
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यतिपात योग को अत्यंत ऊर्जावान माना जाता है। ज्योतिष की मानें तो ज्योतिषियों के अनुसार, यह योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच 180 डिग्री का अंतर होता है, यानी कि दोनों एक दूसरे के विपरीत दिशा में होते हैं। इसी प्रकार का योग होली के ठीक अगले ही दिन यानी कि 05 मार्च को बनने वाला है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा एक खास संयोग बना रहे हैं जो व्यतिपात योग है। ऐसी मान्यता है कि जब ये दोनों विपरीत हो जाते हैं तो इस प्रकार का योग बनता है जो कई लोगों के जीवन में समस्याओं का कारण बनता है और जीवन की उलझनें बढ़ाता है। यह योग होली के पर्व के बाद बन रहा है और ये कुछ राशियों के जीवन में बड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इस दौरान कुछ राशियों को छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है। वर्कप्लेस में कुछ बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें व्यतिपात योग का राशियों पर क्या प्रभाव हो सकता है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार व्यतिपात योग उस समय बनता है जब सूर्य और चंद्रमा लगभग 180 डिग्री पर एक-दूसरे के ठीक विपरीत दिशा में होते हैं। इस स्थिति को ऊर्जा का टकराव भी कहा जाता है और ऐसा माना जाता है कि एक तरफ अहं और आत्मबल का प्रतीक सूर्य होता है वहीं दूसरी ओर मन का कारक चंद्रमा मौजूद होता है। ऐसी स्थिति में जब दोनों में संतुलन न रहे तो व्यक्ति के भीतर बेचैनी, असमंजस जैसे व्यवहार बढ़ सकते हैं। इसी वजह से इस समय को अनुकूल नहीं माना जाता है और इसके कुछ अशुभ प्रभाव भी हो सकते हैं।

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक तनाव का संकेत दे रहा है। इस दौरान आपके वर्कप्लेस में समस्याएं आ सकती हैं और सीनियर्स आपके विपरीत जा सकते हैं। इस दौरान आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपको मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा और आर्थिक हानि के योग बनेंगे। घर का माहौल भी नकारात्मक हो सकता है और आपसी लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। इस दौरान किसी भी बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। आपके लिए कोई भी जोखिमभरा निर्णय समस्याएं पैदा कर सकता है। व्यतिपात योग के प्रभाव से आपको सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए व्यतिपात योग जीवन में भावनात्मक असंतुलन का कारण बन सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनावों का सामना करना पड़ सकता है और मन में कई तरह के सवाल आ सकते हैं। वर्कप्लेस में आपके कलीग साथ नहीं देंगे और अकेले काम करने में समस्याएं आ सकती हैं। इस दौरान आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है मुख्य रूप से पेट की समस्याएं हो सकती हैं। आपको यात्रा में सावधानी बरतने की जरूरत है और इस अवधि में धैर्य और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
कुंभ राशि के जातकों पर व्यतिपात योग का नकारात्मक प्रभाव उनके जीवन में असंतुलन के रूप में दिखाई देगा। कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें जिससे आपको बड़ी समस्या न आए। इस दौरान आपको दोस्तों और सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा, जिससे आगे बढ़ने में समस्याएं आ सकती हैं। इस दौरान आर्थिक समस्याएं भी आ सकती हैं और कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
अगर आपकी राशि भी इनमें से कोई है तो आपके लिए यह योग परेशानियां लाने वाला हो सकता है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।