Tue Mar 3, 2026 | Updated 08:01 PM IST
holi ke totke bataiye

Holi Ke Upay: होली के दिन करें ये 3 ज्योतिषीय उपाय, पूरे साल चमकेगी किस्मत

होली सिर्फ रंगों का नहीं, अग्नि और रंग का संगम है। फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्रमा की ऊर्जा से उपाय असरदार होते हैं। ज्योतिषी सिद्धार्थ एस कुमार ने तरक्की, धन और शांति के लिए 3 चमत्कारी उपाय बताए हैं। ये उपाय पूरे साल भाग्य चमकाकर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-03, 17:29 IST

होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह अग्नि और रंग दोनों तत्वों का संगम है। ज्योतिष के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी पूर्ण ऊर्जा में होता है, जिससे मन, भावनाएं और सामूहिक चेतना ज्‍यादा सक्रिय हो जाती है। यही कारण है कि इस दिन किया गया छोटा उपाय भी बड़ा असर डाल सकता है।

फाल्गुन पूर्णिमा की रात चंद्रमा की दिव्य शक्ति और होलिका दहन की पवित्र अग्नि मिलकर ऐसा दुर्लभ आध्यात्मिक संयोग बनाती है, जो नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर नई शुरुआत का मार्ग खोलता है। यदि आप जीवन में तरक्की, धन, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति चाहती हैं, तो होली का यह समय आपके लिए बेहद खास हो सकता है।

इस विशेष अवसर पर कुछ आसान और प्रभावी ज्योतिषीय उपाय अपनाकर आप पूरे साल की दिशा बदल सकती हैं। मान्यता है कि सही विधि और सच्ची श्रद्धा से किए गए उपाय भाग्य को प्रबल बना सकते हैं और रुके हुए कामों में गति ला सकते हैं।

आज हम फेमस एस्‍ट्रॉलोजर सिद्धार्थ एस कुमार आपको 3 ऐसे चमत्कारी उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें करने से आपकी किस्मत पूरे साल चमक सकती है। अगर आप भी चाहती हैं कि इस होली आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए, तो इन उपायों को जरूर अपनाएं और नई ऊर्जा के साथ साल की शुरुआत करें।

apply colour to god

1. इष्ट देव को पहला गुलाल अर्पित करें

अगर आप मन की नकारात्‍मकता को दूर करना चाहती हैं, तो होली खेलने से पहले अपने इष्ट देव या भगवती को थोड़ा सा गुलाल चढ़ाएं। दाहिने हाथ में गुलाल लेकर आंखें बंद करें और मन की चिंता, क्रोध या तनाव समर्पित करें। फिर, इस गुलाल का तिलक अपने माथे पर लगाएं।

माना जाता है कि ऐसा करने से मन शांत रहता है और त्योहार अनुशासित आनंद में बदल जाता है। यह उपाय अहंकार को कम करता है और रिश्तों में मधुरता लाता है। पूर्णिमा का चंद्र मन को तीव्र बनाता है, इसलिए यह छोटा सा आध्यात्मिक कार्य पूरे दिन को संतुलित रखता है।

shri yantra holi upay

2. श्री यंत्र या बीसा यंत्र की स्थापना

अगर आप आर्थिक स्थिरता या तरक्की चाहती हैं, तो होली के दिन श्री यंत्र की पूजा करें। स्नान के बाद साफ स्थान पर श्री यंत्र स्थापित करें। केसर या कुमकुम से तिलक करें। 108 बार ''ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः'' मंत्र का जाप करें। इससे धन ऊर्जा संतुलित होती है और अनावश्यक खर्च कम होते हैं।

अगर जीवन में बाधाएं या तनाव ज्यादा हैं, तो लाल वस्त्र पर बीसा यंत्र रखकर दीपक जलाएं और अपने इष्ट मंत्र का 108 बार जप करें। यह सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। होली पर इस साधना को करने से धन और सफलता के रास्‍ते खुल सकते हैं।

house cleaning holi upay

3. होली पर करें ऊर्जा डिटॉक्स

अधिकांश लोग होलिका दहन में लकड़ियां जलाते हैं, लेकिन अपने जीवन की वास्तविक अव्यवस्था को नहीं हटाते। होली का वास्तविक अर्थ अनावश्यक को समाप्त करना है। अगर आप घर से नेगेटिविटी को दूर करना चाहती हैं तो होली के दिन घर और मोबाइल की सफाई बेहद जरूरी है। घर के ऐसे कोने को साफ करें जहां लंबे समय से सामान जमा है। टूटे-फूटे सामान, पुराने कपड़े और बेकार चीजें हटा दें।

यहां भी पढ़ें: दिल छू लेने वाले होली की शायरियां, जिन्हें पढ़ते ही दोस्तों और रिश्तेदारों को शेयर करने का करेगा मन

साथ ही अपने डिजिटल स्पेस को भी साफ करें। मोबाइल से अनावश्यक फोटो, फाइलें और ऐप्स डिलीट करें। जब आप भौतिक और डिजिटल दोनों स्तर पर सफाई करती हैं, तो मानसिक बोझ भी कम होता है। होली का दिन नई शुरुआत के लिए सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि अग्नि तत्त्व पहले ही वातावरण को परिवर्तित कर चुका होता है।

यहां भी पढ़ें: Holi Vastu Upay: होली के दिन आजमाएं वास्तु के ये 7 उपाय, धन से भर सकती है तिजोरी

अगर आपको ये उपाय उपयोगी लगे हों, तो इस होली इन्हें जरूर अपनाएं और अपनों के साथ शेयर भी करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;