herzindagi
republic day rangoli designs for office and school

Republic Day Rangoli 2026: गणतंत्र दिवस पर ऑफिस और स्कूल में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, 30 मिनट में हो जाएगा तैयार

Republic Day Rangoli Design 2026: अगर आप 26 जनवरी के लिए खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो सबसे पहले अपनी पसंदीदा डिजाइन की पहले से प्रैक्टिस कर लें। इससे मौके पर रंगोली बनाने में आपको देर नहीं होगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 12:24 IST

गणतंत्र दिवस के मौके पर ऑफिस और स्कूलों में लोग तरह-तरह के रंगोली डिजाइन बनाना पसंद करते हैं। छोटे से बड़े आकार तक, हर तरह के रंगोली डिजाइन देशभक्ति से जुड़े ही बनाए जाते हैं। कुछ लोग अपने ऑफिस या स्कूल के एंट्री गेट पर रंगोली बनाते हैं, तो कुछ हॉल में या तिरंगे के मंच के चारों तरफ रंगोली सजाते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर छोटे से लेकर बड़े आकार तक की रंगोली डिजाइन बनाई जाती हैं। कई जगहों पर वंदे मातरम्, जय हिंद या भारत माता की जय जैसे शब्दों को रंगोली के जरिए उकेरा जाता है। रंगोली बनाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें, रंगोली बनाने से पहले जगह को अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि रंग फैलें नहीं और डिजाइन साफ दिखाई दे। आज हम आपको खूबसूरत रंगोली डिजाइन बनाने के कुछ आसान और उपयोगी टिप्स बताएंगे।

वंदे मातरम रंगोली डिजाइन (Vande Mataram Rangoli Design)

  • इस रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए आपको स्केल और बोतल की जरूरत होगी। 
  • बीच में बॉक्स का डिजाइन बनाने के लिए आप स्केल का यूज करें
  • किनारों पर बिंदी वाली डिजाइन बनाने के लिए आपको बोतल का इस्तेमाल करना होगा। 
  • बिंदी का डिजाइन टेढ़ा न जाए, इसलिए किनारों पर आप एक रेखा खीच दें। 
  • इसके बाद आप इसपर बिंदी का डिजाइन बनाएं।
  • इस रंगोली डिजाइन को आप ऑफिस या स्कूल के गेट पर बना सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- Republic Day Rangoli for School 2025: 26 जनवरी के अवसर पर स्कूल और ऑफिस में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

independence day rangoli ideas simple and beautiful designs for 15th august it will take only 30 minutes to make1

Image credit- Travel Unfiltered by Mrunali you tube

चूड़ियों से बनाएं गणतंत्र दिवस रंगोली (Republic Day Rangoli Design

  • अगर आप कम समय में रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए यह डिजाइन बेस्ट है। 
  • बड़ी रंगोली डिजाइन भी आप चुड़ियों की मदद से आसानी से बना लेंगी। 
  • फूलों का डिजाइन आप चूड़ियों की मदद से बना सकती हैं। 
  • इससे गोल डिजाइन बनाने में परेशानी नहीं होगी। 
  • डॉट डिजाइन बनाने के लिए आपको बोतल की मदद लेनी होगी। 

इसे भी पढ़ें- Republic Day Speech & Slogans 2026: गणतंत्र दिवस पर दें ये मोटिवेशनल स्पीच और स्लोगन, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

independence day rangoli ideas simple and beautiful designs for 15th august it will take only 30 minutes to make 2

image credit- radhika Saini Art  youtube

तिरंगा रंगोली डिजाइन (Tiranga Rangoli Design)

  • तिरंगा रंगोली डिजाइन, सबसे आसान रंगोली डिजाइन होती है। क्योंकि, इसे आप स्केल की मदद से आसान से बना लेती हैं।
  • अगर आपकी डॉइंग अच्छी है, तो इसमें आप फौजी का डिजाइन भी आसानी से बना लेंगी।
  • लेकिन अगर आपको रंगोली बनाने में परेशानी हो रही है, तो आप बीच में केवल फ्लैग की रंगोली ही बना दें।
  • इस तरह आपको रंगोली बनाने में न ज्यादा समय लगेगा और न ही ज्यादा परेशानी होगी।

independence day rangoli ideas simple and beautiful designs for 15th august it will take only 30 minutes to make3

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, Rangoli by jyoti Rathod youtube

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।