
Til Gud Ladoo Banane Ka Tarika: आज यानी 6 जनवरी, 2026 को सकट चौथ का पर्व है। हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले सकट चौथ व्रत में तिल और गुड़ का खास महत्व होता है। यह व्रत संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा में तिल और गुड़ का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सकट चौथ पर तिल का दान और प्रसाद के रूप में तिल-गुड़ के लड्डू का भोग लगाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और संकटों को दूर करते हैं। इस मौके पर पूजा में प्रयोग होने वाले लड्डू को आमतौर पर लोग बाजार से खरीदकर लाते हैं, लेकिन कई बार इसमें होने वाली मिलावट के कारण लोग इसे घर पर बनाना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस बार सकट चौथ के मौके पर इन लड्डू को घर पर बनाना चाह रही हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको तिल और गुड़ के लड्डू की आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।


इसे भी पढ़ें- Methi Ladoo Recipe: सर्दियों में फटाफट बनाकर तैयार कर लें मेथी दाने के लड्डू, जबरदस्त होता है स्वाद; नोट करें रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
तिल-गुड़ लड्डू बनाने की रेसिपी
सबसे पहले डियम फ्लेम पर कड़ाही रखकर तिल को भूनें।
जब तिल से चटकने की आवाज आने लगे, तो गैस बंद कर उसे 2-3 मिनट और चलाएं।
अब तिल को थाली में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
अब उसी कड़ाही में घी और बारीक कटा हुआ गुड़ डालकर धीमी आंच पर इसे पिघलने तक चलाए।
गुड़ जब पूरी तरह पिघल जाए और उसमें झाग बनने लगें, तब उसे चेक करें।
इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा पानी लेकर उसमें में गुड़ की एक बूंद डालें।
अब गैस को बिल्कुल धीमा कर इसमें भुना हुआ तिल और कूटा हुआ मूंगफली मिलाएं।
इन सभी चीजों को जल्दी-जल्दी चलाते हुए अच्छे से मिलाएं।
अब इस मिश्रण को हल्का सा ठंडा होने के लिए 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें।
जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तो अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा घी लगाकर थोड़ा सा मिश्रण लें।
अब इसे गोल आकार देते हुए लड्डू बनाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।