herzindagi
ladies lucky mole pic

ब्रेस्‍ट पर मौजूद तिल आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताता है बहुत कुछ

किसी महिला के सीने पर यदि तिल है, तो उसका क्‍या अर्थ होता है चलिए हम आपको बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-07-25, 18:22 IST

प्रत्‍येक मनुष्‍य के शरीर की बनावट अलग-अलग होती है। सभी का रंग अलग होता है और शरीर पर कुछ ऐसे चिन्ह होते हैं, जो उनके भविष्य और व्यक्तित्व का राज खोलते हैं। शरीर के अंगों पर उभरने वाले तिलों के बारे में भी यही कहा जाता है।

हम आपको पहले ही शरीर के भिन्‍न-भिन्‍न भागों पर उभरे तिलों के बारे में बता चुके हैं। आज हम आपको महिलाओं के ब्रेस्‍ट पर उभरने वाले तिलों का अर्थ बताएंगे। इस विषय में हमारी बात एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर शेफाली गर्ग से हुई है।

शेफाली जी कहती हैं, 'तिल दो तरह के होते हैं काले और लाल। दोनों के अलग अर्थ होते हैं और इनमें से कोई भी तरह का तिल यदि महिला के स्तन पर है, तो यह उसके व्यक्तित्व के बारे में बताएगा।'

इसे जरूर पढ़ें- शरीर के इन हिस्सों पर मौजूद तिल होते हैं बेहद लकी, जानें परिणाम

til or mole on breast personality traits

बाईं छाती पर तिल

  • यदि किसी महिला की बाईं छाती यानि लेफ्ट ब्रेस्ट पर काला तिल है, तो इसका अर्थ कि वह बेहद कामुक स्वभाव की होगी। ऐसी महिलाएं अपने आकर्षण से अपने पार्टनर को मुट्ठी में रखती हैं।
  • यदि तिल का रंग लाल है, तो ऐसी महिलाओं को प्रेम वासना में अधिक रुचि नहीं होती है।
  • यदि बाईं छाती पर 1 से अधिक तिल हैं, तो इसका अर्थ है कि महिला बहुत ही चालाक है और उसे पता है कि अपना काम किसी दूसरे से कैसे निकलवाना है।

दाईं छाती पर तिल

  • अगर किसी महिला की दाईं छाती पर तिल है, तो इसका अर्थ है कि देवी लक्ष्मी की उस पर विशेष कृपा जीवन भर रहेगी।
  • अगर राइट ब्रेस्ट पर एक से अधिक तिल हैं, तो इसका अर्थ होता है कि महिला को बहुत अधिक उम्र में अपनी पसंद का जीवनसाथी मिलेगा।
  • तिल का रंग यदि लाल है, तो इसका अर्थ है कि महिला बहुत ही सरल स्वभाव की है और जीवन उसे कई समझौते करने पड़ सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- आपका स्वभाव बताते हैं शरीर पर मौजूद ये तिल

Til On Breast

बीच में तिल हो तो

  • अगर तिल दोनों ब्रेस्ट के बीच में है, तो इसका अर्थ है कि महिला को संतान की प्राप्ति में दिक्कत आती है।
  • यदि तिल का रंग लाल है, तो यह आपकी खराब सेहत की ओर इशारा करता है। हो सकता है कि ऐसी महिला को दिल का रोग हो।
  • यदि तिल बहुत ही हल्‍के रंग है, तो उसका प्रभाव भी व्यक्ति के जीवन में अधिक नहीं रहता है।

नीचे की ओर तिल होना

यदि किसी महिला के ब्रेस्‍ट के नीचे की ओर तिल हो, जो दिखता भी न हो, उसका अर्थ होता है कि ऐसी महिलाओं को जीवन में बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, ऐसी महिलाओं को कई गंभीर रोग भी हो सकता है।

उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।