Astro Tips: गाल पर मौजूद तिलों के अच्छे-बुरे फल, पंडित जी से जानें

आपके गालों पर अगर तिल है, तो उसका अर्थ और महत्व पंडित जी से जानने के लिए पढ़ें यह आर्टिकल। 

moles  on  cheeks

ऐसा कहा जाता है कि जिसके गाल पर तिल होता है, वह व्यक्ति दिखने में बड़ा ही मनमोहक और आकर्षक लगता है। मगर यह आधी जानकारी है। गाल पर तिल होने से व्यक्ति कई शक्तियों का धनी होता है और इसी का तेज नजर आने से वह आकर्षक दिखता है। लेकिन गाल के अलग-अलग स्थान पर तिल की मौजूदगी भिन्‍न-भिन्‍न अर्थ दर्शाती है।

हम आपको अपने पहले के कुछ आर्टिकल्‍स में आंख, नाक, कान, होंठ और माथे के तिल के महत्व के बारे में बता चुके हैं। आज हम आपको गाल पर तिल होने के फल के बारे में बताएंगे। इस विषय पर हमने भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विशेषज्ञ शास्त्री विनोद सोनी पोद्दार से बातचीत की है।

पंडित जी कहते हैं, 'गाल पर तिल होना भी सौभाग्य का सूचक होता है। इसके अच्छे परिणाम अधिक हैं। मगर बुरे परिणाम भी हैं।'

mole on left cheeks

बाएं गाल पर तिल

यदि किसी व्यक्ति के बाएं गाल पर तिल होता है, तो ऐसे व्यक्ति को हार्ड वर्किंग कहा जा सकता है। ऐसे लोगों में अपने काम के प्रति एक अनुशासन देखा जाता है। ऐसे लोगों के लिए उनका काम सबसे पहले है और बाकी चीजें बाद में हैं।

इतना ही नहीं, ऐसे लोग अंतर्मुखी होते हैं। उन्हें अपने काम में किसी की भी दखलंदाजी पसंद नहीं होती है। मेहनत के दम पर ऐसे लोगों को खूब सफलता मिलती है। मगर ऐसे लोगों को अपनी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलता है। खासतौर पर उन्हें धन की कमी हमेशा ही बनी रहती है। हालांकि यह काफी संघर्ष करने के बाद अच्छा धन कमाते हैं, मगर अपने खर्चीले स्‍वभाव के चलते धन इनके पास टिक नहीं पाता है।

इसे जरूर पढ़ें: Astro Expert: किस्‍मत अच्‍छी है या बुरी, पंडित जी से जानें क्‍या कहते हैं माथे के तिल

mole on right cheeks

दाएं गाल पर तिल

जिन लोगों के दाएं गाल पर तिल होता है, वह लोग बहुत ही लकी होते हैं। इनके पास धन की कोई कमी नहीं होते है। शादी के बाद उनका जीवन संवर जाता है और यह अधिक धन (धन से जुड़े वास्‍तुदोष दूर करने के टिप्‍स) कमाने लगते हैं। ऐसे लोग अपने परिवार से बहुत ज्यादा जुड़े होते हैं। अपने जीवनसाथी के प्रति भी ऐसे लोग पूरी तरह से समर्पित होते हैं। जिस विद्यार्थी के दाएं गाल पर तिल होता है, वह बहुत ही होशियार और हुनरमंद होता है। ऐसे लोग मेहनत के दम पर सफलता हासिल करते हैं।

mole on both cheeks

दोनों गालों पर तिल

किसी-किसी के दोनों गालों पर तिल होता है। ऐसे में आपको भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। दोनों गालों पर तिल होने का मतलब अलग होता है। पंडित जी कहते हैं, 'ऐसे लोग जो एक बार ठान लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं। उन्हें सही रास्ते पर चलना और मेहनत करना अच्छा लगता है।

ऐसे लोग किसी गलत संगत में भी नहीं पड़ते हैं।' मगर यह आजाद ख्यालों के होते हैं और किसी भी तरह से काम में रोक-टोक को पसंद नहीं करते हैं। इन लोगों के मन में हमेशा कुछ ऐसा करने की चाहती होती है, जो पहले कभी किसी ने नहीं किया हो।

mole on jaw line

जॉ लाइन पर तिल

अगर आपके दाएं गाल की जॉ लाइन पर तिल है, तो आपका स्वभाव बेहद भावुक होता है। आप खुद से पहले हमेशा दूसरों के बारे में सोचते हैं। खासतौर पर आपको अपने परिवार और जीवनसाथी की बहुत चिंता होती है। इतना ही नहीं, आप काफी विचार करके कोई काम करते हैं, परिवार और जीवनसाथी के बारे में भी आप अधिक सोचते हैं। आप काफी विचार करके काम करते हैं और फिर कोई काम करते हैं , मगर कभी-कभी भावनाओं में बह जाते हैं जिससे आपको मानसिक परेशानी का सामना (मानसिक परेशानी दूर करने के टिप्‍स) भी करना पड़ता है।

उम्मीद है कि पंडित जी द्वारा गाल के तिलों के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करें और इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह ज्‍योतिष शास्‍त्र से जुड़े और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Image Credit: Unsplash.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP