-1768306672910.webp)
Makar Sankranti Thali: हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन न केवल खिचड़ी का भोग लगता है बल्कि कई ऐसे पकवान भी तैयार किए जाते हैं जो स्वाद में सबसे आगे होते हैं। बता दें कि इस त्यौहार को अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से और स्वाद से मनाया जाता है। कहीं इसे पोंगल कहा जाता है तो कहीं बिहू तो कहीं उत्तरायण बोला जाता है, लेकिन एक चीज जो हर जगह एक है वह है विशेष थाली। ऐसे में आप भी मकर संक्रांति पर अपने घर पर पर थाली बनाने वाली हैं तो अपनी थाली में 6 पकवान जरूर रख लें। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप मकर संक्रांति की थाली में किन चीजों को जोड़ सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
मकर संक्रांति की शुरुआत तिल और गुड़ से की जाती है। वहीं, आयुर्वेद के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में तिल और गुड़ शरीर को गर्माहट देते हैं। साथ ही उत्साह भी प्रदान करते हैं। महाराष्ट्र में तो "तिल-गुल घ्या, गोड-गोड बोला" कहकर एक-दूसरे को ये लड्डू खिलाए जाते हैं।
-1768306951946.jpg)
आप अपनी थाली में दही चूड़ा और गुड़ को जरूर जोड़ें। बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मकर संक्रांति के दिन सुबह-सुबह दही चूड़ा खाने की परंपरा है। ताजा दही के साथ में भिगोया हुआ चूड़ा यानि पोहा एक अच्छा कॉम्बिनेशन होता है और स्वादिष्ट भी लगता है।
आप अपने खाने की थाली में खिचड़ी को जरूर जोड़ें। खिचड़ी चावल दाल से बनी होती है । इसे दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है।
इसे भी पढ़ें - Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन क्यों खाते हैं दही-चूड़ा? जानें परंपरा और धार्मिक महत्व
आप इस मकर संक्रांति मूंगफली और गुड़ की चिक्की को थाली में जोड़ सकती हैं। मूंगफली की कुरकुरी चिक्की बच्चों से लेकर बड़ों को पसंद आती है। ये आयरन और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत भी है।
राजस्थान में संक्रांति के मौके पर घेवर बनाने और खिलाने की पुरानी परंपरा है। इसके अलावा, उत्तर भारत के कई घरों में नए चावल की दूध वाली फिरनी या खीर भी बनाई जाती है, जो थाली को एक मीठा अंत देती है।

दक्षिण भारत में संक्रांति को 'पोंगल' के रूप में मनाया जाता है। यहां चावल, दाल, दूध और गुड़ को उबालकर शक्कर पोंगल बनाते हैं। वहीं नमकीन स्वाद पसंद करने वालों के लिए काली मिर्च और काजू के तड़के वाला वेन पोंगल थाली में सजाते हैं।
इसे भी पढ़ें - Khichdi Recipe 2026: मकर संक्रांति में उड़द दाल और चावल से बनाएं टेस्टी खिचड़ी, महक और स्वाद ऐसा हर कोई करेगा तारीफ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।