाया था। शादी में पहने खूबसूरत लंहगे से लेकर कॉकटेल पार्टी में उनके वेस्टबर्न अंदाज तक, सब कुछ उनके फैन्सी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद आ रहा था।

चलिए देखते हैं सरगुन मेहता के इंस्टाग्राम के फीड के जरिए पेरिस शहर को, जिसमें उनका ट्रेवल लुक पेरिस की खूबसूरती को अच्छी-खासी टक्कर दे रहा है।

 

Do you love wearing your husband/boyfriend's clothes too ? @ravidubey2312 wearing your jacket felt like i was travelling with you. I miss you .. #europe #france #cannes #travel #travelislove #starbuckscoffee #coffeelover #coffeeaddict

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta) onNov 22, 2017 at 11:00am PST

 

इस शहर को ‘रोमांटिक सिटी’ भी कहा जाता है 

फ्रांस की राजधानी पेरिस दुनिया भर के टूरिस्टों के लिए किसी सपने जैसी है। हर साल डेढ़ करोड़ से भी अधिक लोग इस रोमांटिक सिटी को देखने पहुंचते हैं। पेरिस में 200 से भी ज्यादा म्यूज़ियम हैं। 1793 में खुला म्यूजे दु लूव्र दुनिया के कुछ सबसे खास म्यूज़ियम में से एक है। यहां कला के 35 हजार से भी ज्यादा नमूने रखे गए हैं। यहीं लियोनार्डो द विंची की फेमस पेंटिंग मोना लिसा भी देखने को मिल जाएगी।

 

The only thing i like bruised is my passport. Thank paris for being so warm even when you were so cold. 💋💋 until we meet again. #europe #france #paris #fall #fallenleaves #wintersinparis #bruisedpassports

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta) onNov 26, 2017 at 8:02pm PST

 

फ्रांसीसी खाने का लेना है मजा तो यहां जरूर जाएं 

फ्रांस के रहने वाले लोग खानपान के लिए बेहद शौकीन होते हैं। फ्रांसीसी खाने का मजा लेना है तो पेरिस को नहीं भूला जा सकता है। पेरिस में ऐसे तमाम रेस्टोरेंट्स हैं जिनका खाना खाने के बाद उसका स्वाद आप जिंदगी भर भूल नहीं पाएंगे।

 

Thank you Thank you Thank you #paris #parisislove #parisinwinter #sieneriver #solotraveller #selfie #notatravelblogger #travel #travelphotography

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta) onNov 20, 2017 at 11:31pm PST

 

इस शहर ने बदला था वुमेन फैशन लुक 

फैशन दुनिया की राजधानी के नाम से मशहूर पेरिस विश्व के प्रसिद्ध शहरों में शुमार है। ग्लैमर के तड़के ने इसके रूप और रंग पर गहरा असर किया हुआ है, इसलिए इस शहर को सिटी ऑफ लाइट भी कहा जाता है कि इस शहर ने वुमेन के लिए फैशन की परिभाषा को बदला था। जर्मन एक्ट्रेस रोमी श्नाइडर का कहना है, “पेरिस में मैंने जीना, प्यार करना, एक जगह से दूसरी जगह जाना और खासकर तैयार होना सीखा है"

 

Treat yourself today ... By telling yourself how good you are , how healthy and beautifull you are . Let your body know how much you appreciate it. Nourish it and cherish it. You shall blossom and radiate happiness . #paris #louvremuseum #parisinwinter #blackandwhitephotography #blackandwhiteonly #travel #solotravel #selfie

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta) onNov 20, 2017 at 11:39pm PST

 

पेरिस को ‘सिटी को लाइट’ बनाती हैं ये जगहें 

यहां का एफिल टॉवर, द लूवे पैलेस, द नोटे-डैम कैथेड्रल, वर्साय पैलेस ऐसी कई जगहें हैं जो इस शहर को सिटी को लाइट कहने के लिए मजबूर कर देती हैं। यह वर्ल्ड के गिने-चुने सुंदर शहरों में से एक माना जाता है। फ्रांस के परी शहर के रूप में पेरिस अपनी सुन्दरता की कहानी अपने अंदाज़ में बयां करता है। ग्लैमर की रोशनी से नहाई पेरिस किसी को भी एक नजर में भा जाती है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।