herzindagi
makar sankranti 2026 recipes

Makar Sankranti 2026 पर सिर्फ लड्डू ही नहीं, इन 4 तरीकों से बनाएं गुड़-तिल की क्रिस्पी और स्‍वाद‍िष्‍ट मठरी

Makar Sankranti 2026 आते ही घर में तिल और गुड़ की खुशबू फैल जाती है। कहीं तिल के लड्डू बनते हैं तो कुछ जगहों पर चिक्की और रेवड़ी बनाए जाते हैं, लेकिन अगर इस बार आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो गुड़-तिल की मठरी बना सकती हैं। आप इसे अलग-अलग तरीकों से बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 15:58 IST

नए साल की शुरुआत होते ही त्योहारों का जश्न शुरू हाे जाता है। अभी लोहड़ी बीती है, कल यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांत‍ि (Makar Sankranti 2026) का त्‍योहार मनाया जाएगा। इस दि‍न घरों में कई तरह के व्‍यंजन बनाए जाते हैं। त‍िल के लड्डू तो जरूर बनाए जाते हैं, लेक‍िन हर बार लड्डू ही क्‍यों? आप इस बार कुछ यून‍िक व्‍यंजन ट्राई कर सकती हैं।

आज हम आपको गुड़-तिल की क्रिस्पी और स्‍वाद‍िष्‍ट मठरी की आसान रेस‍िपी बताने जा रहे हैं। साथ ही हम आपको इसे तीन तरह से बनाने की व‍िध‍ि बताएंगे। ये व्‍यंजन त्‍योहार की रौनक को और ज्‍यादा बढ़ा देगी क‍ि मेहमान आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। आइए जानते हैं-

गेहूं के आटे की गुड़-तिल मठरी

गेहूं के आटे से बनने वाली ये मठरी घरों में सबसे ज्‍यादा बनाई जाती है। इसके बनाने के लि‍ए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी-

makar sankranti 2026 recipes (1)

  • गेहूं का आटा
  • गुड़
  • सफेद तिल
  • घी
  • सौंफ
  • नमक (स्‍वादानुसार)

कैसे बनाएं?

सबसे पहले गुड़ को हल्का सा पानी डालकर पिघला लें और छान लें। अब एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। उसमें तिल, सौंफ, नमक और घी डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें पिघला हुआ गुड़ डालकर सख्त आटा गूंथ लें। छोटी-छोटी पूरियां बेलकर या हाथ से दबाकर मठरी का शेप दे दीज‍िए। इसके बाद मीड‍ियम फ्लेम पर तेल या घी में हल्‍का गोल्‍डन होने तक भून लें। ये मठरी स्‍वाद में हल्‍की होती है।

यह भी पढ़ें- Til Laddu Recipe in Hindi: मकर संक्रांति पर काले और सफेद तिल से लड्डू कैसे बनाएं? यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

मैदा की गुड़-तिल मठरी

अगर आप चाहती हैं कि मठरी ज्यादा क्र‍िस्‍पी बने, तो मैदे का इस्तेमाल कर सकती हैं। बाजारों में मि‍लने वाली ज्‍यादातर मठरी भी मैदे से बनी होती है। इसे बनाने के लि‍ए आपको चाहि‍ए-

  • मैदा
  • गुड़
  • तिल
  • घी
  • इलायची पाउडर
  • नमक

कैसे बनाएं?

सबसे पहले मैदा में घी डालकर अच्छे से मोयन तैयार कर लें। अब इसके बाद इसमें तिल, नमक और इलायची पाउडर मिलाएं। गुड़ को पिघलाकर थोड़ा ठंडा करें और मैदा में डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इसके बाद पतली मठरी बनाकर धीमी आंच पर तल लें। ये मठरी कई दिनों तक खराब नहीं होती और चाय के साथ भी बहुत अच्छी लगती है।

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti Thali: तिल के लड्डू से लेकर दही-चूड़ा तक, इन 6 लजीज पकवानों के बिना अधूरा है उत्तरायण का त्योहार

बाजरे के आटे से बनाएं गुड़-तिल मठरी

बाजरे का आटा तो सर्दियों में खूब खाया जाता है। ऊपर से गुड़-तिल के साथ इसका स्वाद और भी ज्‍यादा जबरदस्‍त हो जाता है। इसे बनाना भी आसान है। आपको ये चाह‍िए-

  • बाजरे का आटा
  • गेहूं का थोड़ा सा आटा
  • गुड़
  • तिल
  • घी
  • नमक

कैसे बनाएं?

इसे बनाने के ल‍िए आपको बाजरे का आटा और गेहूं का आटा म‍िक्‍स करके इसमें मोयन एड करना होगा। अब इसमें तिल और स्‍वादानुसार नमक डालें। गुड़ पिघलाकर गुनगुना कर लें और आटे में डालकर मीड‍ियम सॉफ्ट आटा गूंथ लें। अब हाथ से मोटी मठरी बनाएं और धीमी आंच पर फ्राई करें। ये मठरी थोड़ी अलग स्वाद वाली होती है और ठंड में शरीर को गर्म भी रखती है।

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti Rangoli 2026: मकर संक्रांति पर 30 मिनट में बनाएं यह शानदार रंगोली डिजाइन, इन टिप्स को फॉलो करने पर नहीं लगेगा ज्यादा समय

मल्टीग्रेन गुड़-तिल मठरी

अगर आप हेल्दी ऑप्शन चाहती हैं, तो ये मठरी आपके ल‍िए सही रहेगी। आप इसे लंबे समय तक के ल‍िए स्‍टोर भी कर सकती हैं। इसे बनाने के ल‍िए आपको ये सामान चाह‍िए-

makar sankranti 2026 recipes (2)

  • गेहूं ज्वार और बाजरे का आटा
  • गुड़
  • तिल
  • नमक
  • घी

कैसे बनाएं?

ऊपर बताए गए तीनों आटे को बराबर मात्रा में मिक्‍स कर लें। अब इसके बाद इसमें तिल, नमक और घी डालकर मिक्स करें। गुड़ पिघलाकर आटे में डालें और सख्त आटा गूंथ लें। अब आप छोटी मठरी बनाकर धीमी आंच पर फ्राई कर सकती हैं।

तो अगर आप भी मकर संक्रांति‍ पर कुछ यून‍िक रेस‍िपी ट्राई करना चाहती हैं तो ये चार तरह की मठरी बना सकती हैं। ये खाने में भी बहुत लाजवाब होते हैं। आप यकीन नहीं करेंगी, मेहमान इसे खाकर खुद आपसे इसकी रेस‍िपी मांगेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।