इस साल देश का 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस मौके को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए देश भर में कई तरह के सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किए जाते हैं। लोग ऑफिस, स्कूल, अस्पताल, सरकारी और प्राइवेट संस्थानों को ट्राई कलर थीम में सजाते हैं। फूल, माला और डेकोरेटिव आइटम के अलावा इस अवसर पर लोग रंगोली भी बनाते हैं। रंगोली बनाने के अलावा बहुत स जगहों पर ट्राई कलर थीम पर रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित किया जाता है। ऐसे में यदि आप भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्राई कलर रंगोली बनाने वाले हैं, तो इन डिजाइन पर एक नजर घुमाएं। ये डिजाइन सिंपल भी हैं और बनने के बाद सुंदर भी लगेंगे।
यह रंगोली की डिजाइन बहुत सिंपल और सुंदर है। इसे बनाने के लिए न ज्यादा रंग की आवश्यकता होगी और न ही मेहनत की। पहले आधा गोल बनाएं फिर ऊपर में डॉट-डॉट से तीन रंग को सजाएं। नीचे में तीन रंग का फूल बनाएं इसे चम्मच की मदद से बना सकते हैं।
रंगोली और मेहंदी के डिजाइन में मोर न हो तो काम कैसे चलेगा। यदि आपको भी रंगोली में मोर की डिजाइन बहुत पसंद है, तो कॉम्पीटिशन या डेकोरेशन के लिए इस खूबसूरत मोर वाली रंगोली डिजाइन को बनाएं।
रंगोली की डिजाइन आप फूलों से भी बनी सकती हैं। यह सबसे सरल और सुंदर तरीका है। नारंगी रंग के गेंदे, नीले रंग के अपराजिता, सफेद रंग की चांदनी फूल, हरे रंग के पत्ते से आपतिरंगा रंगोलीबना सकते हैं। आप इन फूलों के अलावा दूसरे इसी रंग के फूल से रंगोली की इस खूबसूरत डिजाइन को बना सकती हैं।
रंगोली की यह डिजाइन बहुत सुंदर और बड़ी है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा स्पेस की जरूरत होगी। बीच में सुंदर गोल फूल बनाने के बाद सफेद और हरे रंग से भी गोल फूल बनाते हुए इस डिजाइन को बनाएं। देखने में भले कठिन हो लेकिन बनाने में आसान है।
ट्राई कलर स्टार वाली ये डिजाइन डॉट से बनी है, यानी इसे बनाने के लिए आपको पहले सात स्टार बनाना है और उसे रंगते हुए इस डिजाइन को पूरा करना है। ऊपर के दो स्टार को ऑरेंज कलर बीच के एक को नीला और बाकी दो को सफेद रंग से रंगे। आखिर में नीचे के दो स्टार को हरे रंग से भरने के बाद बाकी स्पेस को सफेद रंग के डॉट से सजाएं।
इस रंगोली के डिजाइन को आप सिर्फ 4 कलर की मदद से बना सकती हैं. इस तरह डिजाइन को बनाने के लिए आप ट्रेंगल शेप में में लहंगे का डिजाइन बनाए और इस बाद भर का ध्वज का डिजाइन बनाए. साथ ही कलर की मदद से हैप्पी रिपब्लिक डे लिखें।
इसे भी पढ़ें: Republic Day Rangoli Designs: गणतंत्र दिवस पर पुरानी चूड़ियों से बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देशभक्ति से भर जाएगा मन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: vaishnavi_art_13, hearty_arts_rangoli, shikha_creation17, artiststop_neha, parvarshi_rangolis, rangoli_by_tejaswee
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।