Sat Mar 21, 2026 | Updated 09:43 PM IST HZ Awards 2026
simple rangoli gudi padwa

Gudi Padwa Rangoli Design 2026: गुड़ी पड़वा के मौके पर आंगन में बनाएं ये 10 रंगोली, बेहद आसान है डिजाइंस, मिनटों में बनकर होंगी तैयार

महाराष्ट्र, तेलगांना आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में गुड़ी पड़वा का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर लोग घर के मुख्य द्वारा पर तोरण और रंगोली बनाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 10 आसान डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 14:51 IST

Rangoli Designs For Gudi Padwa: चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है। साथ ही गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में यह पर्व 19 मार्च को है। यह त्योहार महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है। समृद्धि, नई शुरुआत और खुशियों के प्रतीक गुड़ी पड़वा के मौके पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस मौके पर रंगोली बनाना चाहती हैं, तो यहां हम आपके लिए गुड़ी, कलश और फूलों के सुंदर रंगों से सजी रंगोली डिजाइंस बताने जा रहे हैं, जिसे बनाना आसान है।

गुड़ी की बनाएं रंगोली

gudi padwa rangoli designs

  • गुड़ी पड़वा का सबसे मुख्य प्रतीक गुड़ी यानी बांस की लकड़ी पर बंधा रेशमी कपड़ा, नीम के पत्ते और तांबे का लोटा है।
  • इसके लिए सबसे पहले चॉक की मदद से कलश, नीम की पत्ती और कपड़े की आकृति बनाएं।
  • इसके बाद बगल में एक सर्कल बनाएं फिर इसके किनारे पर फूल बनाएं।
  • अब इस डिजाइन को आउटलाइन करें।
  • इसके बाद सर्कल में रंग भरे और माचिस की मदद से दो फूल के बीच में डिजाइन बनाएं।
  • इस स्टेप को करने के बाद गुड़ी के कलश, पत्ती और रेशमी कपड़े में रंग भरें।
  • आखिर में सर्कल के बीच में शुभ पड़वा लिखें।

इसे भी पढ़ें- Gudi Padwa Rangoli Designs: बोतल के ढक्कन, थाली और माचिस की तीली से इस तरह बनाएं घर के आंगन में सुंदर रंगोली, मिनटों की मेहनत में बन जाएगा डिजाइन

कलश गुड़ी पड़वा रंगोली डिजाइन

5 minute easy rangoli design for gudi padwa

  • इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले एक रॉ सर्कल बनाएं।
  • इसके बाद सर्कल से जोड़ते हुए लेफ्ट साइड में कलश की आकृति बनाएं।
  • इसे बनने के बाद सर्कल के किनारे पर ऑरेंज और येलो कलर से थोड़े बड़े-बड़े डॉट बनाएं।
  • अब माचिस की तीली से घुमाते हुए इसे फूल बनाएं।
  • इसके बाद दो फूल के बीच में पत्ती बनाएं।
  • फिर कलश में रंग भरकर ऊपर नारियल और आम की पत्ती बनाएं।
  • आखिर में सर्कल के बीच में रंग भरकर शुभ गुड़ी पड़वा लिखें।

हॉफ सर्कल गुड़ी पड़वा रंगोली डिजाइन

gudi padwa ke liye easy rangoli

  • इस रंगोली को आप घर के मुख्य द्वार पर बना सकती हैं।
  • इसके लिए मुख्य गेट से जोड़ते हुए आधा सर्कल बनाएं।
  • अब इस पर थोड़ी-थोड़ी दूर पर अलग-अलग रंग डालें 4 और हॉफ सर्कल बनाएं।
  • इसके बाद सफेद रंग से डिजाइन बनाकर बीच में गुड़ी पड़वा लिखें।

फूल सर्कल गुड़ी पड़वा रंगोली डिजाइन

phool rangoli designs

  • फूल सर्कल गुड़ी पड़वा रंगोली डिजाइन महज 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी।
  • इसके लिए एक सर्कल बनाएं।
  • अब इसके किनारे पर दो रंग से डॉट रखकर फूल का आकार दें।
  • आकार देने के बाद बीच में रंग भरकर गुड़ी पड़वा लिखें।

इसे भी पढ़ें-  फूलों से नहीं! इस गुड़ी पड़वा पर घर को नया लुक देने के लिए अपनाएं ये डेकोरेशन आइडियाज, हर कोई करेगा तारीफ

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।