
भारत में हर साल की तरह इस साल भी गुड़ी पड़वा को नए साल की शुरुआत के रूप में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व खासकर मराठी समुदाय में बड़े हर्ष के साथ मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने ब्रह्मांड की रचना की थी, जिससे सृष्टि का आरंभ हुआ और अब यह नए साल के रूप में मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा के इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामना संदेश भेजकर बधाई देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दिन की बधाई अपने खास लोगों को देना चाहते हैं, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ ऐसे शानदार संदेश आइडियाज बताएंगे, जो आप व्हाट्सअप या किसी भी सोशल मीडिया के जरिए अपने परिजन या दोस्तों को भेज सकती हैं। आइए जानते हैं इन विशेज के बारे में।
जीवन में नीम की कड़वाहट धैर्य सिखाए और गुड़ की मिठास खुशियां लाए।
ईश्वर करे वैसे ही आपकी सफलता का परचम हर दिशा में लहराए।
शुभ गुड़ी पड़वा।
पुरानी यादों की गठरी छोड़कर, नई उम्मीदों की गुड़ी सजाएं
गुड़ी पड़वा की यह सुबह आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आए।

मधु-अष्टक की मधुरता के साथ,
आपके जीवन में आए सुख-समृद्धि की बहार।
मुबारक हो आपको गुड़ी पड़वा का यह पावन त्यौहार।
शुभ गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष।
नई सुबह, नया संकल्प, नया है साल,
खुशियों से भर जाए आपका हर हाल।
HAPPY GUDI PADWA
जैसे गुड़ी लहराती है ऊंचाइयों में,
वैसे ही आपका नाम चमके सारी दिशाओं में।
सुख, शांति और समृद्धि आपके घर आए,
नववर्ष की आपको ढेर सारी बधाई।
यह भी पढ़ें- Gudi Padwa 2026: गुड़ी पड़वा के दिन नीम की पत्तियों से स्नान और इसे खाना क्यों माना जाता है शुभ? जानें पौराणिक वजह
सफलता चूमे आपके कदम हर पल,
गुड़ी पड़वा लाए आपके लिए सुखद कल।
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
बीते कल को भूलकर,
नई उम्मीद की गुड़ी सजाएं,
खुशहाली आपके जीवन में सदा मुस्कुराए।

इस साल अपनी खुशियों की 'गुड़ी' को सबसे ऊंचा उड़ाएं।
सफलता का परचम लहराए, नववर्ष आपके जीवन में सुख लाए।
ईश्वर करे कि यह नववर्ष हमारे परिवार में एकता लाएं,
प्रेम और खुशहाली बढ़ाएं।
शुभ गुड़ी पड़वा।
यह वर्ष आपके करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आए।
आपको और आपके परिवार को हिंदू नववर्ष की ढेरों मंगलकामनाएं।
हार को भुलाकर जीत का जश्न मनाएं,
नई उमंग के साथ अपनी गुड़ी फहराएं।
मंगलकारी हो आपके लिए ये नया सवेरा,
दूर हो जाए आपके जीवन से हर अंधेरा।
गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं।
दुःख के साये कभी आपके करीब न आएं,
नववर्ष की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।
नव संवत्सर का पैगाम है लाया,
हर दिल में आज नया जोश है समाया।

नीम की शाखों पर आई है नई कोपलें,
गुड़ की मिठास में घुली हैं नई उम्मीदें।
हिंदू नववर्ष की ढेरों मंगलकामनाएं।
चैत्र की धूप और अपनों का साथ,
मुबारक हो आपको नववर्ष की ये सौगात।
जैसे खिलती है धूप सुबह-सवेरे,
वैसे ही चमकें आपके जीवन के सब घेरे।
HAPPY GUDI PADWA 2026
नई शुरुआत के लिए हर दिन श्रेष्ठ है,
लेकिन गुड़ी पड़वा सबसे खास है।
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें- Gudi Padwa Date 2026: 18 या 19 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? यहां जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पौराणिक महत्व
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।