herzindagi
til or moles significance for good luck pic

शरीर के इन हिस्सों पर मौजूद तिल होते हैं बेहद लकी, जानें परिणाम

शरीर के किस अंग पर मौजूद कौन से तिल बताते हैं कि आप लकी हैं, जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल। 
Editorial
Updated:- 2022-06-13, 13:28 IST

आपको अपने ही शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल नजर आ जाएंगे। यह तिल अलग-अलग रंग, आकार और साइज के होते हैं। इसके पीछे यदि वैज्ञानिक कारण हैं, तो साथ ही इन्‍हें ज्‍योतिष शास्‍त्र से भी जोड़ कर देखा जाता है। तिलों की गणित ग्रह और नक्षत्रों के साथ-साथ इस बात पर भी निर्भर करती है कि वह किस रेखा या अंग पर किस स्थान पर मौजूद हैं।

तिलों को भाग्य से भी जोड़ा जाता है, इसलिए उन्हें शुभ या अशुभ की नजर से भी जोड़ा जाता है। हम आपको पहले भी शरीर के अलग अंगों पर मौजूद तिलों के बारे में विस्तार से बता चुके हैं। आज हम आपको बताएंगे कि वो कौन से तिल होते हैं, जो महिलाओं के लिए बेहद लकी होते हैं।

इस विषय पर हमारी बात भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विशेषज्ञ शास्त्री विनोद सोनी पोद्दार से हुई है। पंडित जी हमें आज बताएंगे कि महिलाओं के शरीर पर मौजूद कौन से तिल उनके लिए बेहद लकी होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- किस्‍मत अच्‍छी है या बुरी, पंडित जी से जानें क्‍या कहते हैं माथे के तिल

who to know you are lucky

कंधे पर तिल-

कंधे पर मौजूद तिल अलग-अलग बातें दर्शाता है। यदि किसी महिलाओं को लेफ्ट कंधे पर तिल होता है, तो वह स्वभाव से चिड़चि‍ड़ी होती है, वहीं जिन महिलाओं के राइट कंधे पर तिल होता है, वह स्वभाव से खुशमिजाज होती हैं। इसकी यह भी खासियत होती है कि इन्‍हें कोई भी व्यक्ति जल्दी प्रभावित नहीं कर पाता है। इन महिलाओं में अपना अच्‍छे और बुरे की समझ होती है, साथ ही इन महिलाओं में लोगों से अपनी बात मनवाने की कला भी होती है। कंधे पर मौजूद तिल महिलाओं के लिए हर लिहाज से लकी होता है, क्योंकि उन्हें पता होता है कि अपना काम कैसे करना है।

इसे जरूर पढ़ें- गाल पर मौजूद तिलों के अच्छे-बुरे फल, पंडित जी से जानें

Lucky Til Or Moles

आंखों पर तिल-

आंखों पर तिल होने के अलग-अलग मतलब होते हैं, मगर यदि महिलाओं के लिए लकी तिलों पर बात हो रही है, तो आपको बता दें कि जिन महिलाओं की आंखों की लोअर लिड पर तिल होता है, वे महिलाएं बहुत ज्यादा लकी होती हैं। इन महिलाओं के पास तेज दिमाग होता है, अपनी सोच और समझ की मदद से ये महिलाएं कठिन परिस्थियों में भी खुद में संतुलन बनाए रखती हैं। अपने कार्यक्षेत्र में भी ऐसी महिलाएं हमेशा आगे रहती हैं और इनमें बहुत अच्छी लीडरशिप क्वालिटी होती है।

your body talk about your personality

कान के पीछे तिल-

कान पर तिल होना यह दर्शाता है कि आप कल्पनाशील हैं। जिन महिलाओं के बाएं कान पर तिल होता है, वे बहुत ही लकी होती हैं क्योंकि उन्हें मात्र कल्पना करने पर ही सभी कुछ हासिल हो जाता है। इतना ही नहीं, ऐसी महिलाओं को जीवन में कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती है, साथ ही धन कमाने के कई अवसर भी प्राप्त होते हैं।

Lucky Til Or Moles on hand

हथेली पर तिल-

हथेली पर अगर आपके तिल है, तो यह भी अलग-अलग परिणाम दर्शाता है। तिल अगर बुध पर्वत के नीचे है तो यह दर्शाता आपको जीवन में वैभव और ऐश्वर्य मिलेगा। आपको बता दें कि हथेली में बुध पर्वत सबसे छोटी उंगली के नीचे होता है। जिस महिला के बुध पर्वत पर तिल होता है, उसे धन की कमी कभी नहीं होती है। ऐसी महिलाएं अगर व्यापारी होती हैं तो उन्हें बिजनेस में बहुत फायदा मिलता है और कभी भी नुकसान नहीं होता है।

Lucky Til Or Moles images

माथे पर तिल-

महिला के माथे के बाईं तरफ तिल होता है, तो यह दर्शाता है कि वह बहुत ही आत्‍मविश्‍वासी होती हैं और धन भी खूब कमाती हैं। हालांकि, इन महिलाओं को बहुत अधिक बोलने की आदत होती हैं, इस गुण की वजह से कभी उनका काम बन जाता है तो कभी बिगड़ जाता है।

उम्‍मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।