herzindagi
sankranti rangoli 2026

Makar Sankranti Rangoli 2026: मकर संक्रांति पर 30 मिनट में बनाएं यह शानदार रंगोली डिजाइन, इन टिप्स को फॉलो करने पर नहीं लगेगा ज्यादा समय

Sankranti Rangoli Designs 2026: अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अक्सर लोगों को रंग भरने में परेशानी होती है, इसके लिए आप छोटी बोतल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे रंग फैलेगा नहीं।
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 17:35 IST

Rangoli Designs for Makar Sankranti: मकर संक्रांति का पर्व खुशियों का त्योहार है। यह किसानों के लिए सबसे खास माना जाता है। इस मौके पर लोग तरह-तरह के रंग बिरंगे-कपड़े पहनते हैं, पतंग उड़ाते हैं और तिल-गुढ़ खाते हैं। मकर संक्रांति का उत्सव न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि यह लोगों के जीवन में खुशियों, समृद्धि और सौभाग्य का संदेश भी लेकर आता है। इस मौके पर कई लोग अपने घर के आंगन में रंगोली भी बनाते हैं। वह रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर इस पर्व को सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी मकर संक्रांति के अवसर पर रंगोली बनाने का प्लान कर रही हैं और अच्छे डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ यूनिक रंगोली डिजाइन के बारे में बताएंगे।

मकर संक्रांति स्पेशल रंगोली (Makar Sankranti Rangoli Designs 2026)

  • इस रंगोली डिजाइन को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला, क्योंकि यह गोल डिजाइन है। गोल डिजाइन आप किसी बड़े ढक्कन या थाली की मदद से बना सकती हैं।
  • मोबाइल पर एक रेफरेंस फोटो देख लें या कागज पर हल्का-सा स्केच बना लें। इससे बनाते समय कन्फ्यूजन नहीं होगा।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rangoli By Sakshi (@rangolibysakshi_)

  • इसके बाद जहां रंगोली बनाने वाली हैं, वहां पहले झाड़ू लगाकर साफ कर लें। अगर जमीन गीली या धूल वाली होगी, तो रंग अच्छे से बैठेंगे नहीं और रंगोली जल्दी फैल जाएगी।
  • सबसे पहले सफेद रंगोली पाउडर या चॉक से बनाएं और इसके ऊपर रंग भरे। इससे रंगोली बनाना आसान होगा। आप अपने हिसाब से कोई भी रंग चुन सकती हैं।

30 minute easy makar sankranti rangoli designs 2026

पतंग वाली रंगोली डिजाइन (Kite Rangoli for Makar Sankranti 2026)

इसके लिए आप सफेद रंगोली पाउडर या चॉक से पहले पतंगों की आउटलाइन बना लें। इसके लिए आप किसी लंबी स्केल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप 3 या 4 सिंपल पतंग बनाएं, बहुत ज्यादा डिटेल में न जाएं। इसके अलावा आप एक पतंग बनाकर भी उसमें रंग भर सकती हैं। पतंगों के बीच से होते हुए भी पतली डोर निकल सकती हैं।

  • आप रंग-बिरंगी पतंग बना सकती हैं, इसके लिए अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Bhogi Pongal Rangoli Designs: भोगी पोंगल के दिन 10 मिनट में बन जाएंगे ये रंगोली डिजाइन, बस करना होगा ये 3 काम

30 minute easy makar sankranti rangoli designs 2026s

सूर्य थीम वाली रंगोली डिजाइन

पहले आप हल्के गीले कपड़े से फर्श पोंछ लें। कुछ देर फर्श को अच्छे से सूखने दें। इसके बाद बीच में आधा सूर्य बनाएं। नीचे गेहूं के खेत जैसी चीजें बना सकती हैं। आप इसे गोल बॉर्डर के अंदर डालें। सूर्य के लिए ऑरेंज और गोल्डन रंग मिलाकर भरें। सूर्य की किरणें बाहर की ओर फैल रही हैं, इसलिए आप स्केल की मदद से चारों तरफ रेखा खीच सकती हैं। इस रंगोली को बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगने वाला आप 30 मिनट में आसानी से बना लेंगी।

इसे भी पढ़ें- Gemini से बनाएं लोहड़ी पर सूट और परांदे के साथ खूबसूरत तस्वीरें, इन Hindi Prompt से बना लेंगी पंजाबी लुक के हर पोज में फोटोज

30 minute easy makar sankranti rangoli designs 2026sd

इस रंलोगी डिजाइन को बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगने वाला। अगर आप गोले के अंदर संक्रांति लिखना नहीं चाहती हैं, तो आप नीचे भी लिख सकती हैं। अंदर आप फूलों का डिजाइन बना सकती हैं, जिससे यह डिजाइन अलग हो जाएगा।

30 minute easy makar sankranti rangoli designs 2026े
Image Credit- Rangoli by Apurva

हल्दी कुमकुम रंगोली डिजाइन

मकर संक्रांति पर हल्दी कुमकुम रंगोली डिजाइन भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। लोग इस तरह की रंगोली को शुभ मानते हैं। अगर आप रंगोली बना रही हैं और आसान रंगोली बनाना चाहती हैं, तो इसे ट्राई कर सकती हैं। इसमें ज्यादा रंगों का इस्तेमाल नहीं होता और डिजाइन बड़े आकार का होता है, तो इसमें रंग भरने में भी दिक्कत नहीं होती है। आप किनारों में रंग भरने के लिए बोतल का इस्तेमाल कर सकती हैं, इससे रंग बाहर नहीं जाता है। 

30 minute easy makar sankranti rangoli designs 2026

image credit- rangoli by sakshi/youtube

फूलों वाली रंगोली

मकर संक्रांति पर लोग मंदिर के चौखट पर इस तरह के रंगोली डिजान बनाते हैं। यह रंगोली डिजाइन भी शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि जहां भी आप इस तरह का रंगोली डिजाइन बना रही हैं, पहले उस जगह की अच्छी से सफाई कर लें। आप चाहें, तो इस डिजाइन में भगवान की मूर्तियों को हटा सकते हैं। 

haldi kumkum rangoli

image credit- Rangoli Art/youtube

पतंग और फूल से सजी रंगोली

  • मकर संक्रांति के मौके पर आप घर के आंगन या छत पर यह रंगोली बना सकती हैं।
  • इसे बनाने के लिए थाली की मदद से एक गोला बनाएं।
  • अब इसके किनारे पर पटरी की मदद से दो आयताकार बॉक्स बनाएं
  • अब इसके बगल में छोटे-छोटे फूल और पत्ती बनाकर रंग भरें।
  • आखिर में पतंग की पूछ और सर्कल के किनारे पर डॉट रखें।
  • अब सर्कल के बीच में शुभ संक्रांति लिखकर रंगोली को पूरा करें।

67a5b665aacac792fab78a1838b50e84

image credit- pintrest

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- gemini, pyari rangoli.youtube.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।