Republic Day Rangoli 2025: इस साल 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर जहां इंडिया गेट पर परेड को देख पूरा देश खुशियां मनाएगा। वहीं घर को सजाने के लिए हम कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए हम घर की दहलीज पर रंगोली के डिजाइन बना सकते हैं। हिंदुस्तान के लिए ये दिन किसी पर्व से कम नहीं है। अगर आप भी इस पर्व को खास बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने घर में शानदार रंगोली बनानी चाहिए।
तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं गणतंत्र दिवस के मौके पर घर के आंगन व दहलीज बनाने के लिए रंगोली के आसान डिजाइंस जिन्हें आप चम्मच, चूड़ी और तिल्ली की मदद से आसानी से बना सकती हैं और वो भी केवल 15 मिनट में-
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप पतंग के डिजाइन की रंगोली केवल चम्मच की मदद से बना सकती हैं। तस्वीर की मदद से आप देखकर रंगोली के डिजाइन में बॉर्डर वर्क के लिए डॉट-डॉट कर इस तरह से डिजाइन बना सकती हैं। पतंग के अंदर आप फूलों के डिजाइन को बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Republic Day Rangoli Designs: गणतंत्र दिवस पर पुरानी चूड़ियों से बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देशभक्ति से भर जाएगा मन
तिल्ली की मदद से आप इंद्रधनुष के डिजाइन की रंगोली बना सकती हैं। बता दें कि तिल्ली की मदद तस्वीर में दिखाई गई रंगोली डिजाइन को काफी अच्छे तरीके से डेप्थ मिलने में मदद होगी। वहीं इसके साथ आप फूलों और पत्तियों को बना सकती हैं।
देश प्रेम को रंगोली के जरिये जाहिर करना चाहती हैं, लेकिन इसे थोड़ा फैंसी बनाना चाहती हैं तो कांटे की मदद से आप आसानी से यह काम कर सकती हैं। सबसे पहले आप गोलाई के आकर में देश के झंडे को बना लें और इस डिजाइन के बॉर्डर के लिए आप इस तरह से पंख या फूल बना सकती हैं। इसे डेप्थ और 3डी बनाने के लिए आप कांटे की सहायता ले सकती हैं।
चूड़ी की मदद से आप आसानी से सर्किल डिजाइन की रंगोली बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप चूड़ी की मदद ले सकती हैं। खासकर आप बॉर्डर पर गोल डिजाइन को बनाने के लिए छोटे साइज की चूड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को क्यों मनाया जाता है?
सिंपल और आसान डिजाइन की रंगोली के डिजाइन बना सकती हैं। झंडे के डिजाइन को आप गोलाई या चकोर आकार में बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन की बौन्द्री को बनाने के लिए आप तिल्ली की सहायता ले सकती हैं। वहीं चाहे तो आप तिल्ली की जगह टूथपिक की मदद भी ले सकती हैं।
अगर आपको गणतंत्र दिवस के मौके के लिए ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram/rangoli_nation
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।